राजनांदगांव

नांदगांव में उड़ते कौवे की मौत
10-Jan-2021 2:22 PM
नांदगांव में उड़ते कौवे की मौत

पशु चिकित्सक ने कहा बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
राजनांदगांव शहर के मध्य स्थित ब्राम्हण पारा मोहल्ले के एक मकान के छत में एक कौवा मृत हालत में मिला। आसमान में समूह में उड़ते कौवों में एक एकाएक छत में गिर गया। जांच पड़ताल में कौवे की मौत होने की पुष्टि हुई। 

बताया जा रहा है कि बर्ड फ्लू के बढ़ते दहशत के बीच कौवों की मौत होने के जिले में अब तक 2-3 मामले सामने आए हैं। छुरिया इलाके में भी कौवों की मौत की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि कौवों की मौत को लेकर पशु चिकित्सा विभाग छानबीन कर रहा है। 

इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल देवांगन ने बताया कि मृत मिले कौवे में बर्ड फ्लू के  लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियातन मृत कौवे के सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। चिकित्सक के मुताबिक बर्ड फ्लू से ग्रसित पक्षियों की मौत के लक्षण अलग होते हैं। लक्षण मृत पक्षियों के नाक से छाग का स्राव नियमित रूप से होता है। चिकित्सक ने फिलहाल जांच के लिए नमूने को रायपुर भेजने की बात कही है। इस बीच शहर में कौवे की मौत को लेकर हडक़ंप की स्थिति है। बर्ड फ्लू के बढ़ते दहशत भरे माहौल के बीच हुई मौत को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news