रायगढ़

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे
04-Jul-2021 4:57 PM
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 4 जुलाई।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आह्वान एवं जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जोबी मंडल द्वारा शक्ति केन्द्रों में बैठक आयोजित कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 2 जुलाई को चोढ़ा में एवं 3 जुलाई को देहजरी एवं बर्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर पौधारोपण किया। 

इस दौरान ग्राम जोबी, बर्रा एवं चोढ़ा भाजपा के जिला मंत्री महेश साहू, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया, महामंत्री परखित डनसेना, भूपेंद्र वर्मा, मंत्री ओमप्रकाश डनसेना, आदिवासी मोर्चा के धरमसिंह राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मोहन बघेल, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर कनेर, जोबी मंडल भाजयुमो के प्रभारी एवं जिला शासकीय स्वाध्याय योजना प्रमुख कमलेश नायडू, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल, महामंत्री शुकलाल डनसेना, सुनिल चैहान, प्रेम कुमार राठिया, जयप्रकाश डनसेना, लकेश्वर चैहान, आकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश डनसेना, हीरामणी पटेल, विष्णु महाराज, गिरधारी राठिया, संतोष राठिया, बुद्धसेन प्रजापति, दिलीप बंजारा, सहिस राम राठिया, कन्हैया डनसेना, संजय राठिया, सुखील चैहान, सुशांत पटेल, नीतेश कुमार राठिया, पप्पू राठिया, शोभाराम राठिया सहित अन्य भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news