रायपुर

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में शिवतरई का रहा वर्चस्व
01-Feb-2021 5:41 PM
राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में शिवतरई का रहा वर्चस्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी।
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से बेमेतरा में विगत दिवस आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिवतरई  के तीरंदाजों का वर्चस्व रहा। शिवतरई के अलावा कोंडागांव और रायपुर के तीरंदाजों का भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा। स्पर्धा में छग के 15 जिलों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल के मुख्य आतिथ्य और तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मोरारका की अध्यक्षता में बेसिक स्कूल मैदान में राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का उद्घाटन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में नगरपालिक अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू, पार्षद मनोज शर्मा सुमन गोस्वामी थे।

इंडियन राउंड बालक वर्ग में शिवतरई के जयप्रकाश ने प्रथम, नकुल ने दूसरा तथा महेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजनांदगांव के चंदन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजनांदगांव की रश्मि ने पहला, शिवतरई की सुलोचना ने दूसरा तथा पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथा स्थान राजनांदगांव की क्षमा ने प्राप्त किया।

रिकर्व राउंड बालक वर्ग में शिवतरई के रोहित ने पहला तथा विरेन्द्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोंडागांव के मुकेश ने तीसरा तथा रोशन ने   चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रायपुर की दुर्गेशनंदिनी ने पहला तथा साई की दीक्षा नायक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोंडागांव की रोमिता सोरी ने तीसरा तथा नेहा मरकाम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 

कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में बीजापुर के अशोक ने प्रथम स्थान तथा रायपुर के शिवम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में रायपुर के दक्ष पटेल ने तीसरा तथा बीजापुर के संतोष ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में  बीजापुर की सुनीता मुड़मा ने पहला तथा  कोंडागांव की सनीला नेताम ने दूसरा तथा स्मिता महांतो ने चौथा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान जांजगीर की जानसी सीदार ने प्राप्त किया। समापन अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा की सहभागिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news