बस्तर

किसानों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार-चंदन
09-Feb-2021 9:19 PM
किसानों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार-चंदन

भानपुरी, 9 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक निवास कार्यालय भानपुरी में किसान आंदोलन में शहीद किसानों को  श्रद्धांजलि दी। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपना समर्थन देते हुए किसानों का साथ देते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने केंद्र सरकार की किसानों के प्रति नकारात्मक रवैये से खफा होकर कहा कि केंद्र सरकार अब अपने ही देश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही है। कड़ी ठंड में भी किसान आंदोलित है व कितने मृत्यु की शैया में सो गए फिर भी केंद्र सरकार का मन नहीं पसीजा, जो कि बहुत ही दु:खद है। जिस कृषि कानून को किसान अपनी हित का नहीं मानते वैसे कृषि कानून को तत्काल खारिज कर देना चाहिए।

जिला महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को कोसते हुए किसानों को समर्थन देने की बात की। नफरत की राजनीति से लोगों को भाजपा बांट रही है। आज देश के संवैधानिक मूल्यों पर भाजपा चोट कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी वायरल कर रही है। हमेशा बीजेपी ने झूठ और नफरत की राजनीति को पैदा किया है। आज  देश में केंद्र सरकार के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे हैं। जिसमें विगत दो महीने से लगातार आंदोलन कर रहे 150 से अधिक किसानों ने अपने प्राण की आहुति दे दी जिसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि न दी बल्कि लगातार उनसे दूरी बनाए हुए है जो कि पूरी तरह से किसानों का अपमान कहना कोई गलत नही होगा। आंदोलन दबाने का भरपूर प्रयास केंद्र सरकार कर रहे हैं लेकिन देश किसानों के साथ खड़ा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर पांडे ने कहा कि किसानों के साथ जो अन्याय आज केंद्र की सरकार कर रही है, वो इतिहास ने पहले किसी सरकार ने इस तरह किसानों के साथ बर्ताव नहीं किया। सरकार को किसानों की सुध लेनी चाहिए।

 इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल ज.स. नानू कश्यप, मौनू राम बीशेल नाग सुखदेव कश्यप विधायक सोशल मीडिया प्रतनिधि धर्मा पाढ़ी आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news