रायगढ़

मरकाम के 2 साल पूरे, कांग्रेसियों ने रोपे पौधे
30-Jun-2021 7:16 PM
मरकाम के 2 साल पूरे, कांग्रेसियों ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 30 जून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठनात्मक अध्यक्ष के रूप में 2 साल का सफल कार्यकाल पूर्ण किया है। उनके 2 वर्ष के सफल कार्यकाल को हमेशा स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों तथा संगठन के पदाधिकारियों के साथ सारंगढ़ पंडित लोचन प्रसाद पांडे शासकीय स्नातक महाविद्यालय के परिसर में फलदार पौधे रोपे। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और वातावरण को शुद्ध करने का संदेश देते हुए यह वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला कांग्रेस द्वारा बृहद रूप से मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में सारंगढ़ के लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन, संस्था के प्राचार्य डॉ लहरे, जनभागीदारी अध्यक्ष संजय दुबे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, सूरज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी,  अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, गणपत जांगड़े जिला सचिव एवं जप उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, जनभागीदारी के सदस्य गण गोल्डी नायक महामंत्री जिला कांग्रेस, विष्णु चंद्रा महामंत्री, रविंद्र नन्दे संयुक्त महामंत्री, रामनाथ सिदार पार्षद,कृष्ण कु वानी, रेखा थवाईत, कमलकांत यादव, अश्वनी चंद्रा, साहू, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष जेल समदर्शक, राकेश नायक पार्षद बरमकेला, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि,ननकी कुर्रे, नपा एल्डरमैन गण सरिता गोपाल, बबलू वहीदार, शुभम बाजपेई, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अविनाश पुरी गोस्वामी पूर्व पार्षद, राजकमल अग्रवाल जिला महासचिव युवा कांग्रेस, सरिता मल्होत्रा जिला सचिव युंका, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज, ननकी कुर्रे संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news