रायगढ़
छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया
02-Jun-2021 5:17 PM
रायगढ़, 2 जून। जिले के कोसीर क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसीर में 21 मई को एक महिला थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई की रात्रि करीब 10 बजे राजेश निराला घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहा था। जिससे बचने भाभी को चिल्लाई, तब राजेश निराला घर से भाग गया। घटना भाभी को बताकर भाभी के साथ गांव के कोटवार को जानकारी दिया और डॉयल 112 को बुलया गया। उसके बाद राजेश के घर जाकर पता किया तो वह भाग गया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी राजेश कुमार निराला को 30 मई को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।