बस्तर

नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया मंडलों का दौरा, कार्यकताओं में भरा जोश
17-Feb-2021 9:17 PM
 नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया मंडलों का दौरा, कार्यकताओं में भरा जोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त बस्तर जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के बनने के बाद से ही युवा कार्यकताओं में जोश भरपूर सा नजर आ रहा है। जिम्मेदारी मिलते ही अविनाश ने नारायणपुर विधायक पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से निशाना साधा था। जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ अविनाश श्रीवास्तव ने मंडलों का दौरा प्रारंभ कर दिया है।

17 फरवरी को नानगुर एवम नगरनार मंडल पहुँचने पर युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का नानगुर एवम नगरनार मंडल के युवा मोर्चा सदस्यों एवम कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिले के कोषाध्यक्ष एवम पूर्व युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही ने कहा कि युवा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अनेको योजनाओं का लाभ  क्षेत्रवासियों को दिलाने का प्रयत्न करें, साथ ही एक जुट हो कर राज्य सरकार की विफलताओं को जनता तक लाने का प्रयास करे। 2023 में फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका युवा मोर्चा की होगी।

वहीं नवनियुक्त युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने मंडलों के कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि राज्य सरकार के हर विफलताओं का हम युवा मोर्चा के कार्यकता विरोध करेंगे, जनता के हित के लिए हम सडक़ पर उतरकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अविनाश श्रीवास्तव ने पूर्व जनपद  सदस्य व दो बार की सरपंच रही चंपा बाई का भी सम्मान किया।

मंडल प्रवास के दौरान भाजपा बस्तर जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही, भाजपा नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, भाजपा जिला मंत्री बबलू नाग, नीलाम्बर सेठिया , राधे सेठिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रितेश दास जोशी, अभिषेक साव , रोहित कश्यप, धीरज मेहरा, गणेश काले,मनोज पटेल,रोहित खत्री अभिषेक तिवारी प्रितेश राव, प्रतीक राव, आलेख तिवारी, अनिमेष चौहान, रमेश नायडू, परेश टाटी, शिरीष मिश्रा ,श्रीमती चंपा बाई ,घनश्याम सेठिया, रघुवंश श्रीवास्तव, सीमांचल दास, रघु सेठिया  , महेंद्र सेठिया, सुरेश ठाकुर ,नारायण ठाकुर   रैनु बघेल, रमेश मिश्रा बल्ली सेठिया पप्पू चालकी,  महेंद्र बघेल, भरत बघेल , रामधार  बिसोई , प्रीतम पात्रे , रोहित नाग,  रामधर बिसोई  पिंटू भारती ,सोनू राम ,पवन शांताकुमार , बाबूराम बघेल, जितेंद्र बाकड़ा, सुनील नाग, कौसल सिंह ठाकुर ,खगेश्वर चालकी, विकास सिकदार सहित नानगुर मंडल एवम नगरनार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news