बस्तर

बस्तर में 14 लाख 26 हजार क्विंटल धान की खरीदी गत वर्ष की तुलना में 19.64 फीसदी की वृद्धि
02-Feb-2021 5:33 PM
बस्तर में 14 लाख 26 हजार क्विंटल धान की खरीदी  गत वर्ष की तुलना में 19.64 फीसदी की वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 फरवरी ।
राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अन्तर्गत मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में बस्तर जिले में अंतिम तिथि 31 जनवरी तक कुल 14 लाख 26 हजार 186.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने आर.ए. खान बताया कि जिले में पिछले खरीफ विपणन वर्ष में कुल 11 लाख 92 हजार 56.70 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इस तहर इस वर्ष गत वर्ष तुलना में इस वर्ष 19.64 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी की गई है।

 उन्होंने बताया कि पिछले खरीफ विपणन वर्ष में पंजीकृत किसानों की संख्या 29 हजार 944 थी जो इस वर्ष बढक़र कुल 33 हजार 538 हो गई है। इस तरह से इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या में 3594 अर्थात कुल 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री खान ने बताया कि पिछले वर्ष पंजीकृत धान की रकबा 50 हजार 528.53 हेक्टेयर थी इस वर्ष बढक़र 54 हजार 886.81 हेक्टेयर हो गई है। इस तरह से इस वर्ष पंजीकृत रकबा की संख्या में 4318.28 अर्थात 8.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह पिछले वर्ष विक्रय हेतु इस्तेमाल धान की कुल रकबा 32 हजार 217.75 हेक्टेयर थी जो इस बढक़र 38 हजार 545.58 हेक्टेयर हो गई है। इस वर्ष विक्रय हेतु इस्तेमाल की रकबा में कुल 6 हजार 327.83 हेक्टेयर अर्थात 19.64 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर पर्णत: कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में बारदानों की त्वरित व्यवस्था के साथ धान उपार्जन की गई थी। 

इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों में आने वाले सभी पंजीकृत किसानों का धान उपार्जन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नये बारदानों की निर्धारित अनुपात में जूट बारदाने प्राप्त नहीं हुई थी। जिसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार प्लास्टिक के बारदाने से किसानों का धान का क्रय किया गया। परिणाम स्वरूप पंजीकृत समस्त किसानों में से जिन किसानों ने टोकन कटवाकर विक्रय हेतु अपने धान को उपार्जन केन्द्रों में लाया था उन किसानों के पूरे धान का क्रय सफलतापूर्वक किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news