बस्तर

महात्मा गांधी को कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि
30-Jan-2021 9:19 PM
 महात्मा गांधी को कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर, 30 जनवरी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कांग्रेस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी  त्याग, तपस्या और बलिदानों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। आज इस देश में जो अमन और शांति है वह इन्हीं की ही देन है। ऐसे कई विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया जिसके कारण हम और आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

 विधायक राजमन वेंजाम ने बताया कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था। उन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को पढ़ाया। इस दौरन वरिष्ठ कांग्रेसियो समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news