ताजा खबर

भाठागांव मैदान में शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट
28-Aug-2024 6:53 PM
भाठागांव मैदान में शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट

मार्ग के किनारे लैण्डस्केपिंग में रामायण की कलाकृतियां

रायपुर, 28 अगस्त। ऐतिहासिक रावणभाठा  के समीप भाठागांव मैदान में बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने आज निरीक्षण कर  अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने के निर्देष दिये। उन्होंने  मैदान को समतलीकरण कर पेवर ब्लाक लगाकप उसे सुन्दर तरीके से विकसित करने कहा। मिश्रा ने भाठागांव मैदान के सामने मार्ग के किनारे चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। जहां लैण्ड स्केपिंग करके उसे सुन्दर स्वरूप देकर रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियों को उकेरा जायेगा।  साथ ही वहां पूर्व में बार - बार होने वाले अवैध कब्जों पर भी कारगर अंकुश लगाया जा सकेगा। 

जलजमाव क्षेत्रों में निगम का मोबिल आयल  छिडकाव  अभियान

निगम के स्वास्थ्य विभाग ने  शंकरनगर वार्ड  के विभिन्न क्षेत्रों में खाली भूखण्डों में जल जमाव वाले क्षेत्रों में  मलमा डाला एवं एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान के तहत  जले  हुए मोबिल आयल का व्यापक छिड़काव करवाया गया। इसी प्रकार  रायपुरा सांई मंदिर मार्ग, वार्ड 51 के वार्ड 37 तात्यापारा में  नगर निगम कालोनी रूद्र वाटिका गार्डन, वार्ड 40, वार्ड 22 कंचन फेस 1, फेस 2, वार्ड 56  वार्ड  68,  66 में हनुमान नगर बस्ती क्षेत्र में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया। 

वार्ड 69 के विभिन्न क्षेत्रों, वार्ड 21 में टाटीबंध रोटरी नगर, वार्ड 2 सोंनडोंगरी बीएसयूपी कालोनी परिसर, वार्ड 1 में हीरापुर बस्ती, वार्ड 19 में अशोक नगर प्रीतम नगर, वार्ड 41 में लिटिल फ्लावर स्कूल बंजारी नगर सेंचुरी कालोनी, शीतला मंदिर, समोसा गार्डन, वार्ड 42  में ,  शिव नगर, हांडी तालाब पारा स्लम बस्ती में , वार्ड 40  , वार्ड 66 प्रोफेसर कालोनी अलमारी कारखाना, कालीमंदिर लाईन, झुलेलाल , किरण लाईन, शीतला कालोनी, वार्ड 59 में त्रिमूर्ति मंदिर भारत माता लाईन के विभिन्न स्थानों में  फाॅगिंग मशीन की सहायता से  एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news