रायगढ़

गिरधर ने मोदी का आभार जताया
19-May-2021 6:18 PM
गिरधर ने मोदी का आभार जताया

खरसिया, 19 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं कोरबा जिले के भाजपा के प्रभारी गिरधर गुप्ता ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो किसानों के हितों की निरन्तर चिंता करते है तथा उन्होंने ये वायदा भी किया है कि वो 2022 तक किसानों की फसल का लागत से दोगुना मूल्य किसानों को दिलाने कि लिए संकल्पित है। किसान हितैषी मोदी सरकार द्वारा गत दिवस किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के चौबीस लाख साठ हजार चार सौ अठहत्तर (2460478) किसानों को पांच सौ सत्रह करोड़ चवालीस लाख नब्बे हजार (5174490000) रूपये तथा देश के नव करोड़ पचास लाख सड़सठ हजार छ: सौ एक (95067601) किसानों को बीस हजार छ: सौ सडसठ करोड़ पचहत्तर लाख छैसठ हजार रूपये (206677566000) प्राप्त हुए है।

मोदी सरकार के इस किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी कदम से निश्चित रूप से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं सभी मोदी के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news