बस्तर
आमचो बस्तर कप 2021 का आयोजन
17-Feb-2021 9:16 PM
![आमचो बस्तर कप 2021 का आयोजन आमचो बस्तर कप 2021 का आयोजन](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/16135767935.jpg)
जगदलपुर, 17 फरवरी। जिला प्रशासन द्वारा आमचो बस्तर कप 2021 के रूप में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय गांधी मैदान (हाता ग्राउंड) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के टीम प्रतिस्पर्धा कर रहे है। इस प्रतियोगिता का फाइनल 21 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता 15 से प्रारंभ हुई है। जिसमें प्रतिदिन तीन-तीन मैच का आयोजन किया जा रहा है।