रायगढ़

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सारंगढ़ के सेवाकारियों का सम्मान
30-Jun-2021 6:42 PM
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सारंगढ़ के सेवाकारियों का सम्मान

सारंगढ़, 30 जून। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा कोरोना माहमारी के दौरान मानव कल्याण में बेहतरीन सेवा कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस थाना सारंगढ़ के प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव एवं बेजुबान जानवरों का ख्याल रखने मुन्ना बरेठा, त्रिनाथ गुरुजी को स्वच्छता अभियान एवं योगेश तिवारी को वृक्षारोपण के लिए  नागरिक सुरक्षा सेवा सम्मान नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार, प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह, सारंगढ़ विकास परिषद संयोजक जितेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष अविनाश महापात्र एवं विवेक सिंह, जर्नादन सिंह, हरीश यादव, मोनू जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ गेस्ट हाउस में दिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news