रायगढ़

समय पर टीका लगवाएं, आप स्वस्थ तो शहर भी स्वस्थ
05-Jun-2021 6:15 PM
समय पर टीका लगवाएं, आप स्वस्थ तो शहर भी स्वस्थ

मुफ्त टीकाकरण पंजीयन के लिए बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 5 जून।
नगर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह द्वारा कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। जिसमें 15 वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सम्मिलित हुई।

इस दरमियान सीएमओ संजय सिंह ने टीकाकरण पंजीयन हेतु घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने के लिए पंजीकरण फार्म के तहत रायगढ़ जिला के, सारंगढ़ शहर के, आम नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष , लिंग महिला या पुरुष, जन्म वर्ष, टीका लगा या नहीं, टीका प्रथम लगा है की दोनों लग चुके हैं। इन सब की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 जून के भीतर देने के लिए निर्देश दिए। 

साथ ही साथ नगर पालिका कर्मचारी घर घर जाकर टीका संबंधी जानकारी की सूची तैयार कर रहे हैं । जिसके तहत 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों का टीका कितना लगा , कितने लोगों को नहीं लगा, कितने लोगों को दोनों टीका लगाया जा चुका है, तो कितने लोग एक ही टीका लगवाए हैं। कितने ऐसे लोग हैं। जिनको अभी तक टिका नहीं लगा है । इन सब की जानकारी 15 जून के भीतर देने की बात मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने नगरपालिका कर्मचारियों को और साथ ही साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आदेशित किए हैं। 

बैठक के अंत में संजय सिंह ने कहा कि  लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता भी पैदा करें। महामारी कोरोना से पूरे विश्व की स्थिति खराब हो गई है। जितना सावधानी बरतेंगे, हम उतना ही अच्छा रह पाएंगे। लोगों को यह समझाया जाए कि अपने जीवन की गरिमा को समझें और अपने घर पर ही रहे। 
समय पर अपना टीका लगवाएं। आप स्वस्थ रहेंगे तो आप का शहर भी स्वस्थ रहेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news