छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
जिपं सदस्य ने रखी क्षेत्र की समस्याएं
गंडई, 20 नवंबर। ग्राम पंचायत पहाड़ी मानपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित गौरी-गौरा पूजा एवं मंडई कार्यक्रम में डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल ने संबोधित करते क्षेत्र में सिंचाई संबंधित समस्या को मुख्य अतिथि को अवगत कराया। साथ ही पहाड़ी मानपुर में आदिवासी समाज के लिए रंगमंच की मांग रखी। तत्पश्चात पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का बखान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व डोंगरगांव विधायक श्री साहू ने आयोजन के लिए आदिवासी समाज को बधाई देते जिला पंचायत सदस्य की मांग पर पहाड़ी मानपुर में आदिवासी समाज के लिए 5 लाख की घोषणा की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, देवेन्द्र शाह खुसरो, रोहित पुलस्य, रामकुमार पटेल, योगेश जंघेल, दिलीप ओगरे, सूरज नामदेव, हबीब खान, सुल्तान खान, कामदेव जंघेल, राजेश पाल, सरपंच पिरित ईश्वर यादव, अमित टंडन, राधामोहन वैष्णव, कुंभलाल धुर्वे, शेरसिंह मेरावी, मनहरण साहू, गोवर्धन मेरावी, प्रेमलाल साहू, गंगू मेरावी, शुभम शर्मा, गोकर्ण देवांगन, विक्की टंडन, करन सोनवानी, घूरेलाल नागवंशी, देवलाल पुलस्य, रामप्रसाद मेरावी, दिनेश पाल, मिलऊं मेरावी, ईश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 20 नवंबर। गंडई प्रेस क्लब के सदस्यों ने आत्मानंद स्कूल पहुंच मार्ग में उग आए कटीली झाडिय़ों की सफाई का अभियान चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार आत्माानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का संचालन कन्या हाईस्कूल में किया जा रहा है। दो पालियों में स्कूल का संचालन हो रहा है। स्वामी आत्मानंद के बच्चे सुबह पाली में जाते हैं। वहीं दूसरी पाली में कन्या स्कूल के बच्चे शाला आते हैं। वहीं स्कूल पहुंच मार्ग के दोनों किनारों में उग आए कटीले पौधों से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेस क्लब गंडई के सदस्यों ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते स्कूल पहुंच मार्ग में उग आए कटीली झाडिय़ों को टंगिया, रापा समेत अन्य संसाधनों से साफ किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि रजक ने बताया कि बच्चों की दिक्कतों को ध्यान में रखते प्रेस क्लब के सदस्यों ने कटीली झाडियों की सफाई का अभियान चलाया, जो लगभग सफल रहा। उन्होंने कहा कि इसे पूर्ण करने कुछ दिनों बाद फिर कार्य किया जाएगा।
गंडई, 20 नवंबर। वार्ड क्रमांक 14 में एक कबाड़ी दुकान में गत् दिनों अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां रखे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ी संचालक मुन्ना मेमन ने बताया कि दोपहर लगभग 1.30 बजे गोदाम बंद कर वह नमाज पढऩे मस्जिद गया था। थोड़ी देर खबर मिली कि गोदाम में आग लग गई। उन्होंने इसकी सूचना गंडई थाना में दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं फायर बिग्रेड भी आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि इस आग से आसपास क्षेत्र में जनहानि नहीं हुई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। शिवनाथ नदी तट मोहारा पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला के प्रथम दिवस 18 नवंबर को महापौर हेमा देशमुख ने मेला स्थल के भोलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष डॉ. डीसी जैन, हरजीत भाटिया, अमलेन्दु हाजरा, राकेश ठाकुर, सरिता अवधेश प्रजापति, अरुण देवांगन, सुनील साहू एवं अन्य लोग शामिल थे। तत्पश्चात महापौर श्रीमती देशमुख ने मोहारा मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते कार्तिक पूर्णिमा मेला की शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। एनएसयूआई ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधाी की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि इंदिराजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते कहा कि देश के लिए किए गए योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते। अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें सदन में दुर्गा कहकर संबोधित किया करते थे, क्योंकि उनके कार्य ही इतने अधिक प्रभावशाली थे। आज के युवा पीढ़ी को उनसे सीखने की जरूरत है।
प्रदेश महासचिव महेश सेन एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय महिला सशक्तिकरण और भारत के राजनीतिक साख को दुनियाभर में ऊंचाई तक ले जाने वाली देश और दुनिया की राजनीति में प्रभावशाली महिला नेता रही। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एक ऐसा नाम है, जिन्हें उनके निर्भिक फैसलों और दृढ़ निश्चय के चलते आयरल लेडी कहा जाता है। श्रीमती गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हैं।
कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, प्रदेश महासचिव महेश सेन, जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मिथलेश, राजा यादव, आदित्य वैष्णव, सुनील राय, गरूण विक्रम, आशीष रामटेके, उज्ज्वल निर्मलकर, चमन मानिकपुरी, संजय हरियानो, अभय यदु, धनंजय साहू, शुभम कोसरिया, अजय सिन्हा आदि शामिल थे। उक्त जानकारी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने दी।
51 दिव्यांगों को यूनिक कार्ड का वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पांडेय ने जिलेभर के 51 दिव्यांगजनों को यूनिक कार्ड का वितरण भाजपा कार्यालय में किया।
इस अवसर पर पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है। संघर्ष करने वाले दिव्यांग भाई-बहन सामान्य लोगों से काफी आगे निकले हैं। आप आदिकाल से देखे तो अष्टावक्र, महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिग जैसों ने अपने संघर्ष व बुद्धिमत्ता से दुनिया को चौका दिया। आप सब इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। डॉ. सिंह ने विगत दो दशकों से दिव्यांगजनों की सेवा में जुटे संस्कार श्रद्धांजलि संस्था के अध्यक्ष सतीश भट्टड की शानदार पहल की सराहना की।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो कभी लड़ा नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। संस्था अध्यक्ष सतीश भट्टड ने दिव्यांजनों के लिए यनिक कार्ड की महत्ता पर प्रकाश डालते कहा कि यूनिक आईडी नंबर से ऑनलाइन टिकट के साथ ही रिजर्वेशन काउंटर पर भी यूनिक नंबर बताने से टिकट मिल जाएगी। इसमें रिजर्वेशन में प्राथमिकता के साथ विकलांग के लिए टिकट का 25 फीसदी। साथ ही कोई अटेंडर हो तो उसे भी 25 फीसदी अर्थात जो सामान्य एक व्यक्ति का टिकट होता है उसके आधे में इस कोटे से दो लोग सफर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भरत वर्मा, कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति में हाल ही में गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट में तृतीय स्था पर रही छत्तीसगढ़ टीम के सदस्य राजनांदगांव निवासी इंद्रकुमार साहू व उनके कोच श्री नेताम का डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडेय ने सम्मान किया।
आयोजन को सफल बनाने दक्षिण पूर्व रेल्वे नागपुर से किशोर गवलीकर, घनश्याम वाडोलिकर, ऋषि मिश्रा, देवश्री जोशाी, रूबी कुर्रे, अमर लालवानी, श्रीयारानी मिश्रा, पराग बुद्धन, डीएल देवांगन, नरेन्द्र तायवाड़े, शत्रुघन सिंह राजपूत, आनंद सारथी, ज्योति यादव की सराहनीय उपस्थिति रही।
झूलों और मिठाईयों का लिया आनंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार को लोगों ने मोहारा स्थित शिवनाथ नदी तट पर अलसुबह पहुंचकर सुबह स्नान-ध्यान और दीपदान किया। वहीं मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना की। मेला में लोगों ने जमकर खरीदी। मेला के दूसरे दिन कार्तिक पूर्णिमा पर अलसुबह पहुंचकर जमकर खरीदी करने के साथ ही मेला घूमने का मजा लिया और अन्य मनोरंजन जैसे झूलों का आनंद लिया। मेला का आज तीसरे दिन शनिवार को भी लोगों ने पहुंचकर मेला का आनंद लिया। बड़ी संख्या में दुकानें सजी है।
कार्तिक माह के पूर्णिमा को लेकर लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है। इस मौके पर पारंपरिक रूप से लगने वाले मोहारा में आज तीसरे दिन लोगों की उपस्थिति भी रही। शुक्रवार को पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अंचल के लोगों की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि शहर के शिवनाथ नदी तट मोहारा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। मेला का आज अंतिम दिन होने के कारण लोग बड़ी संख्या में मेला का मजा लेने पहुंच रहे हैं। यहां झूलों से लेकर विविध सामग्रियों की दुकानों के अलावा होटल इत्यादि भी खोले गए हैं।
मेला में भीड़ को देखते सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला मैदान व यातायात व्यवस्था को व्यस्थित रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मेला स्थल पर पुलिस पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने पुलिस जवान तैनात हैं। जिससे मेले में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
खरीदी करने दिखा उत्साह
तीन दिवसीय मोहारा मेला में युवतियों और महिलाओं में खरीदी करने उत्साह नजर आया। महिलाएं और युवतियां चूड़ी समेत अन्य श्रृंगार सामानों की खरीदी करने में व्यस्त नजर आई। वहीं बच्चों में झूलों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। तीन दिनी मेला में ग्रामीण समेत शहरी और अन्य जिलों से लोग मेला का आनंद लेने पहुंचते हैं।
राहुल गांधी के प्रयास से सरकार को वापस लेना पड़ा कानून
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। तीन कृषि कानून को वापस लिए जाने के निर्णय को किसानों को समर्पित करार देते राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयास से केंद्र को अपने फैसले वापस लेने पड़े। साथ ही इस निर्णय को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संभावित हार के डर से वापस लेना भी एक वजह रही।
शनिवार को कृषि कानून वापस लेने के फैसले को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि किसानों ने निरंतर विरोध कर एक लंबी लड़ाई की। नतीजतन कांग्रेस और किसानों के विरोध के मद्देनजजर केंद्र को अपना फैसला वापस लेना मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत के इतिहास में नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने किसानों के आंदोलन के लिए दमनकारी नीति अपनाई। भारत में इस सरकार ने जनहित के मांगों को दबाने के साथ-साथ तानाशाही प्रवृत्ति से लोगों के विरोध को खत्म करने का प्रयास किया है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में मिली शिकस्त से केंद्र सरकार डर गई है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए गए हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां के सर्वे में भाजपा को हार मिलने की संभावना जताई गई है। इससे भयभीत हुए प्रधानमंत्री ने तीनों काले कानून को वापस लेने का निर्णय लिया है।
शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किसानों के साथ बराबरी की लड़ाई लड़ी। किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए भाजपाईयों द्वारा हत्याएं भी की गई है। इसी के चलते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पीडि़त परिवारों से मिलने से रोकते नजरबंद भी किया गया। श्री छाबड़ा ने कहा कि किसानों के आंदोलन के जरिये कांग्रेस ने विपक्ष को एकजुट रखा। जिसके कारण केंद्र को तीनों कृषि कानून वापस लेने का निर्णय लेना पड़ा। पत्रकारवार्ता में श्रीकिशन खंडेलवाल, फिरोज अंसारी, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली समेत अन्य लोग शामिल थे।
पार्रीनाला मोड़ पर जिलाध्यक्ष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर। पेट्रोल-डीजल के दाम में वैट टैक्स घटाने और तत्काल धान खरीदी शुरू किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा ने नेशनल हाईवे पार्रीनाला मोड़ के पास सांकेतिक चक्काजाम किया। भाजपा का आरोप है कि लगातार पेट्रो उत्पादों के दाम बढऩे के लिए कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र पर निशाना साधती रही है। अब जबकि केंद्र ने वैट टैक्स घटाकर पेट्रो उत्पादों के दाम कम किए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक केंद्र के निर्णय के अनुसार अपना फैसला नहीं किया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सांकेतिक चक्काजाम करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर हमला किया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि देश के कई राज्यों ने 10 से 15 रुपए वैट टैक्स घटाकर जनता को राहत दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक इस निर्णय पर अपना रूख साफ नहीं किया है। इधर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के वैट टैक्स घटाने के निर्णय के बाद न सिर्फ भाजपा शासित बल्कि गैर भाजपा राज्यों ने वैट टैक्स को कम किया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा यह मांग कर रही है कि भूपेश सरकार इस पर तुरंत फैसला ले, ताकि महंगाई भी कम हो। इस बीच भाजपा और भाजयुमो के संयुक्त प्रांतव्यापी सांकेतिक चक्काजाम के तहत आज राजनंादगांव शहर में भी चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रही।
सांकेतिक चक्काजाम में खूबचंद पारख, सचिन बघेल, किशुन यदु, आलोक श्रोती, मोनू बहादुर सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन, आशू कसेर, आकाश चोपड़ा, तरूण लहरवानी, मधु बैद, शेखर यादव, राजेश यादव, मणिभास्कर गुप्ता, लोमेश वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा उठाएगी कड़ा कदम
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कांग्रेस की नीतियों पर जमकर प्रहार करते कहा कि पिछले ढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में दोमुंहेपन और गलत बयानबाजी का रिकॉर्ड कायम किया है। वह हर उस बात का ठिकरा भाजपा पर फोडऩे की कोशिश करती है। जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होती है। मोदी ने बड़ा दिल दिखाते 10 रुपए डीजल पर और 5 रुपए पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद प्रदेशों से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल और केवल निम्न स्तरीय, निंदनीय राजनीति कर रहे हैं, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स का बड़ा हिस्सा राज्यों को सीधे मिलता है। 25 प्रतिशत तो सीधे वैट के रूप में और फिर 1/2 रुपए सेस के रूप में कांग्रेस ले रही है। सेस के पैसे का क्या करती है वह, यह भी नहीं बताती। इसके अलावा केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाों में राज्यों को जो पैसे मिलते हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा एक्साइज से आता है।
सेंट्रल कमेटी प्रवक्ता अभय के पत्र में दीपक की खूबियों का जिक्र, लिखा सभी थे योद्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। गढ़चिरौली में सीसी मेंबर दीपक तिलमुमड़े समेत 27 साथियों के मारे जाने के सप्ताहभर बाद नक्सल संगठन ने एक पत्र जारी कर घटना के विरोध में 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है।
नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ‘अभय’ द्वारा जारी पत्र में गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारे गए सीसी मेंबर दीपक तिलतुमड़े और साथियों को शहीद करार देते लिखा है कि तिलतुमड़े एक मॉस लीडर थे। उनमें आदिवासियों को संगठित करने की अभूतपूर्व क्षमता थी। दीपक तिलतुमड़े के जीवनकाल से लेकर मृत्यु तक के उल्लेखनीय कार्यो का पत्र में जिक्र किया है। पत्र में गढ़चिरौली के विभिन्न हिस्सों में करीब 40 हजार एकड़ में सरकारी खदानों के खिलाफ भी दीपक ने लंबी लड़ाई की। पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के हिंदूत्व के मुद्दे को बढ़ावा देने का भी जिक्र किया है।
प्रवक्ता ने लिखा है कि गढ़चिरौली पुलिस से साथियों ने पूरी ताकत के साथ बिना डर के लड़ाई की। यह लड़ाई एक तरह से नई पीढ़ी के लिए एक ‘आदर्श’ साबित होगी। अंगे्रजी में जारी पत्र में उल्लेख है कि फोर्स ने गुजरे सितंबर माह में ‘प्रहार 03’ के नाम से नक्सलियों ने अभियान की शुरूआत की। पत्र में रमन्ना, चैतन्य दा, हरिभूषण, अंबर दा, साकेत और दीपक उर्फ तिलतुमड़े को बहुमुखी लीडर बताते लिखा है कि उनके अनुभव और संघर्ष से नया रास्ता बनेगा। पत्र में दावा किया गया है कि यह क्रांतिकारी लड़ाई आखिरी दौर में है जिसमे उनकी जीत तय है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में सहकारी समिति स्तर पर सही गुणवत्ता एवं पंजीकृत किसानों से धान खरीदी तथा मॉनिटरिंग के लिए स्थानीय स्तर पर 139 समिति व उपार्जन केन्द्रवार निगरानी समिति का गठन किया है। निगरानी समिति द्वारा निर्धारित औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) किस्म की धान पंजीकृत किसानों से क्रय किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले के सभी 139 धान उपार्जन केन्द्र में गठिन निगरानी समिति में सहकारी समिति का अध्यक्ष व प्राधिकृत अधिकारी, संबंधित क्षेत्र का सरपंच एवं पटवारी सदस्य होंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र के लिए अनुमोदित दो जन प्रतिनिधियों के नाम जारी किए जाएंगे।
राजनांदगांव, 19 नवंबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते नगर निगम द्वारा प्रतिमाह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कड़ी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिए वार्डों में 22 नवंबर से 13 दिसंबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 22 नवंबर को वार्ड नं. 1 के लिए साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव, वार्ड नं. 2 के लिए लोधी भवन व वार्ड नं. 4 के लिए पंचायत भवन नया ढाबा, 23 नवंबर को वार्ड नं. 3 व 8 के लिए मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन एवं 24 नवंबर को वार्ड नं. 5 के लिए शीतला मंदिर चिखली, वार्ड नं. 6 के लिए चिखली स्कूल व वार्ड नं. 10 के लिए शिव मंदिर शांति नगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डों में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। शासन की महतारी दुलारी योजना कोविड-19 संक्रमण से अभिभावकों की मृत्यु होने पर बच्चों के लिए संबल बनी है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान अभिभावकों की मृत्यु होने पर बच्चों में शिक्षा को लेकर चिंता थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए महतारी दुलार योजना से सहारा दिया। कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने वाले परिवारों के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने, नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए महतारी दुलार योजना लाई गई।
राजनांदगांव जिले में महतारी दुलार योजनांतर्गत 171 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। बच्चे अब शिक्षा की चिंता से मुक्त होकर अध्ययन कार्य कर रहे है। योजनांतर्गत कक्षा पहली में 9 विद्यार्थी, कक्षा दूसरी में 11 विद्यार्थी, कक्षा तीसरी में 13 विद्यार्थी, कक्षा चौथीं में 6 विद्यार्थी, कक्षा पांचवीं में 14 विद्यार्थी, कक्षा छठवीं में 12 विद्यार्थी, कक्षा सातवीं में 21 विद्यार्थी, कक्षा आठवीं में 13 विद्यार्थी, कक्षा नवमीं में 21 विद्यार्थी, कक्षा दसवीं में 20 विद्यार्थी, कक्षा ग्यारहवीं में 11 विद्यार्थी और कक्षा बारहवीं में 20 विद्यार्थी को प्रवेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजनांतर्गत कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने वाले परिवार के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाना, नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना तथा छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को प्रतिवर्ष 5000 रूपए छात्रवृत्ति और कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के बच्चों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
2023 चुनाव के लिए करें तैयारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को यथार्थ के धरातल पर पहुंचकर बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक बूथ में 25 कार्यकर्ताओं का चयन करना है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में जवाबदारी और ईमानदारी के साथ मंडल अध्यक्ष अपनी भूमिका निभाएं, क्योंकि इस बार मंडल के संगठनात्मक कार्यों का भौतिक सत्यापन केंद्र में बैठी समिति करेगी, जो ऑनलाइन सरल पोर्टल के माध्यम से कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जमीनी स्तर की हकीकत की परख करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ता जमीन की तैयारी शुरू कर दें, ताकि आने वाले समय में उन्हें भाग-दौड़ न करनी पड़े।
उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल का प्रारूप भरने में गंभीरता बरतें, क्योंकि बूथ अध्यक्ष, महिला प्रभारी, युवा प्रभारी को मालूम होना चाहिए कि वह किस बूथ के प्रभारी हैं। बैठक में सांसद संतोष पांडेय, संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक में सांसद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के पूर्व सजग रहने दिशा-निर्देश देते कहा कि कार्यकर्ता रचनात्मक कार्य करें। जिससे समाज को संदेश मिलता है। उन्होंने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कोरोनाकाल में किए गए कार्यों को बताते कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में लोगों की त्वरित सहायता की। इसी तरह से खाद्यान्न योजना के तहत नवंबर तक 5 किलो नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने की। सांसद पांडेय ने खैरागढ़ चनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को 1 से 5 दिसंबर तक मोर्चा प्रकोष्ठ का सत्यापन करने की बात कही। शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर विशेष तौर पर फोकस करने की कार्ययोजना बनाई। शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक की सूची 5 से 10 दिसंबर तक प्रेषित करने कहा। साथ ही सरल पोर्टल में 25 दिसंबर तक सभी एंट्री करने की अंतिम तिथि मंडल अध्यक्षों को बताई गई।
जिला स्तरीय होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
संगठन प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता के लिए सतत प्रक्रिया होती है, इसलिए देश-विदेश की खबरों के साथ कार्यकर्ता को संगठन के सिद्धांतों, विचार परिवार, सिद्धांत एवं देश के प्रति समर्पण इत्यादि 15 विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। विगत 3 माह पूर्व मंडल स्तर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
अब 15 से 25 दिसंबर तक जिला स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। साथ ही पन्ना प्रमुख का गठन 6 अप्रैल तक करना है। सशक्त मंडल एवं सक्रिय बूथ बनाने का काम भी करना कर रहा होगा। पार्टी की प्रमुख पत्रिका दीपकमल का प्रकाशन शुरू हो चुका है। संजय श्रीवास्तव ने ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया एवं फेसबुक के महत्व को भी रेखांकित करते कहा कि आज सबसे फास्ट ऑनलाइन प्लेटफार्म है, इसलिए कार्यकर्ता इस पर आक्रमक एवं संजीदगी से पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि 7 मोर्चा एवं 11 प्रकोष्ठ में आपसी समन्वय के लिए संयुक्त कार्यसमिति बैठक 19 दिसंबर को रखी गई है।
बैठक में प्रस्तावना संदेश देते भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कार्यकर्ताओं को 2023 के चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने एवं 25 दिसंबर को सुशासन दिवस को मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर बनाने का आह्वान भी किया । बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश गांधी एवं आभार प्रदर्शन सचिन सिंह बघेल ने किया। बैठक में गीता घासी साहू, विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेयर व आयुक्त दिल्ली रवाना, 20 को राष्ट्रपति के हाथों लेंगे अवार्ड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश के स्वच्छतम राज्यों में छत्तीसगढ़ के 61 शहरी निकायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें राजनांदगांव नगर निगम भी स्टार रैकिंग प्राप्त कर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ।
राजनांदगांव सहित 61 नगरीय निकायों को 20 नवंबर को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड प्रदान किया जाएगा। अवार्ड लेने महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी दिल्ली रवना और 20 नवंबर को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव का स्वच्छता उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महामहिम राष्ट्रपति के हाथों महापौर एवं आयुक्त अवार्ड प्राप्त करेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। केंद्र सरकार के तीन किसान बिल को वापस लिए जाने के निर्णय पर नांदगांव किसान संघ ने देर से उठाया गया फैसला करार देते कहा कि बिल वापसी के लिए देशभर के 800 किसानों ने शहादत दी है। इस कानून को वापस लेने के लिए किसानों ने जनवादी तंत्र से संघर्ष के साथ लड़ाई की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों बिल वापस लेने की घोषणा की। जिसके प्रतिक्रिया में जिला किसान संघ संयोजक सुदेश टीकम ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि करीब सालभर बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय के राजनीतिक मायने भी हैं। उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा को दृष्टिगत रखकर यह निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री का यह निर्णय साफ दर्शाता है कि किसानों के वोटों को साधने के लिए बिल वापस लिए गए हैं।
श्री टीकम ने कहा कि पंूजीपतियों और जनवादियों के विरुद्ध किसानों ने देशभर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला तब तक अधूरा माना जाएगा, जब तक प्रधानमंत्री देश की जनता से माफी नहीं मांगेंगे। किसान संघ ने पूरे फैसले पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। इधर कृषि कानूनों के खिलाफ राजनांदगांव किसान संघ ने लंबी लड़ाई की है। पूरे सालभर जगह-जगह मोर्चे निकालकर विरोध प्रदर्शन किए गए। किसानों ने कई आंदोलनों में सीधे गिरफ्तारियां भी दी। जिला किसान संघ टीकम की अगुवाई में राष्ट्रीय किसान संघ के समकक्ष लड़ाई की गई। इस लड़ाई में किसान संघ ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। इस बीच केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए जिलेभर के किसानों ने जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों में भी जर्बदस्त प्रदर्शन किया। उम्मीद की जा रही थी कि प्रधानमंत्री के निर्णय पर किसान संघ खुशी जाहिर करेगा, लेकिन किसान संघ सालभर तक लड़ई को इस निर्णय के कमतर मान रहा है।
बिल वापसी के निर्णय से किसान होंगे प्रभावित - मधुसूदन
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि बिल वापसी के निर्णय से किसानों को होने वाला फायदा एक तरह से नुकसानदायक है। कुछ कतिपय लोगों के शह पर हुए इस सरकार विरोधी आंदोलन ने किसानों को भविष्य में होने वाले बड़े मुनाफे से वंचित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को आर्थिक संबलता मुहैया कराने के इरादे से बिल लाया था जिसे किसानों को बरगलाकर वापस दिलाया गया। श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में यथासंभव कार्य कर रही है, लेकिन कुछ लोगों के इशारे पर किसानों को आंदोलन के जरिये भटकाने का प्रयास किया गया।
दीपदान कर की मंगल कामना, घाट में उमड़ी भक्तों की भीड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को अलसुबह शिवनाथ नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के साथ ही दीपदान किया और सूर्य को अध्र्य दिया। इसके अलावा तट पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर लोगों ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज सुबह शिवनाथ के दोनों किनारों में स्नान करने के लिए बड़ी तादाद में लोग पौफटने के साथ पहुंचे। मोहारा मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में दोपहर बाद लोगों ने झूलों का आनंद लिया। इसके साथ ही जमकर खरीदी भी की।
कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर प्रतिवर्षानुसार मोहारा मेला का आयोजन होता है। अंचल के सबसे बड़ा मोहारा मेला होने की वजह से लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। नदी के किनारे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। आधी रात के बाद दूर-दराज से आए लोग पूजा-अर्चना करने के लिए तट पर डटे रहे। जैसे ही सुबह होने लगी लोगों ने आस्था के साथ नदी में डुबकी लगाई। सुरक्षा के लिए लिहाज से नदी घाट में पुलिस जवानों की तैनाती रही।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवनाथ नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ता है, जहां बड़ी संख्या में लोग स्नान कर मेले का आनंद उठाते हैं। मेला में सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व निगम प्रशासन भी अलर्ट रहती है। नदी तट के किनारे पुलिस बल व गोताखोर भी तैनात किए गए। इधर नदी किनारे भक्तों के लिए प्रशासन ने पूर्व से ही निर्धारत सीमा तय कर दी। भक्तों की भीड़ पर नजर रखने के लिए नाविको को भी तैनात कर दिया गया था। स्नान और पूजा के बाद लोगों ने प्रतिष्ठित मोहारा मेले का लुत्फ उठाया। आमतौर पर भीड़ दोपहर के बाद अधिक होती है, इसलिए एक वर्ग भीड़ से बचने के लिए सुबह ही मेला में पहुंचा। मेला में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर होटल एवं अन्य कारोबारियों ने व्यापक स्तर पर तैयारी की। सुबह होते ही चाय-नाश्ते के लिए होटलों में लोगों की भीड़ नजर आई। जबकि गन्ने, खेल-खिलौने एवं मिष्ठान दुकानों में खरीददारी करने पहुंचे। मोहारा मेला में पुलिस की सख्त पहरेदारी के बीच लोगों ने जमकर आनंद उठाया। सालों से शिवनाथ नदी के किनारे आयोजित हो रहे इस मेले में ग्रामीण अंचल के लोग भी दिखाई दिए। वहीं मेले के जरिये कारोबार करने वाले व्यापारियों की भी सुबह से ही कमाई होती रही। मेला में झूले और अन्य मनोरजंन स्थल में भी भीड़ रही। महिलाओं और युवतियों ने भी झूले का मजा उठाया।
युवतियों और बच्चों ने लगाई डुबकी
शिवनाथ नदी में युवतियों और नौनिहालों को भी डुबकी लगाने परिजनो में होड़ रही। अलसुबह लोगों ने अपने बच्चों को भी स्नान कराया। बच्चों के लिहाज से कंपकपाती ठंड में लोगों ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा कार्यक्रम भी संपन्न कराया। छोटे बच्चों को खासतौर पर स्नान के लिए लोग साथ लेकर पहुंचे। लोगों का मत था कि परपंरागत नियमों के अनुसार बच्चों को भी स्नान कराया जाना जरूरी है। ठंड की वजह से जल्द ही बच्चों को गर्म कपड़ पहनाकर मेले में उन्हें मनचाहा सामान दिलाया गया।
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। शांतिदूतक सिक्ख समाज के प्रथम संस्थापक श्री गुरूनानक देवजी की जयंती के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को पूरे दिन शबद कीर्तन की गूंज के साथ विविध धार्मिक आयोजन हुए। स्थानीय गुरूद्वारा में सुबह माथा टेकने के बाद समाज के लोग गुरूवाणी विचारों को सुने। जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा को विद्युत रौशनी से आकर्षक रूप दिया गया। रंग-बिरंगी रौशनी से गुरूद्वारे की चमक अलग नजर आ रही है।
ज्ञात हो कि श्री गुरूनानक देवजी की जयंती के उपलक्ष्य पर गत् दिनों भव्य शोभायात्रा समाज द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा में हर वर्ग ने स्वागत और अभिनंदन किया। पंजप्यारो की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के स्वागत में फूलों की बारिश हुई। पंजप्यारो का स्वागत चौक-चौराहों में जगह-जगह किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देवजी की जयंती पर पिछले कुछ दिनों से प्रभातफेरियां निकाली जा रही है। गत् दिनों शोभायात्रा दोपहर बाद शहर के चौक-चौराहों में जैसे ही पहुंची सभी वर्ग ने अपनी ओर से अभिनंदन किया। कीर्तन जत्थे रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन की गूंज सुनाई दी। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी।
स्व. केवलदास मेश्राम के निधन पर किया शोक व्यक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा नेता पवन मेश्राम के पिता स्व. केवलदास मेश्राम के असामायिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट करने गुरुवार को पहुंचे। बसंतपुर स्थित निवास में डॉ. सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने शोक व्यक्त करते स्व. मेश्राम के निधन को अपूरणीय क्षति बताते कहा कि समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। बसंतपुर बौद्ध समाज को उन्होंने एक दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की थी। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम को भी पूर्व सीएम ने ढांढस बंधाते अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (रायपुर), पूर्व सासंद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, तरूण लहरवानी, खुमान देशलहरा, प्रखर श्रीवास्तव, हकीम खान, शिव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
आबकारी चेकपोस्ट कर्मियों को पीटने के मामले में एसपी ने की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 नवंबर। मानपुर आबकारी चेकपोस्ट में दो युवकों को पीटने और थाना में यातना दिए जाने के आरोप में घिरे मदनवाड़ा थाना प्रभारी शशांक पौराणिक और खडग़ांव थाना प्रभारी हेमवंत चंद्राकर को हटा दिया गया है। दोनों को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस महकमे में हडक़ंप की स्थिति है। एसपी डी. श्रवण ने मानपुर एएसपी पुपलेश पात्रे और एसडीओपी हरीश पाटिल के प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दोनों को लाइन अटैच किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवकों को पीटने के मामले में दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ मानपुर बंद भी रहा। इस मामले में मानपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अजीत राजपूत और एक एएसआई को दो दिन पहले थाना से हटाया गया है। इस कार्रवाई के बावजूद मानपुर के बाशिदें थाना प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाए हुए थे। बुधवार देर शाम को दोनों थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक मदनवाड़ा में सुरेश नेताम को प्रभारी बनाया गया है। हालांकि खडग़ांव में अब तक नई पदस्थापना नहीं की गई है। एसपी के सख्त रूख से महकमे में खलबली मच गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 नवंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को ग्राम पदुमतरा में कृषक रूखमणी के खेत में पटवारी द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फसल कटाई प्रयोग में शासन के नियमों तथा दिशा-निर्देशों का सावधानी से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत औसत उत्पादकता से कम उत्पादकता आने की स्थिति में फसल उत्पादकता की कमी के अनुपात में फसल बीमा दावा राशि के आंकलन के लिए फसल कटाई प्रयोग किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख लता उर्वशा, तहसीलदार राजनांदगांव प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 नवंबर। शहर विकास की कड़ी में वार्ड नं. 2 स्थित खेल मैदान के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा दिवान टोला के पास 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य एवं वार्ड नं. 8 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 20.20 लाख रुपए की लागत से मोतीपुर काई तालाब का सौंदर्यीकरण एवं 14.55 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम संधारण कार्य का भी भूमिपूजन पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोडक़र कर किया गया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के अलावा तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान निर्माण आदि कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराए थे। जिसके तहत वार्ड में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य तथा रामनगर में 20.22 रुपए की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण व 14.55 मुक्तिधाम संधारण कार्य कराया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के तहत तालाब मेें पचरीकरण, पाथवे व उलट का निर्माण, विद्युतीकरण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।
मुक्तिधाम में बाऊंड्रीवाल, रंगरोगन व अन्य संधारण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। इस अवसर उप अभियंता सुषमा साहू व पंकी खाती सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 18 नवंबर। खैरागढ़ रियासत को नया राजा मिला। राजा देवव्रत सिंह जी के निधन के पश्चात रिक्त राजगद्दी पर उनके पुत्र आर्यव्रत सिंह का राजतिलक शुभ मुहूर्त में सायंकाल सपन्न हुआ। तेरहवीं के बाद स्व. देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत सिंह को देर शाम बुआ उज्जवला देवी सिंह द्वारा पगड़ी रस्म की अदायगी कर राजतिलक किया गया।
राजपुरोहित डॉ. मंगलानंद झा तथा अन्य ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रों व पुष्प वर्षा के बीच माँ पदमादेवी सिंह, बहन शताक्षी सिंह, चाचा भवानी बहादुर सिंह, उज्जवलादेवी सिंह, स्मृति देवी सिंह, आकांक्षा देवी सिंह, दामाद रजत भार्गव, नरेन्द्र सोनी, विभा सिंह (स्व. सिंह की पत्नी) तथा राज परिवार के अन्य सदस्य विष्णु बहादुर सिंह, गुप्तनारायण सिंह, रूद्रभूषण सिंह इत्यादि ने तिलक लगाकर राजा का स्वागत किया। नए राजा के स्वागत एवं उसके दर्शन के लिए पूरे नगर सहित ग्रामीण इलाकों का हुजुम उमड़ पड़ा था। सभी ने उपने पूर्व राजा देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर नए राजा आर्यव्रत सिंह का सम्मान किया। राजतिलक में प्रदेश के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा, रेणु जोगी व अमित जोगी ने भी नए राजा का तिलक कर सम्मान किया।
राजजिलक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजा आयव्रत ने कहा कि यह मेरे लिए संकट और परीक्षा की घड़ी है । मैं अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर जलूंगा और जनता के हर दुख-सुख में साथ दूंगा चाहे मेरी परिस्थिति कैसी भी हो। खैरागढ़ रियासत के लोगों को कभी ऐसा महसूस नहीं होने दूंगा कि उनका ख्याल रखने वाला कोई नहीं है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 नवंबर। निर्धन सहायता सेवा संस्था के सदस्यों ने बाल दिवस के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को टिफिन बॉक्स, मोजा, चॉकलेट व पेन का वितरण किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बल्देवबाग और आशा नगर के जरूरतमंद बच्चों को उक्त सामान वितरण कर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष अंकिता श्रीवास्तव, सहायक अध्यक्ष रीतिक ताम्रकार, कोषाध्यक्ष मुस्कान देवांगन, सहायक कोषाध्यक्ष अंशु यादव, सहायक उपाध्यक्ष गोमती वर्मा, सचिव तारिणी सोनी, सह-सचिव अंजली देवांगन समेत प्रभजीत कौर चावला, उर्वशी साय, रेशमा बंजारे, नीकिता श्रीवास्तव, सिद्धी श्रीवास्तव, अंशदीप सिंह चावला, खिलेश्वरी साहू, जोया खान, मानसी साहू, टिकेश देवांगन, अंकित मारसकोले, चेतन टंडन शामिल थे।
उक्त जानकारी देते संस्था की कोषाध्यक्ष मुस्कान देवांगन ने बताया कि संस्था का एनजीओ के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक सदस्यों द्वारा छोटी-छोटी रकम बचत कर जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि संस्था में न्यूनतम दान राशि 20 से 100 रुपए तक प्रतिमाह रखी गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई , 18 नवंबर। ग्राम पंचायत ढाबा के मंडई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में दिवंगत विधायक स्व. देवव्रत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री जंघेल ने राज्य सरकार के गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान योजना के बारे में जानकारी देते कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम कर रही है और सदैव करती रहेगी
कार्यक्रम में श्री ताम्रकार, रमेश साहू, गोविंद धनकर, पार्षद चेतन देवांगन, सूरज नामदेव, हबीब खान, संतोष यदु, रिखीराम पटेल, अमित टंडन, सरपंच बेदुल वर्मा, पूरन मरकाम, पूर्व सरपंच ढाबा के बोधराज देवांगन, टिकेंद्र धुर्वे, पुलेंद्र साहू, साकेत सोनी, रिखी पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।