बस्तर

कोरोना की रफ्तार कम होते ही तेज हुई शहर में विकास की रफ्तार-रेखचंद
11-Jul-2021 9:01 PM
कोरोना की रफ्तार कम होते ही तेज हुई शहर में विकास की रफ्तार-रेखचंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 जुलाई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के ठाकुर अनुकूल देव वार्ड क्रमांक 31 में तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। यह सडक़ निर्माण मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा के पार्षद निधि मद से होगा।

रेखचंद जैन ने कहा कि विगत डेढ़ सालों से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जो शहर विकास की रफ्तार थमी थी, वह अब कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही विकास की रफ्तार तेज हो गई है। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा मार्गदर्शन में गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार रूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हमारे मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा यदि चाहते तो इस निधि से अपने वार्ड में भी कार्य करवा सकते थे पर यह उनकी वृहद सोच है जो उन्होंने इस वार्ड में सीसी रोड निर्माण का निर्णय लिया जहां ज्यादा जरूरत थी।

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम जगदलपुर की अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव,  सुशीला बघेल वरिष्ठ पार्षद पंचराज सिंह, पार्षद सुखराम नाग मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक संतोष झा, बबलु झा, अर्जुन झा, जीवछ झा, भरत एवं नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल कार्यपालन अभियंता ऐ के दत्ता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news