रायगढ़

फूलबाई के लिए बिहान बना वरदान
26-May-2021 5:26 PM
फूलबाई के लिए बिहान बना वरदान

समूह की बचत राशि से घायल पति का कराया इलाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 26 मई।
कहते है मुसीबत में जो काम आए वही सुख और दु:ख का सच्चा साथी होता है। इस कहावत को सच साबित करती है, फूलबाई की कहानी। फुलबाई ग्राम पंचायत चंदई की रहने वाली और वह एक गरीब परिवार से है। फूलबाई 2019 से गांव के ही गायत्री स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हंै। समूह के प्रत्येक सदस्य हर सप्ताह बीस-बीस रुपये समूह में जमा करते हंै। 

2020 जून में फुलबाई बिहान योजना से जुड़ कर पे पॉइंट बी.सी सखी के रूप में काम करने लगी और अपने कार्य क्षेत्र में जरूरतमंदों को बैंकिंग सुविधा पहुंचाने लगी, 13 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पति संभु पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसके पति को काफी गंभीर चोटें आई थी, और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के लिए फूलबाई के पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने अपने समूह के बचत राशि में से 5 हजार रुपये की सहायता ली और उसके बाद उसने बिहान अंतर्गत छींद संकुल के नारी शक्ति ग्राम संगठन गुड़ीहारी से रााशि सहायता के लिए मांग की, जिसके बाद संगठन में तत्काल प्रस्ताव पारित कर के फूलबाई को दस हजार रुपये उपलब्ध कराया गया। जिससे फूलबाई के पति का इलाज संभव हो पाया और वह स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ पाया, फूलबाई ने इस दु:ख के समय में भगवान बन कर उसकी मदद करने वाले बिहान समूह बचत एवं ग्राम संगठन को दिल से धन्यवाद दिया और कहा मेरे लिए बिहान वरदान साबित हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news