रायगढ़

रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार
15-Jul-2021 5:37 PM
रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 15 जुलाई। दुष्कर्म मामले का लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी अंतत: पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।  

पुलिस के अनुसार सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी चक्रधरनगर में रहने वाले निताई देवनाथ उर्फ निताई बंगाली पर  24 फरवरी को थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी पर धारा 376 दर्ज किया गया। पीडि़ता विशेष वर्ग की सदस्या होने से प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ी गई, आरोपी को थाने में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसे बुधवार को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा पीडि़ता को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीडि़ता ने बताया कि नवंबर 2020 में आरोपी पहले उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उसके साथ घर परिवार की बातें करता था, कुछ दिनों बाद पसंद करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाया। पीडि़ता उससे दूर होने लगी तो निताई बंगाली उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

पीडि़ता हिम्मत कर अपने परिवारवालों को घटना बताई और थाना चक्रधरनगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद से आरोपी फरार था। आरोपी निताई देवनाथ उम्र 35 साल निवासी सुभाषनगर बंगाली कॉलोनी थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news