बस्तर

कांग्रेस सरकार की सफलता को हजम नहीं कर पा रही भाजपा -कुरैशी
05-Feb-2021 8:53 PM
 कांग्रेस सरकार की सफलता को हजम नहीं कर पा रही भाजपा -कुरैशी

जगदलपुर, 5 फरवरी। जनपद सदस्य और बस्तर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने युवा मोर्चा के द्वारा किए गये विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दरअसल भाजपा कांग्रेस के भूपेश सरकार की सफलता को पचा नहीं पा रही है और बेबुनियाद आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही है।

 युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा अपने का 15 वर्षों के कार्यकाल को भी याद करें तो ज्यादा अच्छा होगा और उस पर आत्मसात करें कि 15 वर्षों में हमने क्या किया और 2 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने क्या कर दिखाया। मुद्दों के अभाव में भटक रही भाजपा संकीर्ण मानसिकता की शिकार हो चुकी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर भी झूठे, तथ्यहीन और अर्नगल आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जबकि आज वर्तमान स्थिति में देश का अन्नदाता तीन कृषि काले कानून के विरोध में परिवार सहित विगत कई दिनों से संघर्षरत है मगर इनके नेताओं की बोलती बंद है। लगता तो यही है कि मोदी सरकार के सामने  सही और गलत की बात रखने का साहस नहीं। अगर भाजपा युवा मोर्चा में हिम्मत है तो देश के लाखों अन्नदाताओं के समर्थन में अपने पार्टी फोरम में आवाज बुलंद करने का साहस जुटाए अन्यथा घर बैठ जाए।

कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लोक सेवा आयोग ने अपने कर्तव्य का निर्वहन कुशलता के साथ किया है। आगे कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ क्या-क्या हुआ,  छत्तीसगढ़ की जनता इसे भूली नहीं है। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के प्रतिभागियों के साथ हमेशा से भेदभाव होता रहा है। भाजपा के 15 साल के कुशासन में वर्षा डोंगरे जैसे अनेकों प्रकरण सर्वविदित है, जबकि इस बार कोरोना वायरस के बावजूद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पिछले 10 माह में 2480 पदों के चयन की कार्यवाही की है। अन्य राज्यों की तुलना में यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। भाजयुमो कांग्रेस की सफलतम 2 वर्ष के कार्यकाल को हजम नहीं कर पा रही है और स्तरहीन बात व आंदोलन करके अपने कर्तव्य और दायित्व से भटक रही है। मेरा सुझाव है कि उन्हें सही दिशा में काम करने की जरूरत है. आज देश किन हालातों और विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, उस पर उन्हें चिंतन मनन करने की आवश्यकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news