रायगढ़

आबंटन का लक्ष्य पूरा करने वाला पहला जिला बना रायगढ़
31-May-2021 5:28 PM
आबंटन का लक्ष्य पूरा करने वाला पहला जिला बना रायगढ़

खरीफ 19-20 के शत-प्रतिशत धान का उठाव हुआ पूरा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 31 मई।
कलेक्टर भीम सिंह के प्रयासों से रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में उपार्जित धान का शत प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है। फरवरी में प्रदेश में 14 जिलों को आबंटन मिलने के बाद रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां मार्च 2020 अंत तक के सम्पूर्ण धान का डीओ जारी कर उठाव कर लिया गया है। डीएमओ मार्कफेड से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में 4 लाख 84 हजार 600 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जिसमें से खरीदी के दौरान 2 लाख 92 हजार 138 मीट्रिक टन मिलर्स द्वारा सीधे समितियों से उठाव किया गया था। जिले के संग्रहण केन्द्रों में 1 लाख 90 हजार 432 मीट्रिक टन धान का संग्रहण किया गया था। जिसमें से मिलर्स द्वारा संग्रहण केन्द्रों से भी धान का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात संग्रहण केन्द्रों में 34 हजार 700 मीट्रिक टन धान निराकरण के लिए शेष रह गया था। जिसका आबंटन नहीं होने के कारण सम्पूर्ण धान का उठाव नहीं हो पाया था। यही स्थिति राज्य के 14 जिलों में थी। शासन से आबंटन प्राप्त होते ही कलेक्टर भीम सिंह ने खाद्य विभाग, डीएमओ एवं मिलर्स की मीटिंग ली जिसमें उन्हें धान का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। 

कलेक्टर ने लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की। जिसका परिणाम यह रहा कि जिले में संग्रहित लगभग 34 हजार 700 मीट्रिक टन धान का सम्पूर्ण डीओ जारी कर धान का उठाव पूरा कर लिया गया है। 

प्रदेश में रायगढ़ जिला एकमात्र ऐसा जिला है। जहां मार्च 2020 के अंत तक के सम्पूर्ण धान का डीओ जारी हो चुका है तथा उठाव भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अब जिले के मिलर्स कलेक्टर के निर्देश पर बलौदा बाजार जिले के खरीफ  विपणन वर्ष 2019-20 के धान के उठाव में सहयोग कर रहे हैं।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news