बलरामपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
19-May-2021 9:30 PM
भाजपा महिला मोर्चा  ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 19 मई। महासमुंद में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को ले अनशन पर बैठने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन बलरामपुर कलेक्टर को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सौंपा।

आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला पोर्ते व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शकुन्तला पोर्ते ने कहा कि महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ अनशन करना इस सरकार में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार को स्पष्ट दर्शाता है। वहीं नेताओं ने कहा कि जब तक दोषियों पर उचित कार्यवाही नहीं होती वे इस अधिकारी के साथ कंधे से कंधा साथ खड़े हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news