रायगढ़

मोनू केसरी बने छजकां युवा मोर्चा के अध्यक्ष
07-Jul-2021 9:05 PM
 मोनू केसरी बने छजकां  युवा मोर्चा के अध्यक्ष

खरसिया, 7 जुलाई। मोनू केसरी को जनता कांग्रेस छ ग जे पार्टी ने खरसिया विधानसभा का अध्यक्ष बनाया। सतीश शर्मा को  खरसिया नगर का अध्यक्ष बनाया गया है।

खरसियाजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू जनता कांग्रेस के नेता तरुण सिंह ठाकुर, निरंजन मंहत प्रभारी विधानसभा खरसिया की सहमति पर एवं अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह अजीत जोगी युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायगढ़ जयप्रकाश सोनी कीं उपस्थिति में रायगढ़ में पार्टी के कार्य संबंधित मीटिंग भी रखी गई थी जिसमें खरसिया के ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्लॉक महासचिव खरसिया नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी की सहमति पर सभी सदस्यों की नियुक्ति की गई। खरसिया नगर अध्यक्ष रहे मोनू केशरी को पार्टी के प्रति जो दायित्यों दिया गया था उसे बखूबी से मोनू केसरी ने निभाया और खरसिया नगर अध्यक्ष के पद पर रहकर जो कार्य मोनू केसरी ने किए है खरसिया नगर में पार्टी को मजबूती प्रदान की गई जिससे अमित जोगी प्रदीप साहू ने प्रभावित होकर मोनू केशरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पूरे खरसिया विधानसभा का अध्यक्ष बना दिया।

 मोनू केसरी ने पार्टी के नेताओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news