सरगुजा

कोरोना को मात देकर 5 लौटे घर, 37 का इलाज जारी
08-Jan-2021 7:55 PM
  कोरोना को मात देकर 5 लौटे घर, 37 का इलाज जारी

अम्बिकापुर, 8 जनवरी। संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 54 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालक, सूरजपुर के 78 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 8 जनवरी की स्थिति में 37 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 17, सूरजपुर जिले के 15, बलरामपुर जिले के 3, कोरिया जिले के 1 एवं जशपुर जिले के 1 मरीज शामिल हैं।

कोविड-19 वार्ड में भर्ती 12 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 09 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 18 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 08 मरीज को उच्च रक्तचाप, 09 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप तथा 08 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news