रायगढ़

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
30-May-2021 6:11 PM
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने  किया रक्तदान

खरसिया, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सेवा ही संगठनकार्यक्रम के तहत भाजपा शीर्ष नेताओं के आह्वान पर भाजयुमो ने 29 मई को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 

इसी तारतम्य में भाजयुमो रायगढ़ द्वारा भी पंचायती धर्मशाला स्टेशन चौक में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खरसिया भाजयुमो नगर से उमाशंकर शर्मा  युवा मोर्चा जिला - रायगढ़, सौरभ अग्रवाल  महामंत्री भाजयुमो खरसिया नगर, गौरव वैष्णव उपाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर, अखिल गर्ग कोषाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर , अभिषेक मित्तल सह कोषाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर, प्रशांत दीवान प्रशिक्षण प्रमुख भाजयुमो खरसिया नगर, नीलेश ठाकुर मिडिया प्रभारी भाजयुमो खरसिया नगर, राहुल अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो खरसिया नगर, आकाश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो खरसिया नगर, कमलेश नायडू द्वारा रायगढ़ पहुंच कर रक्तदान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news