बस्तर

किसानों के समर्थन में नानगुर ब्लॉक के मांझीगुड़ा पंचायत से कांग्रेस की पदयात्रा शुरु
11-Feb-2021 11:38 PM
  किसानों के समर्थन में नानगुर ब्लॉक के मांझीगुड़ा पंचायत से कांग्रेस की पदयात्रा शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन कानून के विरोध में जगदलपुर के नानपुर ब्लॉक में मांझीगुड़ा से पदयात्रा प्रारम्भ हुई ।

पदयात्रा में उपस्थित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने  केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से मंडियों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। आज मंडियों के वर्तमान प्रणाली से ऊपज बेचकर किसान खुशहाल जिंदगी जी रहा है। कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों विधेयक को लाने की जो साजिश की गई उससे भाजपा का गांव,गरीब और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।

 विधायक व संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि यह अध्यादेश भारत के अन्नदाता एवं एक अरब तैतीस करोड़ जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा के एमएसपी का मतलब किसानों को उपज का मिनिमम सपोर्ट प्राइस नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट है। इस डूबती अर्थव्यवस्था में खेती ही एकमात्र ऐसा सेक्टर है, जो देश की बिगड़ी और गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है इसके लिए किसानों की मनोदशा सुधरे या बिगड़े, केंद्र की भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं।

विधायक राजमन वेंजाम , महापौर सफिरा साहू, सभापति कविता साहू, जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, मलकीत सिंह गैदु, सामु कश्यप ने कहा कि इस विधेयक के दूरगामी परिणाम किसानों के लिए अहितकर होने वाले हैं। यह एक तरह के परंपरागत कृषि क्षेत्र में बड़े उद्योगपतियों के पदार्पण की आहट है।

पदयात्रा में यशवर्धन राव ,उदय नाथ जेम्स,सूर्या पाणी,शुभम यदु ,दयाराम कश्यप,लता निषाद,बी ललिता राव ,नीलूराम बघेल,वीरेंद्र साहनी,राजेश चौधरी,कैलाश नाग,वीर सिंह,कमल झज्ज, अपर्णा बाजपेई, गायत्री मगराज सामु कश्यप,महादेव नाग, राधामोहन दास, तुलाराम नाग,मुन्ना कश्यप, गणेश कावड़े,हेमू उपाध्याय, महादेव नाग,लैखन बघेल, अजय बिसाई, मानसिंह ठाकुर,संजू जैन,राजेन्द्र त्रिपाठी,सोनारू नाग, जयदेव नाग गागरुराम,सुशील मौर्य, अवधेश झा,प्रकाश,जयदेव साह,बलराम,दयालु,कमलू, सुखदेव सेठिया शहनवाज खान,मनोहर सेठिया, शंकर नाग,लोकेश सेठिया, जावेद खान,राम साहू, ऋषि तिवारी,इश्वर बघेल, शंकर मौर्य,विक्रांत सिंह, कमलसाय कश्यप,बेनी फर्णाडिस,विक्रम लहरे, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकडे, संभू बेसरा, बोटी नाग ,धनसिंग नाग, फूलसिंह,लखमू, सुरेश गुप्ता,मनधर कश्यप,सुंदर, शहजाद हुशैन, शांति बघेल ( सरपंच ) फैजल नेवी,माज लीला,सहित कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल, महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों सदस्यगण/नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि/सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता सहित किसान साथी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news