सामान्य ज्ञान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री जन धन योजना- पीएमजेडीवाई-की शुरुआत की है। इस मौके पर राज्यों की राजधानियों और ं राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रमुख केन्द्रों और सभी जिला मुख्यालयों में इस योजना के शुभारंभ समारोह आयोजित किए गए।
इस मेगा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सार्वजनिक बैंकों की विभिन्न शाखाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60 हजार से भी ज्यादा शिविरों का आयोजन किया गया। इसी दिन तकरीबन 1 करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना वित्तीय समावेश पर एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य देश में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का एक बैंक खाता खोलना है। ‘पीएमजेडीवाई’ के तहत वित्तीय साक्षरता को प्राथमिकता दी गई है। इस योजना के प्रति जागरूकता के लिए देशी भाषाओं में एक मानक वित्तीय साक्षरता सामग्री भी तैयार की गई है। इस योजना के तहत कम-से-कम 7.5 करोड़ परिवारों को कवर किए जाने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना सब का साथ सब का विकास की हमारी विकास अवधारणा का अहम भाग है। एक बैंक खाता खुल जाने के बाद हर परिवार को बैंकिंग और कर्ज की सुविधाएं सुलभ हो जाएंगी। इससे उन्हें साहूकारों के चंगुल से निकलने, आपातकालीन जरूरतों के चलते पैदा होने वाले वित्तीय संकटों से खुद को दूर रखने और तरह-तरह के वित्तीय उत्पादों से लाभान्वित होने का मौका मिलेगा। पहले कदम के तहत हर खाताधारक को एक रुपे डेबिट कार्ड और एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। आगे चलकर उन्हें बीमा और पेंशन उत्पादों के दायरे में लाया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन धन योजना दो चरणों में लागू होगी। पहला चरण 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक होगा जिसमें निम्नलिखित शामिल है-
(1) पूरे देश में सभी परिवारों को उचित दूरी के अंदर किसी बैंक की शाखा या निर्धारित प्वाइंट ‘बिजनेस कॉरसपोंडेंट’ के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं की वैश्विक पहुंच उपलब्ध कराना।
(2) सभी परिवारों को एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर सहित रुपे डेबिट कार्ड के साथ कम से कम एक मूल बैंकिंग खाता उपलब्ध कराना। इसके अलावा खाते का छह महीने तक संतोषजनक परिचालन होने के बाद आधार से जुड़े खातों पर पांच हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा की अनुमति भी दी जायेगी।
(3) वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम शुरू करना जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को ग्राम स्तर तक ले जाना है।
(4) इस मिशन में लाभार्थियों के बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के अधीन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण का विस्तार भी शामिल है।
4. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को रुपे किसान कार्ड के रूप में जारी करना भी योजना के अधीन प्रस्तावित है।
5. दूसरा चरण दो 15 अगस्त 2015 से 14 अगस्त 2018 तक होगा। इसके तहत लोगों को माइक्रो-बीमा उपलब्ध कराना है। बिजनेस कॉरसपोंडेंट (बीसी) के माध्यम से स्वाबलम्बन जैसी गैर-संगठित क्षेत्र पेंशन योजनाएं शुरू करना है।
पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढंका हुआ है। 1.6 प्रतिशत पानी ज़मीन के नीचे है और 0.001 प्रतिशत वाष्प और बादलों के रूप में है।
पृथ्वी की सतह पर जो पानी है उसमें से 97 प्रतिशत सागरों और महासागरों में है जो नमकीन है और पीने के काम नहीं आ सकता। केवल तीन प्रतिशत पानी पीने योग्य है जिसमें से 2.4 प्रतिशत ग्लेशियरों और उत्तरी और दक्षिणी धुव में जमा हुआ है और केवल 0.6 प्रतिशत पानी नदियों, झीलों और तालाबों में है जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है। एक अनुमान के अनुसार पृथ्वी पर कुल 32 करोड़ 60 लाख खरब गैलन पानी है और एक रोचक बात ये भी है कि ये मात्रा घटती बढ़ती नहीं है। सागरों का पानी वाष्प बनकर उड़ता है, बादल बनकर बरसता है और फिर सागरों में जा समाता है और ये चक्र चलता रहता है।
टॉप अप हेल्थ इंश्योरेंस मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ऐड ऑन पॉलिसी की तरह ली जा सकती है। टॉप अप प्लान में एक डिडक्टेबल लिमिट होती है जो इंश्योर्ड पर्सन खरीदारी के वक्त चुन सकता है। क्लेम की सूरत में डिडक्टेबल के बराबर की रकम इंश्योर्ड पर्सन या मौजूदा पॉलिसी से आती है। बाकी रकम इंश्योरेंस कंपनी भरती है।
इंश्योरेंस कंपनियां डिडक्टेबल और सम एश्योर्ड के लिए मिनिमम और मैक्सिमम अमाउंट के ऑप्शंस की रेंज के बारे में बताती हैं। यह रकम इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि उसे इमर्जेंसी में इंश्योर्ड पर्सन (या बेसिक हेल्थ पॉलिसी) आसानी से चुका पाने की हालत में नहीं हो। प्रीमियम इंश्योर्ड की उम्र, सम एश्योर्ड और डिडक्टेबल पर डिपेंड करती है। डिडक्टेबल जितना ज्यादा होता है, प्रीमियम उतना ही कम होता है। टॉप अप हेल्थ इंश्योरेंस के लिए मिनिमम उम्र आमतौर पर 18 साल होती है, लेकिन कुछ फ्लोटर पॉलिसी में 3 महीने तक के बच्चे को भी कवर मिलता है। मेडिकल टेस्ट की जरूरत भी इंश्योरेंस कंपनियों के हिसाब से चेंज होती रहती है। कुछ टॉप अप प्लांस सिंगल क्लेम अमाउंट डिडक्टेबल से ज्यादा होने पर एक्टिवेट हो जाते हैं। सुपर टॉप अप प्लांस में तय समय अवधि में एग्रीगेट क्लेम का फायदा मिलता है।
1. मणिपुर की लौह महिला के नाम से विख्यात महिला का मूल नाम क्या है, जो कई वर्षों से लगातार (AFSPA) के खिलाफ हैं, उन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया है ?
(अ)अरुंधती रॉय (ब)इरोम शर्मिला (स) मैरीकॉम(द) प्रज्ञा शादवी
2. प्रो कबड्डी लीग में पिंक पैंथर टीम निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित है?
(अ)हैदराबाद (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द)जयपुर
3. पृथ्वी कितने देशांतरों में बंटी हुई है?
(अ) 180 (ब) 90 (स) 360 (द) 400
4. यदि जून में लंदन में सुबह के 10 बजे हैं, तो भारतीय मानक समय होगा?
(अ) दोपहर 3 बजे (ब) दोपहर 3.30 बजे (स)दोपहर 2 बजे (द) दोपहर 2.30 बजे
5. पृथ्वी के अभ्यतंर में निम्न में से क्या परिवर्तन होता है?
(अ) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान गिरता है (ब) गहराई बढ़ते जाने के साथ दाब गिरता है (स) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है (द) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान और दाब दोनों गिरते हैं
6. पृथ्वी के परिक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम क्या होता है?
(अ) इससे ऋतुओं का परिवर्तन होता है (ब) इससे दिन और रात की अवधि में कमी व वृद्धि होती है (स) इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है (द) इससे वर्षा का निर्धारण होता है
7. अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्षर का घूर्णन (ब) पृथ्वी का, सूर्य के चारो ओर दीर्घवृत्तीय राति से परिक्रमण (स) स्थान की अक्षांशीय स्थिति (द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण
8. अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगती है?
(अ) 200 किमी प्रति सेकंड (ब) 30 किमी प्रति सेकंड (स) 40 किमी प्रति सेकंड (द) 50 किमी प्रति सेकंड
9. निम्नलिखित में से किस एक को फूको प्रयोग प्रमाणित करता है?
(अ) पृथ्वी का परिक्रमण (ब) पृथ्वी का घूर्णन (स) चंद्रमा का घूर्णन (द) चंद्रमा का परिक्रमण
10. निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन सा पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलत: उत्तरदायी था?
(अ) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम (ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन, कैल्सियम, फॉस्फोरस (द) कार्बन, हाइड्रोजन, पोटैशियम
11. कर्क रेखा निम्नलिखित देशों में किन देशों से होकर गुजरती है?
(अ) भारत और ईरान (ब) ईरान और पाकिस्तान (स) भारत और सऊदी अरब (द) ईरान और इराक
12. ढाका प्राचीन काल में किसके लिए प्रसिद्ध था?
(अ) जूट (ब) चावल (स) मलमल (द) हीरा
13. पेट्रोलियम पदार्थ निम्नलिखित में से कहां से प्राप्त होते हैं?
(अ) ज्वालामुखी चट्टानों से (ब) तलछटीय चट्टानों से (स) कायान्तरित चट्टानों से (द) आग्नेय चट्टानों से
14. बाकू किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) सघन रेल परिवहन जाल (ब) गहन कृषि (स) खनिज तेल (द) विनिर्माण उद्योग
15. विश्व में सेव (्रश्चश्चद्यद्ग) का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) जापान (स) फ्रांस (द) इटली
16. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन युग्म है?
(अ) काहिरा एवं सिकंदरिया (ब) काहिरा एवं स्वेज (स) स्वेज एवं पोर्ट सईद (द) काहिरा एवं पोर्ट सईद
17. थ्री गार्जेज डैम किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नील (ब) जेम्बेजी (स) नाइजर (द) यांगटीसीक्यांग
18. सबसे उत्तम किस्मत की सागर द्वीपीय कपास किस देश में पैदा होती है?
(अ) मिस्र (ब) बारबाडोस (स) चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
19. यारबा माटे क्या है?
(अ) मैक्सिको में एक खाद्य वस्तु (ब) ब्राजील में एक मवेशी प्रजाति (स) पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी (द) अर्जेण्टीना में चर्म शोधन हेतु प्रयुक्त एक पेड़
20. वायुयान निर्माण में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) ग्रेट-ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सीआईएस (द) फ्रांस
21. सिएटल नगर में निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्योग है?
(अ) रासायनिक उद्योग (ब) ऑटोमोबाइल उद्योग (स) जहाज निर्माण उद्योग (द) वायुयान निर्माण उद्योग
22. विश्व के दो सबसे छोटे महाद्वीप निम्न में से कौन- कौन से हैं?
(अ) ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका (ब) अंटार्कटिका और यूरोप (स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप (द) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका
23. विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले दस देशों में, एशिया में कितने हंै?
(अ) तीन (ब) चार (स) पांच (द) छह
24. वेनेजुएला के निम्नलिखित पत्तन नगरों में किस एक को तेल पत्तन के रूप में विकसित किया गया है?
(अ) केराकास (ब) मरकैबो (स) मराके (द) करूपैलो
25. निम्नलिखित में से किसे पूर्व का मोती के नाम से जाना जाता है?
(अ) जापान (ब) हांगकांग (स) श्रीलंका (द) ताइवान
26. अफ्रीका के किस देश की कपास लंबे रेशे की होती है और अंतराष्ट्रीय बाजार में उसकी बड़ी मांग रहती है?
(अ) अल्जीरिया (ब) मिस्र (स) युगाण्डा (द) दक्षिण अफ्रीका
----
सही जवाब- 1.(ब)इरोम शर्मिला, 2.(द)जयपुर, 3.(स) 360, 4.(ब)दोपहर 3.30 बजे, 5.(स)गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है, 6.(स) इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है, 7.(द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण, 8.(स) 40 किमी प्रति सेकंड, 9.(द) चंद्रमा का परिक्रमण, 10.(ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, 11.(स) भारत और सऊदी अरब, 12.(स) मलमल, 13.(ब) तलछटीय चट्टानों से, 14.(स) खनिज तेल, 15.(द) इटली, 16.(स) स्वेज एवं पोर्ट सईद, 17.(द) यांगटीसीक्यांग, 18.(ब) बारबाडोस, 19.(स)पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी, 20.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, 21.(द) वायुयान निर्माण उद्योग, 22.(स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, 23.(द) छह, 24.(ब) मरकैबा, 25.(स) श्रीलंका, 26.(ब)मिस्र
देवरत्तम विशुद्ध रूप से लोकनृत्य है, जिसे अब तक तमिलनाडु के मदुराई जिले के कोडानगपट्टी के वीरापंड्या काटाबोम्मन राजवंश के वंशजों द्वारा बचाए रखा गया है। वस्तुत: यह वर्ष में एक बार मंदिर के नजदीक किया जाता था और वह भी केवल उस समाज तक ही सीमित था।
लोक साहित्य के शोध विद्वानों ने यह पाया है कि देवरत्तम पुरातन तमिल राजाओं के प्राचीन मुन्थेर कुरूवाई और पिन्थेर कुरूवाई का मिश्रण है। यह युद्ध भूमि से राजा और उसकी सेना के विजयी होकर लौटने पर रथ के सामने और रथ पर किया जाता था। यहां तक कि कभी-कभी राजा और उसके सेना अधिकारी रथ के मंच पर नृत्य करते थे। सैनिक और नर्तकियां पंक्तियां बनाकर रथ के पीछे नृत्य करते थे।
अब, इस नृत्य में कोई गीत नहीं होते, परन्तु केवल उरूमी मेलम, थप्पू मेलम और कभी-कभी लम्बी बांसुरी के ताल पर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति नकली दाढ़ी व सीपियों (शेल्स) से सजा हुआ दांतों जैसा दिखने वाला मुखौटा लगाता है। वह पहले नृत्य करता है और दूसरे उसका अनुसरण करते हैं।
बांस का जीवन 1 से 50 वर्ष तक होता है, जब तक कि फूल नहीं खिलते। फूल बहुत ही छोटे, रंगहीन, बिना डंठल के, छोटे छोटे गुच्छों में पाए जाते हैं। सबसे पहले एक फूल में तीन चार, छोटे, सूखे तुष (द्दद्यह्वद्वद्ग) पाए जाते हैं।
साधारणत: बांस तभी फूलता है जब सूखे के कारण खेती मारी जाती है और दुर्भिक्ष या अकाल पड़ता है। शुष्क एवं गरम हवा के कारण पत्तियों के स्थान पर कलियां खिलती हैं। फूल खिलने पर पत्तियां झड़ जाती हैं। बहुत से बांस एक वर्ष में फूलते हैं। ऐसे कुछ बांस नीलगिरि की पहाडिय़ों पर मिलते हैं। भारत में अधिकांश बांस सामूहिक तथा सामयिक रूप से फूलते हैं। इसके बाद ही बांस का जीवन समाप्त हो जाता है। सूखे तने गिरकर रास्ता बंद कर देते हैं। अगले वर्ष वर्षा के बाद बीजों से नई कलमें फूट पड़ती हैं और जंगल फिर हरा हो जाता है। यदि फूल खिलने का समय ज्ञात हो, तो काट छांटकर खिलना रोका जा सकता है। प्रत्येक बांस में 4 से 20 सेर तक जौ या चावल के समान फल लगते हैं। जब भी ये लगते हैं, चावल की अपेक्षा सस्ते बिकते हैं। 1812ई. के उड़ीसा में पड़े अकाल में ये गरीब जनता का आहार तथा जीवन रक्षक रहे।
बांस बीजों से धीरे धीरे उगता है। मिट्टी में आने के प्रथम सप्ताह में ही बीज उगना आरंभ कर देता है। कुछ बांसों में वृक्ष पर दो छोटे छोटे अंकुर निकलते हैं। 10 से 12 वर्षों के बाद काम लायक बांस तैयार होते हैं। भारत में दाब कलम के द्वारा इनकी उपज की जाती है।
मनियारी नदी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है और यह बिलासपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। इसका उद्गम स्थल मुखण्डा पहाड़ में बेलपान के कुण्ड और लोरमी के पहाड़ी क्षेत्र हैं। छोटी नर्मदा का उद्गम बेलपान इस क्षेत्र का पवित्र स्थल माना जाता है। यह दक्षिण-पूर्वी भाग में बिलासपुर और मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई आगे बहती है।
मनियारी की तीन सहायक नदियां हैं-आगर, छोटी नर्मदा और घोंघा। मनियारी नदी पर खारंग-मनियारी जलाशय का निर्माण किया गया है। इस जलाशय से मुंगेली तहसील के 42 हजार से भी अधिक हेक्येटर क्षेत्र में सिंचाई का जा रही है। इस नदी की कुल लंबाई 134 किमी है।
धूमकेतु 67 पी जिसे रबर डक कहा जाता है, की खोज वर्ष 1969 में हुई थी। इसका व्यास 3 से 5 किलोमीटर का है। इस धूमकेतु को इसकी कक्षीय अवधि के कारण चुना गया। अगस्त 2015 में धूमकेतु 67पी सूर्य से अपने सबसे निकटतम बिन्दु अपने नेपच्यून से टकरा सकता है औऱ रोसेटा तब अपने सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होगा।
योरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का रोसेटा अंतरिक्ष यान 1969 में खोजे गए 67पी नामक धूमकेतु पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान है। इस धूमकेतु पर पहुंचने के लिए इसने दस वर्ष, पांच महीने और चार दिन की यात्रा की।
इस अवधि में रोसेटा ने 6.4 बिलियन किलोमीटर (पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी के पांच गुना से भी ज्यादा) की दूरी तय की। धूमकेतु के मार्ग पर पहुंचने के लिए इसने मंगल और पृथ्वी दोनों ही ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग किया। रोसेटा धूमकेतु की सतह से मात्र एक सौ किलोमीटर की दूरी पर है। नवंबर 2014 में 100 फिले नामक लैंडर को नीचे कर धूमकेतु 67 पी पर उतरने की कोशिश करेगा और इसकी सतह की प्रकृति और इससे निकलने वाली विभिन्न गैसों की संरचना के अध्ययन की कोशिश करेगा।
रोसेटा मिशन की शुरुआत मार्च 2004 में हुई थी। इसे फ्रेंच गुयाना में कोरू से एरियन 5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। यह अंतरिक्ष यान करीब 3 हजार किलो का एल्युमीनियम का बक्सा है और यह करीब 100 किलोग्राम वजन वाले फिले को ले जा रहा है। यह मिशन दिसंबर 2015 में समाप्त हो जाएगा।
रोसेटा मिशन रुचि योग्य कार्बनिक यौगिकों की उपस्थिति का पता लगाएगा। वैज्ञानिकों में धीरे-धीरे यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि पृथ्वी पर जीवन के आरंभ में इन धूमकेतुओं ने भूमिका निभाई थी। आरंभिक पृथ्वी से टकराने वाले इन धूमकेतुओं ने ऐसे कार्बनिक पदार्थ पृथ्वी को दिए जिससे यहां पर जीवन की शुरुआत हुई।
मेलाकाइट एक प्रकार का उपरत्न हैै जिसे दहाना फरहग भी कहते हैं। यह उपरत्न मुख्यत: हरे रंग में पाया जाता है। इस उपरत्न को काटने के बाद इसमें शैल के समान गोल आकृति दिखाई देती है। यह उपरत्न बहुत ही छोटे क्रिस्टल में पाया जाता है। बड़े आकार में इसके क्रिस्टल कम ही पाए जाते हैं। यह उपरत्न रेशायुक्त तथा अपारदर्शक होता है। इस उपरत्न में हरे रंग में हल्के तथा गहरे रंग की धारियां दिखाई देती हैं। यह धारियां ही इस उपरत्न को एक अलग पहचान देती हंै और इसे एक अद्वित्तीय उपरत्न बनाती है। इसे जब चमकाया जाता है तब यह रेशमी दिखाई देता है। यह बहुत ही नाजुक उपरत्न है इसलिए इसे गर्मी, अम्ल तथा गर्म पानी से दूर ही रखना चाहिए।
यह बहुत ही लोकप्रिय उपरत्न है। इसे इसके हरे रंग के कारण लोकप्रियता हासिल हुई है। इस उपरत्न का यह नाम ग्रीक शब्द मैलो के नाम पर रखा गया है। जिसका अर्थ है - जड़ी-बूटी या औषधि।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपरत्न मानव शरीर के सभी अवरुद्ध चक्रों को खोलने में सहायक होता है और सभी चक्रोंं की ऊर्जा को नियंत्रित रखता है। यह जातक की आध्यात्मिकता तथा तर्कशीलता में वृद्धि करता है। यह सच्चे प्यार को पाने, उसमें संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। यह धारक को स्वयं की भलाई के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उपरत्न अच्छे तथा बली भाग्य का सूचक है। यह धारक को समृद्धि प्रदान करता है। यह उपरत्न धारक को सुरक्षा प्रदान करता है। गर्भवती महिलाओं के गर्भ की सुरक्षा करता है और छोटे बच्चों की सुरक्षा करता है। यह बुराई से सुरक्षा करता है। हवाई यात्रा तथा अन्य यात्राओं में यह धारक को सुरक्षित रखता है। यह धारक को भावनात्मक रुप से भी सुरक्षा प्रदान करता है। जो व्यक्ति स्वयं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, उनके लिए यह उपयोगी उपरत्न है।
यह उपरत्न मुख्य रुप से हरे रंग में पाया जाता है। यह गहरे हरे तथा हल्के हरे रंग में पाया जाता है। यह काले रंग में भी पाया जाता है। इस उपरत्न में हल्के तथा गहरे रंग के बैण्ड अथवा धारियां पाई जाती हैं।
यह उपरत्न चिली, अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, कांगों, नामीबिया, रुस, मेक्सिको, इंगलैण्ड, एरीजोना, फांस, साइबेरिया, इजराइल, जाम्बिया, यूरल आदि स्थानों पर पाया जाता है।
1. पृथ्वी के भूपृष्ठ में सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला तत्व कौन सा है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) गंधक (स) सिलिकॉन (द) कार्बन
2. ग्रीनविच किस देश में है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) हॉलैण्ड (द) भारत
3. जनसंख्या वृद्धि का सर्वाधिक प्रतिशत जिस महाद्वीप के देशों में देखा गया है, वह है?
(अ) अफ्रीका (ब) एशिया (स) लैटिन अमेरिका (द) ओशीनिया
4. विश्व का 90 प्रतिशत से अधिक जीवभार कहां है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में (ब) अलवणजलीय आद्र्र भूमि में (स) उपरिमृदा में (द) महासागरों में
5. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
6. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लंबाई लगभग कितनी है?
(अ)5700 किमी (ब)5900 किमी (स)6100 किमी(द)6300 किमी
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है (ब) सूख जाने पर यह मिट्टी ईंट की भांति कठोर हो जाती है (स) इस मिट्टी में लोहा एवं एल्युमीनियम की अधिकता होती है (द) इस मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है
8. भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत की लगभग कितनी प्रतिशत भूमि मृदा अपरदन की समस्या से प्रभावित है?
(अ)30 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 60 प्रतिशत
9. धान की खेती के लिए अति उपजाऊ भूमि कौन सी मानी जाती है?
(अ) बलुई (ब) दोमट (स) काली (द) जलोढ़
10. लैटेराइट मिट्टी का प्राधान्य है?
(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में (ब) कोरोमण्डल तटीय प्रदेश में (स) बुंदेलखंड में (द) बघेलखंड में
11. भारत की विदेशी मुद्रा का सर्वाधिक भाग निम्नलिखित में से किस में खर्च होता है?
(अ) खाद्यान्नों के आयात पर (ब) लौह इस्पात के आयात पर (स) पेट्रोलियम के आयात पर (द) तकनीकी ज्ञान के आयात पर
12. काली मुद्रा की सबसे मान्य परिभाषा क्या है?
(अ) यह गैर कानूनी आय है (ब) यह बिना बताई गई एवं छिपाई गई आय है (स) यह ऐसी आय है, जिसका औचित्य नहीं है (द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है
13. आईडीबीआई (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) कब संस्थापित हुआ?
(अ) 1981 (ब) 1972 (स) 1964 (द) 1952
14. सुविधा सावधिक जमा योजना का प्रारंभ निम्नलिखित में से किस बैंक के द्वारा किया गया था?
(अ) आईडीबीआई (ब) आईसीआईसीआई (स) एसबीआई (द) सिटी बैंक
15. बैंक दर में परिवर्तन से प्रभावित होता है?
(अ) ब्याज की बाजार दर (ब) कनिवेश के लिए चुनिंदा उद्योग (स) ऋण देने वाले बैंक (द) नकदी आरक्षण अनुपात
16. विशेष आहरण अधिकार (स्ष्ठक्रह्य) किससे संबंधित है?
(अ) विश्व बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व व्यापार संगठन (द) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
17. निम्नलिखित में से किस एकांश को राष्ट्रीय आय खाता में सम्मिलित किया जाता है?
(अ) गृहणियों की सेवा (ब) तस्करों की आमदनी (स) साधुओं की सेवा (द) रात के पहरेदार की सेवा
18. भारत में निम्नलिखित में से किस वर्ष में मुद्रा के लिए दाशमिक प्रणाली अपनाई गई?
(अ) 1955 (ब) 1957 (स) 1960 (द)1956
19. तारापोर समिति निम्नलिखित में से किस एक के संबंधित थी?
(अ) विशेष आर्थिक क्षेत्र (ब) पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता (स) विदेशी मुद्रा भंडार (द) भारतीय अर्थव्यवस्था पर तेल की कीमतों का प्रभाव
20. बीट-कोईन (क्चद्बह्ल-ष्टशद्बठ्ठ) पैसा पद्धति के जन्मदाता निम्नलिखित में से कौन हंै?
(अ) लीज पेज (ब) बिल गेट्स (स) सतोशी नकामोती (द) सचिन बंसल
21. निम्न में से किस बैंक ने कनेक्ट कार्ड जारी किया है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ब) एचडीएफसी बैंक (स) इंडियन ओवरसीस बैंक (द) आईसीआईसी बैंक
22. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान कौन था?
(अ) टॉलेमी (ब) कॉपरनिकस (स) इरैटोस्थनीज (द) गैलीलियो
23. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से लगभग कितना कम है?
(अ) 25 किमी (ब) 43 किमी (स) 80 किमी (द) 30 किमी
24. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात्रि दृष्टिï उपकरण में किया जाता है?
(अ) रेडियो तरंग (ब) सूक्ष्म तरंग (स) अवरक्त तरंग (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. निम्नलिखित में से किस एक को विस्फोटक की तरह से प्रयोग किया जाता है?
(अ) फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड (ब) मरक्यूरिक ऑक्साइड (स) ग्रेफाइट (द) नाइट्रोग्लिसरीन
26. शांत समुद्र और तूफानों का महासागर निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) चंद्रमा (ब) वरूण (स) बृहस्पति (द) शनि
------
सही जवाब- 1.(अ) ऑक्सीजन, 2.(ब) यूके, 3.(ब) एशिया, 4.(द)महासागरों में, 5.(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में, 6.(स) 6100 किमी, 7.(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है, 8.(द) 60 प्रतिशत, 9.(ब) दोमट, 10.(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में, 11.(स) पेट्रोलियम के आयात पर, 12.(द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है, 13.(स)1964, 14.(अ) आईडीबीआई, 15.(अ) ब्याज की बाजार दर, 16.(द)अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, 17.(द) रात के पहरेदार की सेवा, 18.(ब)1957, 19.(ब) पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता, 20.(स) सतोशी नकामोती, 21.(स) इंडियन ओवरसीस बैंक, 22.(स) इरैटोस्थनीज, 23.(ब)43 किमी, 24.(स)अवरक्त तरंग, 25.(द)नाइट्रोग्लिसरीन, 26.(अ) चंद्रमा।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक 16 सन् 1915) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉक्टर एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज प्रमुख था।
वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (1300 एकड़) वाराणसी में स्थित है। मुख्य परिसर में 3 संस्थान, 14 संकाय और 124 विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (2700 एकड़) पर स्थित है।
त्रिशूल हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो पश्चिमी कुमाऊं में स्थित हैं। यह उत्तराखंड राज्य के मध्य में बागेश्वर जिला के निकट हैं। ये नंदा देवी पर्वत से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15 कि.मी. (9 मील) दूर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को घेरते हुए शिखरों के समूह का दक्षिण-पूर्वी भाग हैं। इन तीन शिखरों के कारण ही इनका नाम हिन्दू भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिखर त्रिशूल-1 की ऊंचाई 7000 मीटर (22970 फीट) है। यह शिखर 7000 मी. से ऊंची पहली चोटी है, जिस पर (1907 में) चढ़ाई की गई थी।
तीन शिखरों के नाम क्रमश: त्रिशूल 1, त्रिशूल 2 एवं त्रिशूल 3 हैं। मुख्य पुंजक एक उत्तर-दक्षिण रिज है, जिसमें त्रिशूल-1 उत्तरी छोर व त्रिशूल-3 दक्षिणी छोर पर हैं। त्रिशूल का सर्वोत्तम दृश्य बेदिनी बुग्याल एवं कौसानी से दिखाई देता है। इससे कुछ ही किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नंदा घंटी, एवं एकदम दक्षिण-पूर्व में मृगथनी शिखर हैं।
कामत पर्वत, भारत के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। तह 7816 मीटर (25 हजार 643 फीट) ऊंचा है। यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है। यह भारत में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर है (हालांकि भारत के अनुसार इसका दर्जा बहुत ऊंचा है, जो कि पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित हिमालय की बहुत सी चोटियों के बाद आता है)।
विश्व में इसका 29वां स्थान है। कामत शिखर को ज़ांस्कर शृंखला का भाग (और सबसे ऊंचा शिखर) माना जाता है। यह हिमालय की मुख्य शृंखला के उत्तर में सुरु नदी एवं ऊपरी करनाली नदी के बीच स्थित है। देखने में यह एक विशाल पिरामिड जैसा दिखाई देता है, जिसके चपटे शिखर पर दो चोटियां हैं।
पाताल गंगा एक नदी है, जो मुंबई से करीब सत्तर किलोमीटर दूर रायगड़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हरे-भरे वर्षा वन जैसे अंचल में मिलती है। यह पुणे में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला से खंडाला से कुछ दूरी पर निकलती है और कोंकण अंचल में अरब सागर के धरमतर खाड़ी में अवरा गांव के पास समुद्र में समा जाती है। करीब तीन दशक पहले तक यह नदी इस अंचल के मछुआरों के लिए वरदान बनी हुई थी, पर अब अभिशाप बन गई है। अब उन्हें मछली पकडऩे के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है और उनकी खेती भी चौपट हो गई है।
इसकी वजह है सत्तर के दशक में इस नदी के उद्गम स्थल पर ही कई रासायनिक और दवा बनाने वाले कारखानों का शुरू होना। पाताल गंगा को बचाने के लिए नब्बे के दशक से ही आंदोलन चल रहा है और इसके दबाव में कुछ ठोस कदम भी सरकार ने उठाए हैं। पाताल गंगा प्रदूषण निर्मूलन कृति समिति बनाई गई और महाराष्ट्र की प्रमुख समाजसेवी मंगला बेन पारिख ने इसका नेतृत्व किया। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया और अब संतोष ठाकुर इस आंदोलन को संभाल रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में कुण्डली का छठा भाव रोग भाव, त्रिक भाव, दु:स्थान, उपचय, अपोक्लिम और त्रिषाडय भाव के नाम से जाना जाता है। इस भाव का निर्बल होना अनुकुल माना जाता है। छठा भाव जिसे ज्ञाति भाव भी कहते है। यह भाव व्यक्ति के शत्रु संबन्ध दर्शाता है।
इस भाव से ऋण, रोग, नौकरी, पेशा, दुर्दशा, सन्ताप, चोट, चिन्ताएं, असफलताएं, बिमारियां, दुर्घटनाएं, अवरोध,षडयंत्र, मानसिक पीड़ा, घाव, कारावास, क्रूर कार्य, न्यूनता, और चाहत का भाव, मानसिक स्थिरता, इमारती लकड़ी, पत्थर, औजार, अस्पताल, जेल, सौतेली मां, दण्ड, क्रूर आदेशों का पालन, प्रतियोगिताओं में अनुकल परिणाम, काम, क्रोध, मोह, अहंकार, ईष्र्या , निवेश में हानि, साझेदारी, भौतिक समृद्धि और अस्वस्थता का पता चलता है।
छठे भाव का कारक मंगल ग्रह है। मंगल से इस भाव से शत्रु, शत्रुता, मुकदमेबाजी, अवरोध, चोट आदि देखे जाते हैं। शनि इस भाव से रोग, शोक, ऋण आदि प्रकट करता है और बुध षष्ट भाव में भाई-बन्धु, मामा और चाचा का प्रतिनिधित्व करता है। छठा भाव शत्रु भाव के रुप में विशेष रुप से जाना जाता है। इस भाव से स्थूल रुप में व्यक्ति के शत्रुओं का विचार किया जाता है।
डायोप्साईड उपरत्न पायरोक्सीन समूह का मैग्नेशियम, सिलिकेट खनिज है। यह उपरत्न क्रोमियम युक्त विभिन्न श्रेणियों में पाया जाता है और चमकीले रंग में उपलब्ध यह उपरत्न क्रोम डायोप्साईड कहलाता है। यह उपरत्न दूसरे उपरत्नों की अपेक्षा बहुत ही नरम पदार्थ है। यह उपरत्न पारदर्शी तथा पारभासी दोनों ही प्रकार से पाया जाता है। यह कांच जैसा अथवा देखने में चिकनाईयुक्त होता है। इसमें दोहरा अपवर्तन होता है। अच्छी गुणवत्ता वाले खनिज को उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जाता है। इसे ध्यानपूर्वक तथा बुद्धिमत्ता से तराशने पर यह बहुत ही आकर्षक रत्न बन जाता है। तब यह दिखने में तुरमलीन उपरत्न जैसा दिखाई देता है। यह उपरत्न वायुतत्व है।
क्रोम डायोप्साईड हरे रंग में एक सुंदर और सस्ता उपरत्न है। हरे रंग में पाए जाने वाले सभी उपरत्नों में यह उपरत्न सबसे कम कीमत में पाया जाता है, लेकिन क्रोम डायोप्साईद में कुछ खामियां भी हैं, जैसे यह सामान्यतया छोटे आकार में ही पाया जाता है। बड़े आकार में पाना बहुत ही दुर्लभ बात है। हरे रंग में यह उपरत्न इतने अधिक गहरे रंग में मिलता है कि कई बार यह देखने में कालपन लिए हुए लगता है जबकि वास्तविकता में यह गहरा हरा होता है। इसलिए चमकीले हरे रंग के लिए क्रोम डायोप्साईड ही सबसे उपयुक्त है। यह नरम भी होता है। इसलिए कानों की बालियां या गले का पेन्डेन्ट बनाने के लिए यह उपरत्न उत्तम है। अंगूठी के रुप में इसे पहनने से यह जल्द टूट सकता है। यह पन्ना रत्न की तरह बहुत ही बेहतर गुणवत्ता वाला उपरत्न है।
यह उपरत्न पूरे विश्व में छोटे खनिज रुप में पाया जाता है लेकिन व्यवसायिक तौर पर बाजारों में यह बहुत ही कम उपलब्ध है। यह उपरत्न मुख्य रुप से साइबेरिया में पाया जाता है। साइबेरिया के ठीक उत्तरी धु्रव के ऊपर यकुतिया नामक स्थान है जहां इसकी खानें स्थित हैं। साइबेरिया प्रदेश के उत्तरी भाग में बारह में से नौ महीने कडाक़े की ठण्ड होती है, जिससे इस उपरत्न को खानों से निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए पूरे साल इस उपरत्न के उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने में कठिनाई आती है।
नरम होने के कारण इस उपरत्न की देखभाल आवश्यक है। गर्मी के प्रति यह संवेदनशील होता है। यह बहुत ही रचनात्मक उपरत्न है। धारणकर्ता के भीतर यह रचनात्मकता में वृद्धि करता है। यह उपरत्न विश्लेषण तथा तर्क करने के लिए, सहायक के रुप में सिखाने की कोशिश करता है।
यह उपरत्न प्रमुख रुप से साइबेरिया प्रदेश के यकुतिया नामक स्थान पर पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह सोवियत संघ के अन्य देशों में भी पाया जाता है। जापान, जर्मनी, आयरलैण्ड, अमेरिका तथा भारत में भी यह उपरत्न कुछ मात्रा में पाया जाता है। श्रीलंका, ब्राजील, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, बर्मा, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि देश डायोप्साईड उपरत्न के लिए महत्वपूर्ण इलाके बनते जा रहे हैं।
1. हाल ही में सरकार ने केन बेतवा नदी जोड़ परियोजना को मंजूरी दी है। केन नदी का उद्गम किस जिले से होता है?
(अ) मध्य प्रदेश में बैतूल (ब)राजस्थान में धौलपुर (स)मध्य प्रदेश में जबलपुर (द) उत्तरप्रदेश में झांसी
2. रोटा वायरस वैक्सीन से किस सामाजिक आर्थिक संकेतक में सुधार लाने में मदद मिलेगी?
(अ) मातृ मृत्यु दर (ब) शिशु मृत्यु दर (स) महिला लिंग अनुपात (द)साक्षरता दर
3. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?
(अ) लार्ड डलहौजी (ब) लार्ड कर्जन (स) लार्ड वेलेस्ली (द) लार्ड कार्नवालिस
4. आजादी के पहले प्रमुख समाचार पत्र अमृत बाजार पत्रिका की शुरुआत किसने की थी?
(अ) गिरीश चंद्र घोष (ब) हरिश्चंद्र मुखर्जी (स) एस.एन. बनर्जी (द) शिशिर कुमार घोष
5. पेसो मुख्य रूप से किस देश की मुद्रा है?
(अ) कनाडा (ब)अर्जेंटीना (स) बेलारूस (द) डेनमार्क
6. भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स) मिजोरम (द) हरियाणा
7. गिल्ट एज्ड बाजार किससे संबंधित है?
(अ) कटे-पुराने करेंसी नोट से (ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से (स) सरकारी प्रतिभूतियों से (द) निगम ऋण पत्र से
8. यदि सूरत में बेची वस्तुएं मुंबई या दिल्ली में बेची जाएं, तो वह किस प्रकार का व्यापार कहलाता है?
(अ)प्रादेशिक व्यापार (ब) आंतरिक व्यापार (स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) मुक्त व्यापार
9. समताप मंडल कहां पर स्थित होता है?
(अ) वायुमंडल का मध्यस्थ प्रदेश (ब) वायुमंडल का ऊपरी प्रदेश (स)वायुमंडल का निचला प्रदेश (द) क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश
10. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के एस (स्) अक्षर की तरह है?
(अ) दक्षिण अमेरिका (ब)अफ्रीका (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
11. कोयला किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है?
(अ) आग्नेय चट्टान (ब) अवसादी चट्टान (स) रूपान्तरित चट्टान (द) ज्वालामुखी चट्टान
12. विश्व में कोयला का सर्वाधिक संचित भंडार किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) चीन (द) भारत
13. श्रीलंका को भारत से कौन सा क्षेत्र पृथक करता है?
(अ) बंगाल की खाड़ी (ब) विंध्यन पर्वत श्रेणी (स) पामीर ग्रंथि (द) मन्नार की खाड़ी
14. भारत और चीन के बीच कौन सी रेखा सीमा निर्धारण करने का कार्य करती है?
(अ) रेडक्लिफ रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) मैकमोहन रेखा (द) इनमें से कोई नहीं
15. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?
(अ) असम (ब) उत्तराखंड (स) सिक्किम (द) हिमाचल प्रदेश
16. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?
(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) विंध्य (द) सतपुड़ा
17. निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र है?
(अ) नर्मदा (ब) महानदी (स) गोदावरी (द) कृष्णा
18. तेलगू गंगा परियोजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) गोदावरी नदी के जल को चेन्नई लाना (ब) कावेरी नदी के जल को हैदराबाद लाना (स) कृष्णा नदी के जल को चेन्नई लाना (द) कावेरी नदी के जल को बेंगलुरु लाना
19. बाहट कहां की मुद्रा है?
(अ) तुर्की की (ब) थाइलैण्ड की (स) वियतनाम की (स) ईरान की
20. निम्नांकित में से कैन सा संयुक्त अमीरात की राजधानी है?
(अ) शारजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान
21. हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
22. भारत में अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार (ब) चमेली देवी पुरस्कार (स) नायदुम्मा पुरस्कार (द) टेम्पलटन पुरस्कार
23. झंडा गीत किसने लिखा है?
(अ) रवीन्द्र नाथ टैगोर (ब) बंकिम चंद्र चटर्जी (स) मैथिलीशरण गुप्त (द) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
24. भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
25. यदि सूरत में बेची वस्तुएं मुंबई या दिल्ली में बेची जाएं, तो वह किस प्रकार का व्यापार कहलाता है?
(अ) प्रादेशिक व्यापार (ब) आंतरिक व्यापार (स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) मुक्त व्यापार
26. वर्ष 1994 में जनसंख्या नीति के लिए किस समिति का गठन किया गया था?
(अ) स्वामीनाथन समिति (ब) दांतेवाला समिति (स) गोईपोरिया समिति (द) नाडकर्णी समिति
27. संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कोयला क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पेंसिलवेनिया क्षेत्र (ब) अप्लेशियन क्षेत्र (स) आंतरिक कोयला क्षेत्र (द) खाड़ी तटीय कोयला क्षेत्र
28. शानदार दूरियों का शहर के उपनाम से किस शहर को जाना जाता है?
(अ)न्यूयॉर्क (ब)वाशिंगटन डी.सी.(स)लंदन (द)स्टॉकहोम
--
सही जवाब- 1.(स)मध्य प्रदेश में जबलपुर, 2.(ब) शिशु मृत्यु दर, 3.(द) लार्ड कार्नवालिस, 4.(द) शिशिर कुमार घोष, 5.(ब) अर्जेंटीना, 6.(द) हरियाणा, 7.(ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से, 8.(अ) प्रादेशिक व्यापार, 9.(द) क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश, 10.(द) अंटार्कटिका, 11.(ब) अवसादी चट्टान, 12.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 13.(द) मन्नार की खाड़ी, 14.(स) मैकमोहन रेखा, 15.(स) सिक्किम, 16.(ब) अरावली, 17.(स) गोदावरी, 18.(स) कृष्णा नदी के जल को चेन्नई लाना, 19.(ब)थाइलैण्ड की, 20.(स)आबूधाबी, 21.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 22.(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार, 23.(द) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’, 24.(अ)राज्यपाल, 25.(अ) प्रादेशिक व्यापार, 26.(अ) स्वामीनाथन समिति, 27.(ब)अप्लेशियन क्षेत्र, 28.(ब)वाशिंगटन डी.सी.।
ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट लगभग 5 हजार 800 कि.मी.2 (2 हजार 239 वर्ग मील) क्षेत्रफल का क्षेत्र है जो शक्सगम नदी के दोनों ओर फैला हुआ है। यह क्षेत्र पाकिस्तान द्वारा चीन को एक सीमा समझौते के अंतर्गत 1963 में प्रदान किया गया था।
इसका उद्देश्य कश्मीर विवाद का अंतिम हल निकालना था। पाकिस्तान के अनुसार ये क्षेत्र एक बिना चिह्नित सीमा वाला नोमैन्स लैंड क्षेत्र था, अत: इस समझौते के बारे में कोई विवाद नहीं होना चाहिये था। इस समझौते पर भारत को आपत्ति है। उसके अनुसार यह पुरा क्षेत्र भारतीय जम्मू एवं कश्मीर राज्य का अभिन्न भाग है।
प्रयुथ चान-ओछा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं। थाइलैंड के 29 वें प्रधानमंत्री के तौर पर उनका समर्थन सत्ताधारी नेशनल लेजिस्लेटिव असेंबली (एनएलए) के 197 सदस्यों में से 191 सदस्यों ने किया है।
इस पद के लिए अकेले दावेदार चान ओछा के चुनाव का किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं किया। साठ वर्षीय चान ओछा की नियुक्त (जो कि कुछ ही महीनों में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं) को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज द्वारा अनुमोदित किया जाना है। शाही हस्ताक्षर के बाद, वे देश के 29वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे। हालांकि चान ओछा ने 22 मई 2014 के तख्तापलट के बाद से देश के प्रमुख के तौर पर काम किया है। इससे पहले, 22 जून 2014 को चान– ओछा ने विवादास्पद अदालती फैसले के बाद यांगलुक शिनावात्रा की सरकार के तख्तापलट के कुछ ही दिनों बाद निर्वाचित सरकार की शक्तियां जब्त कर दी थीं।
दक्षिण ट्यूनीशिया के रेगिस्तान में हाल ही में एक झील लाक डे गाफसा उभर आई है। 100 मीटर की यह झील पहले कभी नहीं देखी गई थी। अचानक उभरी झील 10 से 18 मीटर गहरी है।
वैज्ञानिक इस घटना से हैरान हैं। झील जिस जगह उभरी हैं, वहां फॉस्फेट की खुदाई होती है। वैज्ञानिकों ने वहां से पानी के नमूने लिए गए हैं और साथ ही लोगों को वहां न जाने की सलाह दी है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और कुदरत की करामात लोगों को झील में डुबकी लगाने के लिए बेताब कर रही है । इस पूरे इलाके में दूर-दूर तरह हरियाली नजर नहीं आती है, लेकिन नई झील के आस पास अब पौधों की शक्ल में जिंदगी फूटने लगी है। माना जा रहा है कि झील के उभरने से पहले ही इस जगह पर जमीन में खूब नमी आ गई होगी। इसी वजह से हरियाली लहलहा उठी।
कारबॉक्सी एक प्रकार की थैरेपी है, जो चेहरे की झुर्रियां खत्म करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। हमेशा जवां दिखने की चाहत खूबसूरती निखारने के बाजार में तेजी ला रही है। बोटॉक्स थैरेपी के बाद अब कारबॉक्सी थैरेपी आ गई है। अमरीका, ब्राजील जैसे देशों में यह काफी समय से इस्तेमाल हो रही है, लेकिन हमारे देश में इसकी शुरूआत अब हुई है। डार्क सर्कल से तुरंत निजात के लिए लोगों को यह बढिय़ा विकल्प लग रहा है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया सिर्फ पांच मिनट की होती है, जबकि खीरा, टमाटर आदि लगाने जैसे परंपरागत तरीके नतीजा देने में काफी वक्त लगाते हैं।
एक्सपट्र्स के मुताबिक इस तकनीक में काली पड़ी त्वचा के अंदर कार्बन डाईऑक्साइड का इंजेक्शन लगाते हैं। कार्बन डाईऑक्साइड काले घेरे वाली स्किन में रक्त संचार बढ़ाने और कालेपन के लिए जिम्मेदार कोलेजन को बनने से रोकने में मददगार होता है। डॉक्टरों के अनुसार इस तकनीक से कोई हानि नहीं हैं।
कारबॉक्सी थैरेपी में काली पड़ी त्वचा के अंदर कार्बन डाईऑक्साइड का इंजेक्शन लगाया जाता है। कार्बन डाईऑक्साइड का एक्सपोजर ज्यादा होने पर हमारे ब्लड सेल्स तेजी से एक्टिव हो जाते हैं और इसे सोखने के लिए ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मॅलिक्यूल छोड़ते हैं। फेफड़ों से पंप होकर शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन रक्त के जरिए पहुंचता है। ऐसे में कार्बन डाईऑक्साइड का इंजेक्शन देने से डार्क सर्कल में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा में तेजी से री-जेनरेशन शुरू हो जाता है और डार्क सर्कल हट जाते हैं।
बोटॉक्स ट्रीटमेंट मुख्य रूप से झुर्रियां हटाने के लिए इस्तेमाल होता है। छोटे-छोटे कई इंजेक्शंस के जरिए मसल्स में बुटोलिन टॉक्सिन लगाया जाता है। इससे झुर्रियों के लिए जिम्मेदार नर्व ब्लॉक हो जाती हैं और मसल्स पैरालाइज्ड हो जाती हैं। यह प्रक्रिया 10 मिनट की होती है और इसके लिए एनेस्थीसिया नहीं दिया जाता। इसका असर पांच महीने तक रहता है। इसके बाद दोबारा इंजेक्शन लगाना पड़ता है।
बोटॉक्स की एक यूनिट की कीमत 300 से 350 रूपए है। किसी भी एरिया के ट्रीटमेंट में कम से कम 25 यूनिट टॉक्सिन की जरूरत होती है। आम तौर पर 35 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही इसकी सलाह दी जाती है।
वहीं कारबॉक्सी थैरेपी आंखों के नीचे काले घेरे और स्ट्रेच मार्क हटाने में कारगर है। यह बोटॉक्स से सस्ता प्रॉसीजर है। इसकी 6 से 8 सिटिंग्स में डार्क सर्कल हट जाते हैं। सिकी हर सिटिंग में तीन से पांच हजार रूपए का खर्च आता है।
महर्षि कश्यप ब्रम्हा के मानस पुत्र मरीचि के पुत्र थे। इस प्रकार वे ब्रम्हा के पोते हुए। महर्षि कश्यप ने ब्रम्हा के पुत्र प्रजापति दक्ष की 17 कन्याओं से विवाह किया। इसी में से एक कन्या का नाम सुरसा था। संसार की सारी जातियां महर्षि कश्यप की इन्ही 17 पत्नियों की संतानें मानी जाति हैं।
कश्यप ऋषि ने सुरसा की कोख से राक्षस जाति को जन्म दिया है। ये जाति विधान और मैत्री में विश्वास नहीं रखती और चीजों को हड़प करने वाली मानी जाति मानी जाती है। कई लोगों का कहना है की राक्षस जाति की शुरुआत रावण द्वारा की गई। दैत्य, दानव और राक्षस जातियां एक सी लगती जरुर हैं लेकिन उनमे अंतर था। दैत्य जाति अत्यंत बर्बर और निरंकुश थी। दानव लोग लूटपाट और हत्याएं कर अपना जीवन बिताते थे तथा मानव मांस खाना इनका शौक होता था। राक्षस इन दोनों जातियों की अपेक्षा अधिक संस्कारी और शिक्षित होते थे। रावण जैसा विद्वान् इसका उदाहरण है। राक्षस जाति का मानना था कि वे रक्षा करते हैं। एक तरह से राक्षस जाति इन सब में क्षत्रियों की भांति थी और इनका रहन सहन, जीवन और ऐश्वर्य दैत्यों और दानवों की अपेक्षा अधिक अच्छा होता था। महाभारत में उल्लेख है कि पांडु पुत्र भीम ने भी एक राक्षसी हिडिंबा से विवाह किया था।
-----
कैल्साईट एक प्रकार का उपरत्न है। इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन तथा ग्रीक शब्दों से मिलकर हुई है। यह चूना पत्थर तथा संगमरमर में आमतौर से पाया जाता है। रंगहीन कैल्साईट अथवा प्रकाशीय कैल्साईट में दोहरा अपवर्तन पाया जाता है। जब किसी लिखे हुए शब्द पर कैल्साईट को रखा जाए और उसमें से शब्दों को देखा जाए तो लिखे हुए शब्द दोहरे दिखाई देते हैं। इस प्रकार कहा जा सकता है कि कैल्साईट में दोहरा अपवर्तन होता है। यह दो प्रकाश किरणों को छोड़ता है और दोहरी छवि का निर्माण करता है। इस कारण कई व्यक्ति इसका इस्तेमाल जादू दिखाने के लिए भी करते हैं।
प्राचीन समय से इस उपरत्न का उपयोग चिकित्सा पद्धति में किया जा रहा है। इस उपरत्न का उपयोग कई रुपों में किया जाता है। यह उपरत्न कई रंगों में प्राकृतिक रुप में पाया जाता है। माना जाता है कि सामान्य रुप से कैल्साईट ऊर्जा में वृद्धि करता है और जातक की सुरक्षा करता है। मानव मन का शुद्धिकरण करता है, व्यक्ति को आंतरिक शांति प्रदान करता है। विभिन्न रंगों में पाए जाने वाले कैल्साईट के गुण भी अलग-अलग होते हैं।
आम तौर पर यह नीले, रंगहीन, सफेद, हरे , पीले अथवा हनी, नारंगी, लाल तथा भूरे, गुलाबी, बैंगनी और काले और धूसर रंग में मिलता है। आमतौर पर यह उपरत्न संसार में सभी स्थानों पर पाया जाता है।
1. इबोला वायरस का प्राकृतिक वाहक निम्नलिखित में से कौन सा जानवर है?
(अ) मच्छर (ब) फ्लाई (स) बीटल (द) फल चमगादड़
2. उन्नीस अगस्त को निम्नलिखित में से किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
(अ) अफगानिस्तान (ब) पाकिस्तान (स) जापान (द) चीन
3. सिनसिनाटी ओपन का खिताब निम्नलिखित में से किसने अपने नाम किया है?
(अ) विक्टोरिया अजारेंका (ब) एना इवानोविच (स) सेरेना विलियम्स (द) नावाक जोकोविच
4. भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
5. राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं?
(अ) मुख्यमंत्री (ब) मुख्य न्यायाधीश (स) प्रधानमंत्री (द) उपराष्ट्रपति
6. दुनिया में विश्व मानक दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ)20 मई (ब) 14 अक्टूबर (स) 10 अप्रैल (द) 22 अप्रैल
7. पारसी मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस देश के निवासी माने जाते हैं?
(अ) फारस (ब) अमरीका (स) सऊदी अरब (द) इजरायल
8. क्षोभ मंडल एवं समताप मंडल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या जाता है?
(अ) समताप सीमा (ब) क्षोभ सीमा (स) मध्य सीमा (द) बाह्य सीमा
9. पृथ्वी के वायुमंडल का सर्वाधिक घनत्व निम्नलिखित में से किस स्थान पर होता है?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्य मंडल (द) आयन मंडल
10. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का विस्तार उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी सभी गोलाद्र्ध में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) दक्षिण अमेरिका
11. निम्नलिखित में से कौन सा महाद्वीप पूर्णत: हिमाच्छादित है?
(अ) उत्तर अमेरिका (ब) दक्षिण अमेरिका (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
12. शानदार दूरियों का शहर के उपनाम से किस शहर को जाना जाता है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) वाशिंगटन डी.सी. (स) लंदन (द) स्टॉकहोम
13. ग्रेट ह्वाइट वे तथा ब्रॉड वे के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) वाशिंगटन डी.सी. (स) शिकागो (द) सेन फ्रांसिस्को
14. चकमा निम्नलिखित में से किस देश के शरणार्थी हैं?
(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान
15. उस्ताद मंसूर निम्नलिखित में से किसके शासनकाल के प्रसिद्ध चित्रकार थे?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
16. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?
(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
17. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?
(अ) क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स)पल्सार (द)क्वार्ट्ज
18. सिंदूर का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मरक्यूरस क्लोराइड (ब) मरक्यूरिक क्लोराइड (स) मरक्यूरिक सल्फाइड (द) पोटैशियम डाइक्रोमेट
19. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक का नाम क्या है?
(अ) राइजोपस स्टोलनीफर (ब)जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुड्क्जिाई
20. पेसो मुख्य रूप से किस देश की मुद्रा है?
(अ) कनाडा (ब)अर्जेंटीना (स) बेलारूस (द) डेनमार्क
21. भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?
(अ)अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स)मिजोरम (द) हरियाणा
22. दुनिया में विश्व मानक दिवस निम्न में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ)20 मई (ब) 14 अक्टूबर (स) 10 अप्रैल (द) 22 अप्रैल
23. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का विस्तार उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी सभी गोलाद्र्ध में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) दक्षिण अमेरिका
24. राजनेता स्टालिन का संबंध निम्न में से किस देश से है?
(अ) सोवियत संघ (ब) अमरीका (स) जर्मनी (द) इराक
25. पश्चिमी घाट निम्न में से क्या है?
(अ) एक अवशिष्ट पर्वत (ब) एक मोड़दार पर्वत (स) एक भ्रंश कगार (द) एक ज्वालामुखी पर्वत
26. भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है?
(अ) गंगा (ब) ब्रह्मपुत्र (स) कृष्णा (द) गोदावरी
27. गंगा नदी को बांग्लादेश में निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पद्मा (ब) जमुना (स) मेघना (द) सांगपो
28. सिल्वर नाइट्रेट को रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?
(अ) यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट करता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है
29. गिल्ट एज्ड बाजार किससे संबंधित है?
(अ) कटे-पुराने करेंसी नोट से (ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से (स) सरकारी प्रतिभूतियों से (द) निगम ऋण पत्र से
---
सही जवाब- 1.(द)फल चमगादड़, 2.(अ)अफगानिस्तान, 3.(स) सेरेना विलियम्स, 4.(अ) राज्यपाल, 5.(स) प्रधानमंत्री, 6.(ब) 14 अक्टूबर, 7.(अ) फारस, 8.(ब) क्षोभ सीमा, 9.(अ) क्षोभ मंडल, 10.(स) अफ्रीका, 11.(द) अंटार्कटिका, 12.(ब) वाशिंगटन डी.सी., 13.(अ) न्यूयॉर्क, 14.(स) बांग्लादेश, 15.(ब)जहांगीर, 16.(द) एंथ्रासाइट, 17. (ब) आणविक घड़ी, 18.(स) मरक्यूरिक सल्फाइड, 19.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 20.(ब)अर्जेंटीना, 21.(द) हरियाणा, 22.(ब)14 अक्टूबर, 23.(स)अफ्रीका, 24. (अ) सोवियत संघ ,25. (स) एक भ्रंश कगार, 26.(अ)गंगा, 27.(अ) पद्मा, 28.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 29.(ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से।
23 अगस्त वर्ष 2011 को चीनी विज्ञान अकादमी (चाइनीज़ एकैडमी आफ़ साइंसेज़) के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
चीनी विज्ञान अकादमी चीन में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। तिब्बत में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने इन नदियों के अपवाह क्षेत्र का उपग्रह की मदद से विस्तृत अध्ययन पूरा करने का भी दावा किया। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है। इसकी लंबाई लगभग 2700 किलोमीटर है। इसका नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। यह नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि ब्रह्मपुत्र की उपनदियां हैं। ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित मुख्य नगरों में, डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी।
प्राय: भारतीय नदियों के नाम स्त्रीलिंग में होते हैं पर ब्रह्मपुत्र एक अपवाद है। संस्कृति में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है ।