बस्तर

सरपंच संघ के सदस्यों की संभाग स्तरीय प्रथम बैठक, समस्याओं पर चर्चा, कई निर्णय
16-Feb-2021 9:23 PM
 सरपंच संघ के सदस्यों की संभाग स्तरीय प्रथम बैठक, समस्याओं पर चर्चा, कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 फरवरी। बस्तर संभाग में सरपंच संघ के गठन के बाद संभाग स्तरीय प्रथम बैठक का आयोजन 14 फरवरी को दंतेवाड़ा जिला के माई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से संरक्षक चेतन मरकाम अध्यक्ष लैखन बघेल, एवं उपाध्यक्ष आयतु राम भारती, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा कोपा कुंजाम एवं सरपंच संघ बस्तर संभाग के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

 जिसमें सभी की सर्व सहमति से पंचायती राज व्यवस्था व सरपंचों को होने वाली समस्याओं के बारे में मंथन कर निर्णय लिया गया कि सरपंचों का मानदेय 15 हजार रुपए व पंचों का मानदेय 3 हजार रुपए करना, साथ ही सरपंचों को पेंशन, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य व सुरक्षा जैसी सुविधा मिले, पेसा कानून का परिपालन जल्द से जल्द हो। किसी भी विभाग का बीस लाख से कम के निर्माण कार्य का कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत रहे, सभी प्रकार के पेंशन का भुगतान नगद हो। पंचायत में मूलभूत योजना को पुन: लागू किया जाये, चथुर्थ व तृतीय कर्मचारियों की पंचायत स्तरीय  नियुक्ति का अधिकार पूर्ववत ग्राम पंचायत को दिया जाए, ग्राम पंचायत के  किसी भी भूमि के क्रय, विक्रय के पूर्व ग्राम पंचायत को सूचित किया जाए, उपरोक्त सभी बिन्दुओ पर सर्व सहमति से चर्चा कर उक्त विषयों को बस्तर संभाग के सभी जन प्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराने का निर्णय संघ के द्वारा लिया गया।

साथ ही संघ के पदाधिकारियों के द्वारा जिला व जनपद के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत स्तर के समस्त प्रकार के समस्याओं का निराकरण की जिम्मेदारी व दायित्व हर ब्लॉक के पदाधिकारियों को दिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जो भी मांग विगत दिनों मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी।

उसी मांग को आधार बनाकर रायपुर जाकर पुन: मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु निर्णय व सरपंच संघ को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news