रायपुर

प्रदेश को जनवरी तक सवा 6 लाख वैक्सीन डोज मिली, 71 हजार 354 लोगों को पहला टीका
24-Feb-2021 5:58 PM
 प्रदेश को जनवरी तक सवा 6 लाख वैक्सीन डोज मिली, 71 हजार 354 लोगों को पहला टीका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। प्रदेश को केन्द्र से 31 जनवरी तक 6 लाख 25 हजार 650 कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है, जिसमें से 5 लाख 88 हजार कोविशिल्ड एवं 37  हजार 650 को-वैक्सीन शामिल हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक लिखित सवाल के जवाब में दी।

कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश को केन्द्र से 31 जनवरी 2021 तक की स्थिति में कुल कितनी डोज वैक्सीन किस कंपनी की प्राप्त हुई है? इसी अवधि में कुल कितनी डोज वैक्सीन कितने लोगों को लगाई गई है? स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब में  बताया कि प्रदेश को केन्द्र से 31 जनवरी तक 6 लाख 25 हजार 650 वैक्सीन की डोज मिली है, जिसमें से 5 लाख 88 हजार कोविशिल्ड सीरम इंस्टीयूट ऑफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं 37  हजार 650 को-वैक्सीन भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन मिली है। कोविड पोर्टल के अनुसार 31 जनवरी 2021 तक प्रदेश में कुल 71 हजार 354 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news