रायगढ़

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने वैक्सीन लेने वालों को बांटे पौधे
28-Jun-2021 8:44 PM
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने वैक्सीन लेने वालों को बांटे पौधे

रायगढ़, 28 जून। जिले के कलेक्टर भीम सिंह द्वारा 26 जून को चलाये गये महा टीकारण अभियान में लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने उपहार स्वरूप पौधे भेंट किये। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 के पार्षद विकास ठेठवार के माध्यम से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में से 50 लोगों को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

वहीं वार्ड नम्बर 15 में महापौर जानकी काटजु, पार्षद अनुपमा शाखा यादव, अनिल शुक्ला, शाखा यादव, मुनिसपल स्कूल के प्रचार्य सहित कई अन्य शिक्षक व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की ओर से रामनंद यादव एवं नगर के सैकड़ों गणमान्य जन के कर कमलों से वैक्सीन लेने वाले लोगों में से 100 पौधे उपहार स्वरूप भेंट किये गये। साथ ही वार्ड नम्बर 26 के पार्षद पिंक्की विमल यादव के हाथों वैक्सीन लेने वाले लोगों में से 100 लोगों उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए। टीकाकरण अभियान को गति देने और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों के ध्यानाकर्षण के लिए जनप्रतिधियों और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चालाये जाने वाले संयुक्त अभियान से लोगों में जागरूकता लाने का अभिनव प्रयास है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news