रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 7 जून। सारंगढ़ नगर मंडल से सूरज गुप्ता एवं आयुष्मान नामदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री बनाया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, भाजपा मण्डप अध्यक्ष अमित तिवारी एवं भाजयुमो अध्यक्ष नयन बेहार की अनुशंसा पर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें पूर्व आईटी सेल के सूरज गुप्ता एवं विद्यार्थी परिषद से पूर्व उपाध्यक्ष रहे आयुष्मान नामदेव को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। सूरज गुप्ता एवं आयुष्मान नामदेव ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस नियुक्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
साथ ही बाकी के पदाधिकारियों में आकाश ठाकुर उपाध्यक्ष, कुंदन कुर्रे उपाध्यक्ष, रितेश अजगले उपाध्यक्ष, प्रवेश तिवारी मंत्री, राहुल महाजन मंत्री, प्रांशु अग्रवाल मंत्री, अक्षत स्वर्णकार कोषाध्यक्ष, लाभांश गोस्वामी प्रचार प्रसार प्रमुख, राहुल केशरवानी कार्यालय प्रमुख, शिवांश उपाध्याय सह प्रभारी, मुन्ना मनहर, मीडिया प्रभारी, शरद महंत, सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक गोपाल सोशल मीडिया सह प्रभारी, राहुल राव शिंदे प्रशिक्षण प्रमुख, निर्भय सिदार प्रशिक्षण सहप्रमुख, आकाश यादव शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल प्रमुख, शुभम थवाईत शासकिय योजना स्वाध्याय मंडल सह प्रमुख, नियुक्त किये गए हैं।