रायगढ़
रायगढ़, 4 जून। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने कलेक्टर भीम सिंह से पुन: लॉकडाउन खोलने आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि गत दिनों चेम्बर द्वारा कलेक्टर से आग्रह किया ही गया था। पुन: मैं जिलाधीश से अग्राह करता हूं कि 56 दिनों से चल रहे लॉकडाउन को खोला जाए। अब जिले में संक्रमण का दर भी 5 प्रतिशत से कम आ गया है। साथ ही व्यापारी बंधुओं के समस्याओं के मद्देनजर सभी प्रकार के व्यापार को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। ताकि समस्याओं से जूझ रहे व्यापारों को गति मिले और व्यापारी बंधुओं की समस्याएं कम हो सकें। व्यापार के बंद होने से व्यापारी बंधुओं के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। जो कि साफ-साफ देखा जा रहा है। छोटे, मझोले और बड़े सभी प्रकार के व्यापार में लॉकडाउन के कारण कई भिन्न-भिन्न प्रकार के समस्याओं को देखा जा रहा है। जो कि दूकान का किराया, स्टाफ की सैलरी, बैंक के लोन पर लगने वाले ब्याज, सहित भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं हैं। जिसके दृष्टिगत कलेक्टर से आग्रह है कि सभी प्रकार के दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।