रायपुर

आरडीए के मनोनीत पदाधिकारियों ने काम संभाला
20-Jul-2021 9:00 PM
आरडीए के मनोनीत पदाधिकारियों ने काम संभाला

रायपुर, 20 जुलाई। राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त किए गए दो उपाध्यक्षों सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह  ठाकुर तथा संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता राय और हीरेन्द्र देवांगन ने प्राधिकरण कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्डे के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर नगर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड, विधायक अनिता शर्मा, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, श्री सुशील आनंद शुक्ला, क्रेडा के सदस्य कवर्धा के श्री कन्हैया लाल अग्रवाल,गिरीश दुबे, संजय पाठक, अनेश बजाज, रितेश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, अनेश बजाज, मुजफ्फर खान, जग्गू सिंह ठाकुर, सुनील साहू उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news