रायगढ़

रायगढ़ ने रचा इतिहास: 1 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया वैक्सीन
27-Jun-2021 6:10 PM
 रायगढ़ ने रचा इतिहास: 1 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया वैक्सीन

   मात्र 8 घंटे में 75 हजार का लक्ष्य पूरा    

रायगढ़, 27 जून।  जिले में 26 जून को महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस टीकाकरण अभियान के तहत रायगढ़ ने इतिहास रच दिया है। जिले में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन हुआ है। जिसमें 8 घंटे में 75 हजार टीकाकरण का लक्ष्य पा लिया गया। वहीं जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को आज ही वैक्सीन लग चुकी है।

जिले में 26 जून को महा टीकाकरण अभियान के तहत 1 लाख 1 हजार 816 लोगो को वैक्सीन लगाई गई है। हितग्राहियों में 18 वर्ग और 45 वर्ग दोनों ही शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में  26 जून को 75000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 700 केंद्र बनाये गए हैं। शहर में 62 केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ 10 अस्पताल तथा 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट भी कार्यरत हैं। जिलेवासियों ने टीकाकरण में जो उत्साह दिखाया है, वह कबीले तारीफ है।

गौरतलब है कि कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों से टीका लगवाने की और इस महा टीकाकरण अभियान में शामिल होकर कोरोना संक्रमण को मात देने की अपील की थी। बहरहाल रायगढ़ संभवत: एक बार फिर मास्क अभियान की तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news