बस्तर

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का देशव्यापी चक्काजाम
06-Feb-2021 8:54 PM
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का देशव्यापी चक्काजाम

  विधायक जैन व वेंजाम ने संभाली आंदोलन की कमान   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 6 फरवरी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अखिल भारतीय किसान संगठन द्वारा आज दोपहर 12 से 3 बजे तक केशलूर चौक के अन्तरराज्यीय राजमार्ग पर चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन में बस्तर के जनप्रतिनिधिगण अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर अपना पूर्ण समर्थन देकर आंदोलन में सहभागिता दर्ज की।

जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने मोदी सरकार के कृषि बिल का विरोध कर आपत्ति जताई। केंद्र की भाजपा सरकार की नियम व नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तीन किसान विरोधी बिल पास करके हरित क्रांति को विफल करने की साजिश कर रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान व खेतिहर मजदूर इन कठोर कानूनों का विरोध कर रहे हैं किंतु केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां बरसा कर उनकी आवाजों को कुचलने का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस सदन से सडक़ तक लड़ाई लड़ रही है।

 केशलूर चौक में जगदलपुर, दरभा, तोकापाल ब्लॉक के किसान संगठन व कांगे्रसी बड़ी तादाद में उपस्थित थे। उन्होंने कृषि बिल का विरोध करते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से किसान संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें कई किसानों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली, बावजूद उसके मोदी सरकार ने इस काले कानून पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। इससे पूरे देश के अन्नदाताओं में अराजकता का माहौल है और वह करो या मरो की स्थिति में आ चुके हैं। इस गम्भीर मसले पर इस सरकार को किसान हित में निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है।

विधायक चित्रकूट राजमन वेंजाम ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि विधेयक को किसान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसान संगठनों से कोई चर्चा या सलाह किए बिना यह विधेयक लाया है केंद्र सरकार के इस फैसले का चौतरफा देश में विरोध हो रहा है। इस विधेयक से मंडियों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। आज मंडियों की वर्तमान प्रणाली से ऊपज बेचकर किसान खुशहाल जिंदगी जी रहा है। कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों विधेयक को लाने की जो साजिश की गई, उसे भाजपा का गांव, गरीब और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।

चक्काजाम में ब्लॉक अध्यक्षद्वय सहदेव नाग, वीर सिंह, जिला महामंत्री अनवर खान, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि, महादेव नाग, तुला राम नाग, मुन्ना कश्यप, गणेश कावड़े, मानसिंह ठाकुर, राजेन्द्र त्रिपाठी, सोनारू नाग, गागरुराम, अवधेश झा, ऋषि तिवारी, हरिशंकर सिंह, प्रकाश, जयदेव साह, गुड्डू परिहार,अभिषेक डेविड बलराम, दयालु, कमलू, सुखदेव सेठिया, कमल सक्सेना, गोवर्धन घाटके,  जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ,विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण,सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों सदस्यगण,त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता सहित किसान साथी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news