बस्तर

नपं बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन
17-Jul-2021 8:50 PM
 नपं बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन

जगदलपुर, 17 जुलाई। कलेक्टर रजत बंसल ने शनिवार को बस्तर नगर पंचायत में संचालित कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यहां स्वीकृत ग्रंथालय तथा उद्यान के कार्यों के लिए चयनित स्थानों का अवलोकन किया और इन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यहां व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उद्यान के लिए प्रस्तावित स्थान का भी अवलोकन किया और इसका निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी गोकूल रावटे, तहसीलदार कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके कर, नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री हंसा ठाकुर उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news