छत्तीसगढ़ » दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 6 जून। जनपद पंचायत धमधा के ग्राम भरनी के एक ही परिवार के 5 सदस्य दिव्यांग हैं, पर उन्हेें सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है।
भरनी के 75 वर्षीय पदुम लाल आडिल के परिवार में 8 सदस्य हैं, जिसमें पत्नी बुधकुंवर, पुत्र गोपी, लाखन, जयपाल, पुत्री गोमती, पिंगला और बहू मंजू हैं। इसमें से बुधकुंवर, लाखन, जयपाल, गोमती और पिंगला मूकबधिर हैं, वहीं गोपी और उसकी पत्नी मंजू ठीक है, जबकि गोमती की शादी हो गई है, वह अपने ससुराल में रहती है। घर का मुखिया पदुमलाल भी बहरा दिव्यांग है। कुल मिलाकर वर्तमान में एक ही घर में पांच सदस्य दिव्यांग हैं। पुत्र गोपी ठीक है, जो रायपुर में राजमिस्त्री का काम करता है।
पदुमलाल अनुसूचित जाति का गरीब तबके का है, शासन जनता के लिए योजना बनती है, लेकिन पदुमलाल और उसके परिवार को विकलांगता के बावजूद शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन चाहता तो राशन कार्ड बनाया जा सकता है, पेंशन भी दिया जा सकता है।
दिव्यांगों को लाभ दिलाने के लिए पंचायत द्वारा सर्वे सूची का बहाना बनाया जा रहा है, जबकि दिव्यांगोंं के लिए राशन कार्ड बनाने और पेंशन देने के लिए सर्वे सूची की आवश्यकता नहीं होती।
डगनिया के सरपंच प्रतिनिधि सीताराम वर्मा ने बताया कि हमने अपने पंचायत में कई दिव्यांगों को लाभ दिलाया है, वहीं नगर पंचायत धमधा के ज्ञानेश्वर देवदास कहते हैं कि विकलांगों के लिए सर्वे सूची की आवश्यकता नहीं है बल्कि डॉक्टर द्वारा जो विकलांगता का सर्टिफिकेट दिया जाता है उसके आधार पर विकलांग को शासन की योजना का लाभ दिलाया जा सकता है।
नागरिकों को शहर साफ-सुंदर बनाये रखने दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। नगर पालिक निगम/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 मेरी लाइफ मेरा शहर के तहत विश्व पर्यावरण दिवस सम्मान समारोह व सफाई अभियान चलाया गया। शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, प्रभारी हमीद खोखर, संजय कोहले, दीपक साहू समेत एमआईसी सदस्य पार्षद व अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शामिल होकर सफाई करने के लिए सडक़ों पर उतरे। अधिकारियों ने भी इस कार्य में साथ देते हुए पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर लोगों को सफाई रखने तथा कम से कम एक पौधा रोपने की शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने संभाली तो महापौर ने मोर्चा संभाला। विधायक, महापौर, सभापति के अलावा प्रभारी ने हाथ में झाड़ू थामी। शहर को हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग में सफाई अभियान चलाने के बाद आयोजित में कहा शहर की जनसंख्या के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति पर एक कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेवारी आएगी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जहां साफ-सफाई करने के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है, वहीं पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने की अत्यंत आवश्यकता है।विधायक व महापौर ने शिवनाथ नदी रोड में झाड़ू लगाकर की सफाई,तथा नागरिको को शहर साफ-सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया, महापौर झाड़ू लगाने के साथ नजर रखें थे कही कोने या ऐसा पास कचरा तो नही है।जहाँ भी कचरा दिखा उन्होंने उसे साफ किया।
विधायक व महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा नागरिकों को अपने को साफ एवं सुन्दर बनाए रखने का संदेश दिया।
निगम प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के लिए एक शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में अब्दुल गनी, संजय कोहले,दीपक साहू, हमीद खोखर, जमुना साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष साहू, खिलावन मटियारा, प्रकाश जोशी, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, कन्या ढीमर, सुमित वोरा के अलावा अधिकारी/कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहें।
भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों की कार्यसमिति बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। भाजपा की प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की बैठक के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल, चंडी शीतला मंडल, कसारीडीह बोरसी मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल की अलग-अलग कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठकों में मंडलों के प्रभारी- सह प्रभारी भी उपस्थित रहे।
बैठकों में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मंडल स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं संगठनात्मक कार्यों के संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनसे सुझाव भी मांगे गए तथा उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना काल कवलित नागरिकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठकों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों एवं कार्यों से प्रभावित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाजपा प्रवेश किया।
बैठकों में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम सब विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों में ऐसा कोई भी काम नहीं हुआ जिसे मील का पत्थर कहा जा सके, नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत मिशन योजना केंद्र सरकार की देन है जिसका ठीक से क्रियान्वयन तक स्थानीय विधायक नहीं करवा पा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप भीषण गर्मी के मौसम में दुर्ग की आधी से अधिक जनसंख्या पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस का जनविरोधी कामों को आम जनता तक घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने बैठक में कहा कि पिछले विधानसभा में हुए चुनाव में हुई हार से महज कुछ माह के अंदर उबरते हुए दुर्ग लोकसभा चुनाव के समय दुर्ग शहर से ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाई थी इसका श्रेय आम जनता के साथ-साथ भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी जाता है। भाजपा कार्यकर्ता चुनौती को अवसर में बदलने की पूरी शक्ति रखते हैं, कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी को पुन: जीत दिलाएंगे।
जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की बदौलत चलती है और बैठकों में कई पुराने और कई नए चेहरे हैं। हमारे पुराने कार्यकर्ताओं का परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है पुराने कार्यकर्ताओं का अनुभव और नए कार्यकर्ताओं का जोश मिलाकर हमें फिर से छत्तीसगढ़ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिरमौर बनाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में भाजपा संगठन के 4 मंडल आते हैं और चारों मंडलों में विकास को लेकर बेहद भयावह स्थिति है दुर्ग शहर के विधायक अकर्मण्य साबित हुए हैं नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
संपन्न हुई बैठकों में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, जयश्री राजपूत, उपस्थित रहे।
10 को संभाग स्तरीय बैठक में बनेगी अंतिम रूपरेखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत आगामी 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दुर्ग प्रवास सुनिश्चित हुआ है, जिसकी तैयारियों को लेकर दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय हो गया है।
सोमवार को दुर्ग और भिलाई संगठन जिला के दिग्गज नेताओं ने अमित शाह के आगमन को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आपसी विचार विमर्श किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्रीद्वय ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला भाजपा महामंत्रीद्वय योगेंद्र सिंह एवं प्रेम लाल साहू ने अमित शाह के प्रवास एवं कार्यक्रमों संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर विशाल जनसभा का आयोजन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया है, इस जनसभा में को ऐतिहासिक बनाने हेतु उपस्थित नेताओं ने अपने अपने सुझाव दिए।
संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए संभाग स्तरीय बैठक आगामी 10 जून को प्रात: 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है, जिसमें सांसद, विधायक एवं पूर्व सांसद /विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला भाजपा प्रभारी - सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभाओं के प्रभारी, जिला समन्वय सीमिति के सदस्य, पूर्व महापौर, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग में निवासरत निगम / मण्डल /आयोग के पूर्व अध्यक्ष-पूर्व उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की। इसमें गौठान समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के मानदेय की 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।
गौरतलब है कि गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को आज वितरित की गई राशि को मिलाकर अब तक हितग्राहियों को 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक गोबर विक्रेताओं को 237.28 करोड़ रूपए तथा स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 223.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्षों और सदस्यों को मिलाकर समिति के कुल 21 हजार 360 सदस्यों की मानदेय की 1.13 करोड़ रुपए की राशि जारी की।
स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष को 750 रुपए और अशासकीय सदस्यों को 500 रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में 10 हजार 409 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, इनमें से 98 प्रतिशत, 10 हजार 235 गौठानों का निर्माण पूरा हो गया है। 4 हजार 584 गौठान ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 15 दिनों में 30 क्विंटल या उससे अधिक गोबर की खरीदी की है। इससे पूर्व के पखवाड़े की तुलना में इतनी अधिक मात्रा में गोबर खरीदने वाले गौठानों की संख्या में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार पिछले वर्ष 16 से 31 मई 2022 की तुलना में इस वर्ष इसी अवधि में गोबर खरीदी में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश के 05 हजार 911 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। इन गौठानों द्वारा अब तक गोबर खरीदी के एवज में कुल 53 करोड़ 80 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। आज गोबर खरीदी के एवज में जारी की गई 04 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि में से 03 करोड़ 05 लाख रुपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा तथा विभाग द्वारा 01 करोड़ 86 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में चल रही विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से 15 हजार 905 स्व सहायता समूहों की 01 लाख 89 हजार 614 सदस्यों को अब तक 144 करोड़ 22 लाख रुपए की आय हुई है। श्री बघेल ने इस योजना की सफलता के लिए योजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। उन्होंने कहा हमारी गोधन न्याय योजना का एक उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना भी है। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, वृक्ष संपदा योजना, कृष्ण कुंज योजना, नदी तट वृक्षारोपण, फलदार पौधा रोपण जैसी योजनाओं के माध्यम से अपने पर्यावरण को लगातर बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रतिसप्ताह सोमवार को आयोजित जनदर्शन में सोमवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचें लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में कर्मचारी नगर के वार्डवासियों ने नाली निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी नगर वार्ड नंबर 16 में एक सार्वजनिक नाली बनी हुई है, जो जीर्ण-शीर्ण हो जाने के कारण नाली पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। नाली न होने के कारण बरसात के मौसम में सडक़ का दूषित पानी घर के अंदर घुसने की संभावना है। इस हेतु नई नाली निर्माण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर पालिक निगम को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भेड़सर निवासी ने विद्युत तार को हटाने आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 440 वोल्ट का विद्युत तार की लाईन गई है। घर के बच्चों का छत में आना जाना लगा रहता है, जिससे कभी भी जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। विद्युत तार को हटाने के लिए ग्राम पंचायत भेड़सर एवं विद्युत विभाग नगपुरा में कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।
इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्राम सेलूद निवासी दिव्यांग राधिका यादव ने ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने बताया कि वह स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में अध्ययनरत हैं, जो कि उसके घर से एक किलोमीटर दूर है। चूंकि वह दिव्यांग है जिसके कारण उसे स्कूल आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नियमित स्कूल जाकर अध्ययन कर आगे की पढ़ाई कर सकूं, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से ट्रायसायकल की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
आज जनदर्शन में 170 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु, राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3, के संचालक द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत लायसेंस की अवधि समाप्त होने उपरांत भी लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किये जाने तथा संचालक, ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग में पायी गई अनियमितताओं के तहत उक्त दोनों अस्पतालों को नर्सिंग होम एक्ट की धारा 12 (क) (1) के तहत 20-20 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। साथ ही उक्त दोनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने आदेशित किया है।
ज्ञात हो कि नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. खण्डेलवाल के निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार नर्सिंग होम एक्ट की नियमित निरीक्षण व जाँच के तहत सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3 में कार्यरत चिकित्सक नहीं पाये गये, अस्पताल में रैंप की सुविधा नहीं पाई गई, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का आभाव पाया गया एवं कलर कोटेड बिन नहीं पाया गया, अस्पताल के बाहर एवं आंतरीक रूम में कबाड होना पाया गया, संबंधित अस्पताल को नर्सिंग होम एक्ट, दुर्ग द्वारा जारी लायसेंस वैधता 14 सितंबर 2015 से 13 सितंबर 2020 तक 10 बेडेड हॉस्पिटल है, सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3 की लायसेंस की वैधता समाप्त होने के बावजूद अस्पताल संचालक द्वारा लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है, जो कि उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम, 2010 एवं 2013 का उल्लंघन है।
इसी प्रकार ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग नर्सिंग होम एक्ट में पंजीकृत स्थायी निजी अस्पताल है, लायसेंस की वैधता समाप्त होने के उपरांत संबंधित अस्पताल के द्वारा अपनी संस्था के लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन किया गया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक नहीं पाये गये, अस्पताल में रैंप की सुविधा नहीं पायी गई, पीने का पानी तथा वाश बेसिन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं पायी गई, ड्यूटी डॉक्टर के लिये रूम, कन्सल्टींग रूम, ट्राली बेय नहीं पाया गया अस्पताल में बेड की स्थिति सही नहीं पायी गई, ऑपरेशन थियेटर मानक अनुरूप नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम में आपातकालीन ट्राली नहीं पायी गई, लेबर रूम एवं न्यू बोर्न बेबी कार्नर मानक अनुरूप नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर एवं संपूर्ण अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का आभाव था एवं कलर कोटेड बिन नहीं पाया गया, अस्पताल में पायी गई अनियमितताओं के आधार पर ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग का नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदत्त लायसेंस का नवीनीकरण किया जाना संभव नहीं है।
कलेक्टर का आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। छत्तीसगढ़ अंचल के अग्रणी चिकित्सा महाविद्यालयों में से एक चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध चिकित्सालय में अध्ययन अध्यापन कार्य सराहनीय रूप से संचालित हो रहें है और प्रदेश के एक बड़े वर्ग को नि:शुक्ल चिकित्सा उपलब्ध हो सकी है। 2022 के अक्टूबर माह की तुलना में अभी तक 19000 पीडि़तों की सफल चिकित्सा की गयी है और अस्पताल में प्रतिदिन 250 -300 मरीज चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा रहें हैं।
अस्थि रोग विभाग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी व कान नाक गला रोग विभागों में बहोत से रोगियों की सर्जरी की गयी है। जिसमें कुछ तो बच्चों से लेकर 99 वर्ष तक के बुज़ुर्गो की सफल शल्य चिकित्सा भी उल्लेखनीय है। कुछ ऑपरेशन तो बेहद जटिल रहे जिनसे रोगियों को बेहद लाभ मिल सका।
मेडिसिन, शिशु रोग, पैथोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी,चर्म रोग. मानसिक रोगों के मरीज भी उच्च गुणवत्ता पूर्ण परामर्श प्राप्त कर पा रहें हैं और अतिश्योक्ति न होगी कि अल्प समय में ही इस चिकित्सा महाविद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान बना लिया है। हर वर्ष 200 चिकित्सा छात्रों की चिकित्सा शिक्षा में समर्थ ये चिकित्सा महाविद्यालय भविष्य में भी प्रदेश के रोगियों की नि:शुल्क सेवा व चिकित्सा हेतु तत्पर व कटिबद्ध है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जून। भिलाई में चार दिन पहले सुपारी देकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह हत्या पुराने लेन-देन को लेकर हुई और पुलिस को गुमराह करने के लिए मामले को सुपारी किलिंग और ऑनलाइन सट्टा की वसूली से जोड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि ओम प्रकाश साहू की पत्नी विमला साहू बीते 1 जून को भिलाई तीन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति का अपहरण हो गया है।
उसने बताया कि 31 मई की साढ़े 7 बजे उसका पति ओम प्रकाश घर में जल्द आने की बात कहकर निकला था। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटा तो उन लोगों को चिंता हुई। इसी दौरान रात पौने 11 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया, लेकिन उसमें बात नहीं हो पाई। इसके बाद विमला ने जब ओम प्रकाश को फोन लगाया तो उसका नंबर बंद आया। फोन न लगने पर उसने पति को मैसेज डाला।
अगले दिन 1 जून की सवा 10 बजे उसने फिर से फोन किया तो फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। उसने विमला को बोला कि तुम्हारा पति सट्टा का 30 लाख रुपए खा गया है। उसे दो दिन के अंदर नहीं लौटाया तो उसकी लाश घर भेज दूंगा। आरोपी ने पुलिस के पास न जाने की भी धमकी दी थी।
आरोपी की धमकी से विमला घबरा गई। उसने इसकी शिकायत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई। फिरौती और किडनैपिंग की बात सामने आने पर पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया।
आईपीएस प्रभात कुमार ने मोबाइल सर्वर डंप निकाला और उसके आधार पर कुछ संदेहियों के नंबर प्राप्त किए। जब उन नंबर का डिटेल निकाला तो उसमें आशीष तिवारी जो कि लूट मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया, उसका नाम आया।
पुलिस ने आशीष तिवारी को छावनी क्षेत्र से घेराबंदी करके पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ ओम प्रकाश की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की बात स्वीकार किया।
आशीष तिवारी ने पुलिस को बताया कि ओम प्रकाश से उसकी मुलाकात जेल के अंदर हुई थी, उसने बताया था कि उसकी पकड़ ऊपर तक है, वो उसे सभी आरोपों से बरी करा सकता है। इसके चलते उसने उसे डेढ़ लाख रुपए दिए थे। जब आशीष जेल से बार आया तो ओम प्रकाश ने उसके रुपए देने से मना कर दिया इसीलिए उसने हत्या करने का प्लान अपने साथी रजनीश पाण्डेय उर्फ अंकू निवासी खुर्सीपार और अनुज तिवारी उर्फ लाला निवासी खुर्सीपार के साथ मिलकर बनाया।
पुलिस की माने तो तीनों आरोपियों ने ओम प्रकाश को जान से मारने का पहले ही प्लान बना लिया था। इसके लिए उन्होंने एक किराये का मकान भी लिया था, जहां उसे ले जाकर मारा गया। उसे मारने के बाद उसके शव को तालाब में स्कूटी से बांध कर फेंका गया। इसके बाद उसकी पत्नी से 30 लाख रुपए की मांग की गई। उन्होंने सोचा था कि यदि 30 लाख रुपए हाथ में आए तो वो लोग उसे बराबर बराबर बांट लेंगे।
पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव के कई टुकड़े करके फेंकने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने दुकान से आरी और बोरा व तार खरीदा था। वहां का भी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है। उन्होंने शव का पैर काटने की कोशिश भी की लेकिन जब वो नहीं कटा तो उसे एक ही बोरे में भरकर स्कूटी से तार के सहारे बांध दिया, जिससे की उसका शव पानी में ऊपर न आए। उन्होंने स्कूटी सहित शव को तालाब में फेंक दिया था। जिसे आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में फरीद नगर निवासी सद्दाम का नाम भी काफी जोरों से आया था।
खुलासे के दौरान पुलिस ने दावा किया कि मर्डर में सद्दाम का कोई हाथ नहीं था। पुलिस का कहना है कि उसे बड़ी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। वो ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था, इसलिए उसके खिलाफ जुआ एक्ट की गैरजमानती धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग, 6 जून। भारती विवि, दुर्ग के लिए यह एक गौरव का पल है। विवि के छात्र आर्येश चंद्राकर ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। विगत दिनों आर्येश ने रायपुर में आयोजित किक बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
आर्येश की इस उपलब्धि पर विवि के माननीय कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आर्येश की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विवि में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद व सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढावा दिया जाता है। उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, ज्वाइंट डायरेक्टर जय चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रभजोत भुई ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ज्ञात हो कि आर्येश चन्द्राकर भारती विवि के फारेंसिक साइंस विभाग में बी.एस-सी. के होनहार छात्र हैं। वे इस्पात नगरी भिलाई सेक्टर 5 के निवासी हैं। आर्येश अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दुर्ग, 6 जून। भारती विवि, दुर्ग के लिए यह एक गौरव का पल है। विवि के छात्र आर्येश चंद्राकर ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। विगत दिनों आर्येश ने रायपुर में आयोजित किक बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
आर्येश की इस उपलब्धि पर विवि के माननीय कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आर्येश की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विवि में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद व सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढावा दिया जाता है। उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, ज्वाइंट डायरेक्टर जय चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रभजोत भुई ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ज्ञात हो कि आर्येश चन्द्राकर भारती विवि के फारेंसिक साइंस विभाग में बी.एस-सी. के होनहार छात्र हैं। वे इस्पात नगरी भिलाई सेक्टर 5 के निवासी हैं। आर्येश अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्लास्टिक प्रदूषण हमारे दैनिक जीवन की सबसे बड़ी समस्या-डॉ. पल्टा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे दैनिक जीवन की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या का निदान हमें स्वयं ही करने का प्रयास करना होगा। ये उद्गार हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डॉ. पल्टा 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विवि परिसर स्थित टैगोर हॉल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, शोधार्थियों, कर्मचारियों आदि को संबोधित कर रही थी।
डॉ. पल्टा ने कहा कि यथा संभव हम स्वयं अपने दिनचर्या से प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का प्रयास करें। उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक का ही प्रयोग करे। बाजार में खाद्य सामाग्री अथवा सब्जी आदि लेने हेतु घर से स्वयं कपड़े का थैला साथ में लेकर जाये। इससे बड़ी मात्रा में पालीथीन के उपयोग पर नियंत्रण करने में सहायता मिलेगी।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा वर्ष 2023 हेतु विश्व पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण देते हुए शासकीय डीबी गल्र्स कॉलेज, रायपुर की प्राध्यापक, डॉ. उषा किरण अग्रवाल ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाला प्रदूषण एवं एक आम व्यक्ति द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उपायों की सारगर्भित जानकारी दी। लगभग 50 से अधिक रंगीन स्लाईड के माध्यम से डॉ. अग्रवाल ने प्लास्टिक की उत्पत्ति, प्लास्टिक से हानि तथा उससे बचाव का रोचक प्रस्तुतिकरण किया।
कार्यक्रम का संचालन विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने किया।
इस अवसर पर कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विवि द्वारा चहके पंछी अभियान की भी शुरूआत कुलपति डॉ. पल्टा द्वारा अन्य अतिथियों के उपस्थिति में की गई। इस अभियान के तहत विवि परिसर में पक्षियों के लिए जल एवं अन्न की व्यवस्था कई स्थानों पर की जायेगी। इसका दायित्व विवि के कर्मचारियों को सौंपा गया हैं। इसी प्रकार विवि ने इस बार पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने तथा एक हजार से अधिक पौधा रोपण तथा रोपित पौधों के संरक्षण हेतु विवि के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मुकेश पांडे को वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नियमित छात्र-छात्राओं हेतु छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय प्रबंधन विषय पर आयोजित विवि स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शैल देवी महाविद्यालय, अण्डा के देवकांत साहू प्रथम, सुमन विश्वकर्मा द्वितीय, भिलाई महिला महाविद्यालय की तृप्ति नायर तृतीय, शासकीय जेएलएन महाविद्यालय, डोंगरगढ़ की अनाम अंजुम अंसारी चतुर्थ तथा स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय, भिलाई की शोधछात्रा संयुक्ता पाढ़ी पंचम रही।
आम जनमानस हेतु आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शासकीय वा.वा. पाटणकर कन्या महाविद्यालय, दुर्ग के प्रयोगशाला तकनीशियन उत्तम कुमार देशमुख प्रथम, कान्फ्लूएंस कॉलेज, राजनांदगांव की मंजुलता साहू द्वितीय, शासकीय माध्यमिक शाला इन्दावनी, चिखला राजनांदगांव के शिक्षक, रोशन लाल देवांगन तृतीय, लींगवारा बेरला बेमेतरा के दीपक कुमार परघनिया चतुर्थ, तथा भिलाई कॉलेज ऑफ आईटी जामुल की सहायक प्राध्यापक, सृजेता मेहरचंदानी ने पंचम स्थाना प्राप्त किया। सभी विजेताओं को कुलपति, डॉ. पल्टा ने स्मृतिचिन्ह एवं उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विवि के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में विद्यर्थियों के लिए बने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का फीता कट कर लोकापर्ण किया।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से शासकीय महाविद्यालय उतई में छात्राओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का बनाया गया था, जिसका विधि वत लोकार्पण मुख्य अतिथि नंद कुमार सेन अध्यक्ष केश कला बोर्ड बोर्ड व सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव द्वारा की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ,महाविद्यालय के जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा ,सरकारी समिति उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, पार्षद विरेन्द्र गोस्वामी, तोषण साहू ,सुरता सिंह गढ़े ,एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू ,सरपंच गोवर्धन बारले, टिकेद्र ठाकुर ,दिलीप साहू, उपसरपंच महेश कौशिक, प्रदीप पाटिल, विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू , ग्राम खोपली से अरुण वर्मा ,घुघसीडीह से नीलम मारकंडे, युवा साथी मुकेश साहू , धनंजय नेताम, तूकेश्वर ठाकुर , शुभम बमभोले, कैलाश देवांगन ,सत्य प्रकाश कौशिक ,अन्य साथी गण उपस्थित थे।यात्री प्रतिक्षालय से महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आमजन को धूप और बरसात में इस यात्री प्रतीक्षालय के बनने से राहत मिलेगी।
लवन, 5 जून। सेवानिवृत्त पूर्व थाना प्रभारी एवं वर्तमान कांग्रेस नेता शक्ति प्रभारी कांग्रेस कमेटी सरजू प्रसाद घृतलहरे का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों द्वारा केक काटकर लवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरजू प्रसाद घृतलहरे को जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों का दिनभर संदेश प्राप्त होते रहा। लवन में केक काटकर बधाई देने वाले शुभचिंतको के प्रति सरजू प्रसाद घृतलहरे ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार गोलू कैवर्त, सुनील सागर, महेंद्र नारंगे, तुलसी साहू, सहित बहुत सारे लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मितान योजना के जरिए बेहद कम समय में प्रमाण पत्र लोगों को घर पहुंच कर प्राप्त हो रहा है। भिलाई की शारदा पारा कैंप 2 वार्ड 37 की निवासी पूर्णिमा साहू को अपने दोनों बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाना था, इसे लेकर वह बेहद चिंतित थी, क्योंकि शासकीय कार्यप्रणाली को लेकर वह पूरी तरह से अनभिज्ञ थी। तभी पूर्णिमा को मितान योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
उन्होंने इसके बारे में दूसरे लोगों से भी पड़ताल की और पता चला कि मितान के टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क करने से प्रमाण पत्र आसानी से बन जाता है और यही नहीं मितान घर पर आकर प्रमाण पत्र पहुंचा देते हैं। इतना सुनते ही बिना देरी किए पूर्णिमा ने अपने दोनों बच्चे इशिता साहू और विजय साहू का आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना के टोल फ्री नंबर 14545 पर सीधे संपर्क किया।
संपर्क करने के बाद मितान ने शीघ्र ही प्रमाण पत्र घर पर लाकर देने की बात कही। इससे पूर्णिमा की आधी चिंता वहीं पर दूर हो गई। इसके बाद मितान ने पूर्णिमा साहू को घर पर उनके दोनों बच्चे का आय एवं जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया। इस लम्हे से पूर्णिमा साहू का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जरूरी प्रमाण पत्र घर पहुंच प्राप्त करना अब बेहद आसान हो गया है, वह भी कम समय में। पहले तो प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत जानकारियां इक_ा करनी होती थी, फिर दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, अपने कार्यों को छोडक़र कार्यालय की ओर रुख करना पड़ता था, घरेलू महिलाएं तो ज्यादातर कार्यालय भी नहीं जाती है, बच्चों को लेकर के कार्यालय जाना मुश्किल होता है ऐसे में प्रमाण पत्र बनवाने की जिम्मेदारी घरेलू महिला को ज्यादा हो जाती है और इसे लेकर चिंता होना भी लाजमी है।
पूर्णिमा ने कहा कि प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अब सारी चिंताएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दूर कर दी है।
उन्होंने आगे कहा कि जरूरतमंद लोगों को मितान योजना की सेवा जरूर लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मितान योजना के जरिए विभिन्न प्रकार की जरूरी सेवाओं का लाभ लोगों को घर पहुंच सुविधाओं के रूप में मिल रहा है और अब तो राशन कार्ड की सेवा भी मितान के जरिए मिल रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बेहतर शासकीय योजना होने के चलते लोगों का विश्वास मितान योजना को लेकर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मितान की सहायता प्राप्त कर रहे हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर व भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्ग दर्शन मे भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला - भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सिविक सेंटर व स्मृति नगर शिक्षण संस्थाओ के बाहर छात्र-छात्राओं से भेंटकर चर्चा की जा रही है, कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्णय व परिणाम से वे क्या समझते है, आने वाले समय में उनके सामने विषय आधारित चैलेंज के अलावा, सामाजिक प्रतिस्पर्धा, पैसे लेकर होने वाली परीक्षा, घोटाले पर छात्र क्या नजरिया रखते हैं। इस जैसे अनेक विषयों पर उनके भविष्य की योजनाओं पर युवा मोर्चा ने चर्चा कर उन्हें जागरूक करने का काम किया।
भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छात्रा व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अपनो को लाभ पहुंचाने की होड़ में शासन के नाक के नीचे आयोग के उच्च अधिकारी सोनवानी तथा अन्य अधिकारी, नेताओं के परिजनों का मेरिट सूची में चयनित होना यह उजागर करता हूँ कि आयोग मे भारी गड़बड़ी हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा विगत दिनों कलेक्ट्रेट घेराव कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था साथ ही राज्यपाल से मांग किया गया था कि परीक्षा रद्द हो, सीबीआई जांच हो, न्यायिक जाँच हो, उत्तरपुस्तिका सार्वजनिक हो। चयनित अभियर्थियो की प्रतिनियुक्ती पर रोक लगना चाहिए।
इस जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, उपासना साहू, तिलकराज यादव , श्रीमति कांति वर्मा, मंजूषा साहू , नितेश मिश्रा, विशालदीप नागर, रितेश सिंह सोरभ जायसवाल, विशाल शाही, सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, कोषाध्यक्ष मोनीष काले, निखिल सोनी, राहुल झा,पी. राज, सतीश दुबे, हरिओम चौहान, मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी, रितुराज शर्मा, अध्यक्ष नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा तक जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही साथ आगामी दिनों में दुर्ग विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारी हेतु कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सतत कार्य करने वाली पार्टी है। आगामी दिनों कई वरिष्ठ नेताओं का दुर्ग जिले में प्रवास होगा, जिसमें एक बड़ी आमसभा भी होनी है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा और लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को लेकर हमें वृहद स्तर पर तैयारियां करनी होगी साथ ही शक्ति केंद्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन करना होगा ताकि हमारी बूथ संरचना का भी सत्यापन हो सके। शक्ति केंद्र में प्रवास करना सभी कार्यकर्ताओं के लिये आवश्यक है।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि कहीं ना कहीं संगठनात्मक रूप से पार्टी बेहद मजबूत है। हमें प्रदेश कांग्रेस सरकार और दुर्ग शहर विधायक के खिलाफ आक्रामक होना होगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर अब हमें सोशल मीडिया और मीडिया में पूरी ताकत से उतरना होगा। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रहार प्रहर तेज करना होगा। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा भाजपा सरकार के पुराने कामों पर भी अपना लेबल लगाकर खुलेआम झूठी वाहवाही लेते हैं इसका पर्दाफाश करना है।
दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के समस्त कार्यक्रम सफलता के साथ संपादित हो रहे हैं निश्चित तौर जिला संगठन उत्कृष्ट काम कर रहा है, लेकिन अब हमें जमीनी स्तर पर बनी समितियां चाहे वह मंडल की हो, शक्ति केंद्र की हो या बूथ स्तर की हो, सबका सत्यापन करना होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस बैठक में दुर्ग विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित है, यही कोर कमेटी पार्टी की जीत के लिए चुनावी प्रबंधन देखते हुए चुनौती को अवसर में बदलने की दिशा तय करेगी, इस कोर कमेटी के सभी सदस्यों को जमीनी स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों अभियानों के लिए तत्पर होकर काम करना होगा आगामी लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए गांव गांव से छोटे-बड़े व्यापारियों को आमंत्रित कर 14 जून को पृथ्वी पैलेस में आमंत्रित करना है। समाज के युवा, किसान, महिला, मजदूर, पूर्व सैनिक, व्यापारी सभी वर्ग को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जोडऩे की मुहिम चलाएं।
विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम हेतु दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं उसके संपादन हेतु दायित्व निर्धारण की घोषणा की।
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, के एस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपडा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी, मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ, नितेश साहू उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जाना है।
इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन भी किया जाना है। विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सह संयोजक दयावंत बांधे के मार्गदर्शन में लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 14 जून 2023, बुधवार को दोपहर 2 बजे पृथ्वी पैलेस, पुलगांव, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दुर्ग जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सजल जैन को दी गई है। इस लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन भी लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया है जिसमें कार्यक्रम संयोजक सजल जैन, सदस्य रमशिला साहू, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डाहरे, चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, चतुर्भुज राठी, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, चैनसुख भट्टड़, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, नीलेश अग्रवाल, देवेंद्र चंदेल, नरेश तेजवानी, अनूप गटागट, प्रणय माहेश्वरी, जवाहर जैन, रूपेश कृष्णानी, धर्मेंद्र यादव, मिलाप जैन, अरुण सिंह है।
शनिवार शाम को बैठक लेकर लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारी सम्मेलन की आयोजन समिति के सदस्यों को आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने छत्तीसगढ़ में सर्वआदिवासी समाज का एक मजबूत संगठन खड़ी कर आदिवासियों को उनका समग्र अधिकार दिलाने की मुहिम छेड़ दी है। इस कड़ी में उनका संगठन 2023 का राज्य असेम्बली चुनाव भी लड़ेगा।
संक्षिप्त प्रवास पर दुर्ग पहुंचे श्री नेताम ने कहा जल, जंगल व जमीन के मसले पर विभिन्न आदिवासी समाज के दो दर्जन आंदोलन बस्तर में ही चल रहे है, किन्तु सरकार का कोई नुमाइंदा यह पूछने भी नही आता कि उनकी मांगें क्या है। आज की सरकारें जनसरकारो के प्रति भयानक तौर पर उदासीन है। पहले ऐसा नही होता था।
कांकेर के पूर्व सांसद अरविंद नेताम ने राजनीतिक व्यवस्था, नौकरशाही, नक्सल आंदोलन, भ्रष्टाचार, राज्य व केन्द्र सरकार जैसे मसलों पर अपनी बेबाक राय रखी। श्री नेताम ने कहा कि ढाई-तीन दशक बाद दुर्ग के पत्रकारों से मुखातिब हो रहा हूँ। अपने राजनीतिक जीवन में दुर्ग-भिलाई से बहुत कुछ सीखा है। राज्य निर्माण के समय से बाबा साहब के बनाये कानून का ईमानदारी से पालन हो इस मकसद से सर्व आदिवासी समाज ने अपना काम शुरू किया था। 15 साल से इस संस्था से जुड़ा हु। आदिवासी समाज ने महसूस किया कि जिन सरकारों पर कानून के परिपालन की जिम्मेदारी है, वहीं सरकारें कानून तोड़ रही है। लंबे धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुलती, लिहाजा आदिवासी समाज ने महसूस किया कि वोट की राजनीति में उतर कर अपना काम बनाया जाए। 2018 में मन्तव्य पूरा नहीं हुआ। उसके बाद के इन पांच सालों में सर्व आदिवासी समाज ने प्रत्याशी उतारने की योजना को ध्यान में रखकर काम किया है। वह कई छोटे दलों से गठजोड़ करेगा और अपना रास्ता बनाएगा।
उन्होंने बताया, छत्तीसगढ़ में 29 आदिवासी आरक्षित सीटों के अलावा 20 सीट ऐसे और भी हैं, जहां 40 फीसदी वोटर आदिवासी है। इन सीटों को भी अपने साथ लाने की रणनीति पर उनका संगठन आगे बढ़ रहा हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नेताम ने आगे कहा कि हमारे समाज की कहीं सुनवाई नही होती। अतएव हमने अन्य समाजो को साथ लेकर बड़ा मोर्चा बनाने का नीतिगत फैसला लिया है। कई दलों से बातचीत चल रही है।
पेसा है अद्वितीय कानून
श्री नेताम ने कहा कि 1996 में हम लोगो ने पेसा कानून बनाया था। ऐसा कानून न पहले बना था और न बनेगा। आज केंद्र की हो चाहे राज्य की, दोनों सरकारें इसकी धज्जिया उड़ा रही है। खनिज संसाधनों के अंधाधुंध दोहन में ग्राम सभा के नियंत्रण के अधिकार को खत्म कर दिया गया, पर किसी जनप्रतिनिधि ने इसके खिलाफ एक शब्द नही कहा।भविष्य में जंगल भी प्राइवेट सेक्टर में चला जाएगा, यह अभी से दिख रहा है। दोहन हो, मगर अंधाधुंध न हो।
अबूझमाड़ में निक्को का ठेका गलत
अबूझमाड़ में निक्को कम्पनी को माइंस का ठेका गलत ढंग से दिया गया है। भानुप्रतापपुर से खुदाई शुरू करने के बजाय कम्पनी जहां चाह रही है वहां बेतहाशा खुदाई कर रही है और उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं। सिलगेट में दो साल से स्थानीय आदिवासी आंदोलन कर रहे है पर कोई नायाब तहसीलदार उनकी खैरख्वाह पूछने भी नहीं आता, ऐसे में आदिवासी क्या करें। राजनीति हमारा शौक नहीं मजबूरी है।
समाज को जगाने आंदोलन
श्री नेताम ने कहा कि सामाजिक आंदोलन से ही समाज जागता है। आदिवासी समाज के सियासी नेता अपने लोगो की आवाज नहीं उठाते। बस्तर में पुलिसिंग अहम है। प्रशासनिक कंट्रोल इन्हीं के पास है।
धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होनें लचर कानून को दोष देते हुये कहा कि ईसाई मिशनरीज के कई लोग कन्वर्जन के लिए 24 घन्टे शिकार तलाशते घूमते है। सेवा भाव से दिल जीतेंगे तभी धर्मातरण रुकेगा।
नक्सली मुद्दे पर राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव बताते हुए धुरंधर आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा कि अशिक्षा, भूख, बेरोजगारी, अज्ञानता, अभाव, गरीबी इसके मूल कारण है। कभी कभी लगता है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने से कोई बड़ी गलती हो गई हो। नौकरशाहों को इस राज्य में लूट मचाने का जैसे लायसेंस मिल गया है। छत्तीसगढ़ ऐसा चारागाह बन गया है जहां बाहर से आकर लोग मनमर्जी धन कमाते है और निकल जाते है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जून। रविवार को निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, विशेष अतिथि महंत सुकृत दास साहेब कबीर आश्रम सेलूद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पहले चरण में संध्या पाठ, भजन एवं सत्संग आयोजित किए गए। द्वितीय सत्र में सात्विक महा यज्ञ चौका आरती का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई और कबीर सत्संग समिति भिलाई नगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में कबीर पंथ से जुड़े लोगों के अलावा धार्मिक जन तथा सत्संगी उपस्थित रहे।
यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। प्रदेश में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला को लेकर भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस सरकार का विरोध कर पोस्टर अभियान चलाया। भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमों जिला दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को लूटने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के विरोध में आज बाजार चौक उतई से पुरई रोड शराब भट्टी तक बाइक रैली निकालकर पोस्टर अभियान किया गया।
कार्यक्रम को भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गंगाजल को हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो हुआ नहीं अवैध शराब की बिक्री हो रही है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु ने प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला से कांग्रेस को उनकी घोटालेबाज सरकार के रूप में सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया धोखा किया नहीं बेरोजगारी भत्ता दिया। पिछले साडे 4 साल से युवा रोजगार को तरस रहे हैं पीएससी में भर्ती घोटाला से युवा का विश्वास इस घोटालेबाज भूपेश सरकार से मन हट चुका है आने वाले समय में युवा प्रदेश की निकम्मी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव,भाजयुमों महामंत्री मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्रकार, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, भाजयुमों महामंत्री करण सेन,डिलेश गब्बर साहू, भाजयुमों उपाध्यक्ष लुकेश देवांगन, शुभम वर्मा, द्रोण साहू, मंत्री भूषण साहू,भाजयुमों मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू,जिला किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्रकार,रूपेश पारख,लक्ष्मीनारायण साहू,पार्षद योगेश ठाकुर,सतीश चंद्रकार,चंदु देवांगन,फलेंद्र सिंह राजपूत,बृजमोहन साहू,इमरान खान,पूनमचंद सपहा,लोकेश साहू,पीयूष गंभीर,सहित समस्त पद अधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। छत्तीसगढ़ ढीमर (धीवर) समाज उतई परगना का वार्षिक अधिवेशन कन्या स्कूल उतई में बड़े हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सर्वप्रथम प्रभु रामचन्द्र के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उतई परगना ढीमर समाज के अध्यक्ष कुंजलाल धीवर ने प्रतिवेदन पढक़र मुख्य अतिथि को स-सम्मान भेंट किया। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पुरई में समाजिक भवन हेतु राशि स्वीकृत करने का मांग रखा जिसे मंत्रीजी ने स्वीकार किया।
ढीमर समाज के गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड धारी ईश्वर ओझा,कु चन्द्रकला ओझा और ओमकुमार ओझा को साथ ही मटपरई कला को ऊंचाई तक ले जाने वाले युवा कलाकार अभिषेक सपन तथा लोक संगीत के क्षेत्र में जादू बिखेरने वाली जोड़ी संतोष एवं विनीता ढीमर का सम्मान मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने कर कमलों से किया। मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को शिक्षा पर अधिक बल देना चाहिए। शिक्षित समाज अन्य समाज को राह दिखाने का काम करते हैं। इस अवसर पर समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, सुरेश कुमार धीवर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धीवर समाज, बसंत निषाद (अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ), राम लाल पेडरिया (महासचिव छत्तीसगढ़ धीवर) खुमान सिंह साहू, भीषम हिरवानी, योगिता चंद्राकर, झमित गायकवाड़, डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, नगर पंचायत उतई के समस्त पार्षद गण,अण्डा परगना,धमधा परगना, दुर्ग परगना, भिलाई 3परगना, पाटन परगना के ढीमर समाज के पदाधिकारियों एवं उतई परगना ढीमर समाज के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। अंत में उतई परगना ढीमर समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें पुरूषोत्तम लाल सपहा अध्यक्ष, मिलऊ राम ओझा सचिव एवं शंकर रिगरी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
संतोष ढीमर विनीता ढीमर एवं साथियों ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में विद्यर्थियों के लिए बने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का फीता कट कर लोकापर्ण किया।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से शासकीय महाविद्यालय उतई में छात्राओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का बनाया गया था, जिसका विधि वत लोकार्पण मुख्य अतिथि नंद कुमार सेन अध्यक्ष केश कला बोर्ड बोर्ड व सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव द्वारा की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ,महाविद्यालय के जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा ,सरकारी समिति उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, पार्षद विरेन्द्र गोस्वामी, तोषण साहू ,सुरता सिंह गढ़े ,एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू ,सरपंच गोवर्धन बारले, टिकेद्र ठाकुर ,दिलीप साहू, उपसरपंच महेश कौशिक, प्रदीप पाटिल, विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू , ग्राम खोपली से अरुण वर्मा ,घुघसीडीह से नीलम मारकंडे, युवा साथी मुकेश साहू , धनंजय नेताम, तूकेश्वर ठाकुर , शुभम बमभोले, कैलाश देवांगन ,सत्य प्रकाश कौशिक ,अन्य साथी गण उपस्थित थे।यात्री प्रतिक्षालय से महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आमजन को धूप और बरसात में इस यात्री प्रतीक्षालय के बनने से राहत मिलेगी।
सुपेला अस्पताल पर लचर व्यवस्था का आरोप, परिजनों का हंगामा, मारपीट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जून। भिलाई के भाजपा नेता और पूर्व पार्षद मनोज यादव (54 वर्ष) का बीती शाम ह्रदयाघात से निधन हो गया है।
कल जैसे ही उनकी तबियत बिगड़ी, उन्हें सुपेला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मनोज यादव की मौत हो जाने के बाद भी उसे रेफर करने की बात कही और अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में लेट होने से मनोज यादव के भाई और समर्थक काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू किया और एंबुलेंस के ड्राइवर और अटेंडर से गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की। विवाद बढ़ गया, जिससे सुपेला पुलिस ने अस्पताल पहुंच विवाद को शांत कराया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मनोज यादव को रविवार शाम 7 बजे के करीब अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। यहां डॉ. मंजू राठौर ने विनोद यादव को चेक किया। उस समय उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने डेथ डिक्लेयर न करते हुए कहा कि मरीज में जान है, उसे तुरंत दुर्ग या निजी अस्पताल ले जाओ। अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था।
सिलेंडर की व्यवस्था करने में देर होने से मनोज यादव के भाई और उनके परिजन काफी भडक़ गए। उन्होंने शासन-प्रशासन की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की एंबुलेंस के ड्राइवर लेखपाल सिंह राजपूत और ईएमटी मुलेश्वरी देशमुख के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। इसके बाद मनोज यादव को एंबुलेंस से बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के 108 एंबुलेंस के ड्राइवर लेखपाल सिंह राजपूत ने सुपेला थाने में उसके और ईएमटी मुलेश्वरी देशमुख के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने की लिखित शिकायत की है।
लेखपाल ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम उसकी और ईएमटी मुलेश्वरी की ड्यूटी एंबुलेंस में थी, शाम 7 बजे अस्पताल से उन्हें रेफर केस दिया गया, जिसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाना था।
मरीज के परिजनों ने कहा कि वो जिला अस्पताल की जगह निजी अस्पताल ले जाना चाहते हैं। ड्राइवर लेखपाल ने उन्हें बताया कि वो मरीज को ले जाने की सुविधा केवल शासकीय अस्पतालों के बीच ही दे सकता है। इस पर मरीज के परिजन भडक़ गए, उन लोगों ने लेखपाल और ईएमटी मुलेश्वरी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञात हो कि पूर्व पार्षद और भाजपा नेता मनोज यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मनोज यादव भिलाई नगर निगम के पिछले कार्यकाल में निर्दलीय चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन किया। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में मनोज यादव का नाम लिया जाता रहा है। उनकी पत्नी अर्चना यादव भी पार्षद रही हैं। आज उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
जयंती बाद 45 दिन धारा 145 के दायरे में रहने वाले उद्यान को लेकर फिर मशक्कत जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जून। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में कैंप-2 स्थित अटल उद्यान में लगे पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आया है। आज शाम इसकी शिकायत भाजपाईयों ने छावनी थाना में की। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच टीम ने इस पोस्टर को जब्त कर लिया है। रात भर उद्यान के बाहर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।
ज्ञात हो कि यह वही कैंप-2 का अटल उद्यान है जहां आज से 6 महीने पहले 25 दिसंबर को जब भाजपा कार्यकर्ता और सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में अटल जयंती पर इस उद्यान में प्रतिमा स्थापित की जा रही थी तभी कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थक विरोध करने पहुंचे और भाजपाइयों के साथ जमकर झुमाझटकी हुई थी। अनुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घंटों बवाल मचा रहा।
भाजपा सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में यहां 5 घंटे तक भाजपा और कांग्रेस पार्षद व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के बीच पुलिस बल तैनात रहा था। कांग्रेस पार्षद अब्दुल मन्नान और स्थानीय लोगों के विरोध और झूमाझटकी सहित बवाल की सूचना पुलिस को मिलने के बाद शुरुआत में छावनी पुलिस के कुछ जवान ही मौके पर पहुंचे लेकिन थोड़ी देर बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया।
सीएसपी (आईपीएस) प्रभात कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला। इस बीच वे स्वयं माइक लेकर भीड़ खत्म करने के निर्देश देते नजर आए। इस बीच किसी ने उन्हें पत्थर भी मारा, जिसके बाद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, क्राइम डीएसपी नसर सिद्दकी, छावनी थाना प्रभारी मोनिक पांडेय, एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने प्रतिमा की स्थापना के लिए बीएसपी प्रबन्धन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली, जिसे मौन स्वीकृति मानकर प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी जबकि वार्ड क्रमांक 36 स्थित अटल स्मृति उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद व एमआईसी सदस्य अब्दुल मन्नान के अनुसार यह उनका वार्ड है और यहां की जनता उद्यान में किसी प्रकार की प्रतिमा स्थापित करना नहीं चाहती है। यह उद्यान सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल हो।
पार्षद ने कहा कि यहां पर बच्चों के लिए झूले लगाने का प्लान है और मूर्ति लगाने से जगह नहीं बचेगी लेकिन अगर प्रशासन से अनुमति मिली है तो भाजपा के नेता आदेश की प्रति दिखा दें फिर वे यहां प्रतिमा स्थापित कर लें। लगभग 5 घंटे चले बवाल के बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देकर भीड़ खाली कराया और क्षेत्र में धारा 145 लगाई गई। जिसके बाद प्रशासन और एसडीएम की मौजूदगी और कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा से चर्चा के बाद स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की अस्थाई रूप से स्थापना की गई। बाद में प्रशासन और निगम की स्वीकृति बाद स्थायी रूप से अटलजी की प्रतिमा स्थापित कर उद्यान का नाम अटल स्मृति उद्यान किया गया। लगभग डेढ़ महीने तक यहां टैंट लगा पुलिस बल मौजूद रहा।
इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया था, लेकिन कल शाम उद्यान के गेट की बाउंड्रीवाल पर अटलजी के स्लोगन लगे पोस्टर पर किसी ने कालिख मल दी और कुछ देर बाद यह खबर आस पास के इलाकों तक जा पहुंची। भाजपा के की लोग मौके पर पहुंचे और छावनी पुलिस को इस संबंध में शिकायत की गयी।
थाना टीम मौके पर पहुंची और कालिख लगा पोस्टर जब्त कर थाना ले गई। एहतियातन उद्यान के बाहर उद्यान का गेट बंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस कालिख पोतने वालों के संबंध में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया यह भी जा रहा है कि उद्यान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे भी निकाले जा चुके हैं। मार्केट से लगे इस क्षेत्र में आवाजाही के मद्देनजर इस पास के कैमरे तलाशना भी पुलिस के लिए सिर दर्द ही साबित होगा फिलहाल समीपस्थ इलाकों में सर्चिंग और पतासाजी के प्रयास जारी हैं।