बस्तर

पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के विरोध में आप का प्रदर्शन
17-Feb-2021 9:15 PM
 पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के विरोध में आप का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 फरवरी। आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के सिरहसार चौक में आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

 जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने आम जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों व तानाशाही रवैय्ये की बदौलत आज देश में पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने जा रहा है। 2014 से पहले यही भाजपा के लोग बड़े-बड़े आंदोलन करते दिखाई देते थे। क्या उन्हें आज पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं पता चल रही है, या सिर्फ सत्ता हासिल करने इन आंदोलनों की बदौलत देश को गुमराह किया जाता रहा है। जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े ने कहा कि आज जिस प्रकार पेट्रोल ,डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे है, वह देश के लिए चिंता का विषय है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जिला सचिव गीतेश सिंगाड़े,जगदलपुर विधानसभा सचिव खिऱपति भारती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष फूलमती कुडिय़ाम,व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला सदस्य रमा बघेल,युवा साथी गिरधर बघेल,फुलसिंग नाग समेत  कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news