रायपुर
रायपुर, 2 फरवरी। महाराष्ट्र मंडल महिला समिति द्वारा विगत दिनों महाराष्ट्र मंडल परिसर में मकरसंक्रंाति के उपलक्ष्य में मंदाकिनी बालासाहेब कुसरे स्मृति रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा के तहत प्रतिभागियों ने परंपरागत मनमोहक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
महाराष्ट्र मंडल महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि स्पर्धा में शामिल महिलाओं ने 5 से 15 बिंदी वाली रंगोली बनाई। रंगोली स्पर्धा मेें प्रथम स्थान शंकरनगर केंद्र की तोषिका भुजबल ने डंगनिया केंद्र की रंजना राजिमवाले तथा तीसरा स्थान रोहिणीपुरम केंद्र की जयश्री गायकवाड़ ने प्राप्त किया। हल्वे के दागिने स्पर्धा में रंजना राजिमवाले ने पहला ,पल्लवी मुकादम ने दूसरा तथा माधुरी गाड़गिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी खंगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को हल्दी,कुंकुम एवं वाण दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.अदिति तिवारी, अर्पणा कालेले एवं निशा राहटगांवकर रहीं। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, गीता दलाल, साक्षी टोले, नमिता शेष और रश्मि गोवर्धन सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।