ताजा खबर

दोपहिया फास्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देने को एथर एनर्जी, गूगल में करार
28-Aug-2024 9:04 PM
दोपहिया फास्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देने को एथर एनर्जी, गूगल में करार

नयी दिल्ली, 28 अगस्त। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दोपहिया फास्ट चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के साथ समझौता किया है।

एथर एनर्जी ने बुधवार को कहा कि इससे ईवी उपयोगकर्ता अपने दोपहिया वाहनों पर आधिकारिक भारतीय ईवी चार्जिंग कनेक्टर मानक ‘लाइट इलेक्ट्रिक कम्बाइंड चार्जिंग सिस्टम’ (एलईसीसीएस) के साथ गूगल पर ‘एथर ग्रिड’ फास्ट चार्जर ढूंढ सकेंगे, जिसमें चार्जर की पूरी जानकारी होगी।

कंपनी ने कहा कि गूगल मैप्स पर ‘मेरे निकट ईवी चार्जर’ या ‘चार्जिंग स्टेशन’ खोजने पर एलईसीसीएस युक्त चार्जर दिखाई देंगे तथा जब भी कोई नया चार्जर स्थापित किया जाएगा, तो वह भी गूगल मैप्स पर सूचीबद्ध होगा।

एथर एनर्जी ने कहा कि 30 मार्च, 2024 तक 1,973 फास्ट चार्जर पहले से ही जनता के लिए उपलब्ध हैं। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news