रायगढ़

भाजयुमो नेता जयकिशन नायक की सडक़ दुर्घटना में मौत
14-Jul-2021 5:33 PM
भाजयुमो नेता जयकिशन नायक की सडक़ दुर्घटना में मौत

रायपुर से लौटते समय आरंग के पास हादसा

भाजपाईयों में शोक की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयकिशन नायक का सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया है। जिसकी खबर सुनकर पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल है।

जिले के युवा भाजपा नेता जयकिशन नायक बरमकेला जनपद पंचायत बरमकेला के पूर्व उपाध्यक्ष बार (बरमकेला)निवासी रामकुमार नायक के बेटे थे। बताया जा रहा है कि स्व. नायक अपने तीन और दोस्तों के साथ किसी काम से राजधानी रायपुर गए हुए थे, जहां से लौटने के दौरान आरंग के पास सडक़ दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से जहां बरमकेला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं जिला भाजपा भी शोकाकुल है। इस दुर्घटना में घायल उनके साथियों को आरंग के पास ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली है।

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी व भाजयुमो नेता विकास केडिया ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त व्यक्त किया है। उमेश अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जयकिशन का यूँ असमय हम सबको छोड़ के चल देना अत्यंत ही पीड़ादाई है। निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ साथ ही वो एक नेक दिल इंसान भी था। आज पूरी जिला भाजपा इस दुखद बेला में नायक परिवार के साथ खड़ी है और उनके दुख में शामिल है।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news