सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 24 अगस्त
24-Aug-2020 12:55 PM
हर दिन हॉट सीट 24 अगस्त

1. हाल ही में सरकार ने केन बेतवा नदी जोड़ परियोजना  को मंजूरी दी है। केन नदी का उद्गम किस जिले से होता है?

(अ) मध्य प्रदेश में बैतूल (ब)राजस्थान में धौलपुर (स)मध्य प्रदेश में जबलपुर (द) उत्तरप्रदेश में झांसी

2. रोटा वायरस वैक्सीन से किस सामाजिक आर्थिक संकेतक में सुधार लाने में मदद मिलेगी?

(अ) मातृ मृत्यु दर (ब) शिशु मृत्यु दर (स) महिला लिंग अनुपात (द)साक्षरता दर

3. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?

(अ) लार्ड डलहौजी (ब) लार्ड कर्जन (स) लार्ड वेलेस्ली (द) लार्ड कार्नवालिस

4. आजादी के पहले प्रमुख समाचार पत्र अमृत बाजार पत्रिका की शुरुआत किसने की थी?

(अ) गिरीश चंद्र घोष (ब) हरिश्चंद्र मुखर्जी (स) एस.एन. बनर्जी (द) शिशिर कुमार घोष

5. पेसो मुख्य रूप से किस देश की मुद्रा है?

(अ) कनाडा (ब)अर्जेंटीना (स) बेलारूस (द) डेनमार्क

6. भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?

(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स) मिजोरम (द) हरियाणा

7. गिल्ट एज्ड बाजार किससे संबंधित है?

(अ) कटे-पुराने करेंसी नोट से (ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से (स) सरकारी प्रतिभूतियों से (द) निगम ऋण पत्र से

8. यदि सूरत में बेची वस्तुएं मुंबई या दिल्ली में बेची जाएं, तो वह किस प्रकार का व्यापार कहलाता है?

(अ)प्रादेशिक व्यापार (ब) आंतरिक व्यापार (स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) मुक्त व्यापार

9. समताप मंडल कहां पर स्थित होता है?

(अ) वायुमंडल का मध्यस्थ प्रदेश (ब) वायुमंडल का ऊपरी प्रदेश (स)वायुमंडल का निचला प्रदेश (द) क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश

10. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के एस (स्) अक्षर की तरह है?

(अ) दक्षिण अमेरिका (ब)अफ्रीका (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका

11. कोयला किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है?

(अ) आग्नेय चट्टान (ब) अवसादी चट्टान (स) रूपान्तरित चट्टान (द) ज्वालामुखी चट्टान

12. विश्व में कोयला का सर्वाधिक संचित भंडार किस देश में है?

(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) चीन (द) भारत

13. श्रीलंका को भारत से कौन सा क्षेत्र पृथक करता है?

(अ) बंगाल की खाड़ी (ब) विंध्यन पर्वत श्रेणी (स) पामीर ग्रंथि (द) मन्नार की खाड़ी

14. भारत और चीन के बीच कौन सी रेखा सीमा निर्धारण करने का कार्य करती है?  

(अ) रेडक्लिफ रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) मैकमोहन रेखा (द) इनमें से कोई नहीं

15. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?

(अ) असम (ब) उत्तराखंड (स) सिक्किम (द) हिमाचल प्रदेश

16. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?

(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) विंध्य (द) सतपुड़ा

17. निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र है?

(अ) नर्मदा (ब) महानदी (स) गोदावरी (द) कृष्णा

18. तेलगू गंगा परियोजना का उद्देश्य क्या है?

(अ) गोदावरी नदी के जल को चेन्नई लाना (ब) कावेरी नदी के जल को हैदराबाद लाना (स) कृष्णा नदी के जल को चेन्नई लाना  (द) कावेरी नदी के जल को बेंगलुरु लाना

19. बाहट कहां की मुद्रा है?

(अ) तुर्की की (ब) थाइलैण्ड की (स) वियतनाम की (स) ईरान की

20. निम्नांकित में से कैन सा संयुक्त अमीरात की राजधानी है?

(अ) शारजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान

21. हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?

(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं

22. भारत में अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार (ब) चमेली देवी पुरस्कार (स) नायदुम्मा पुरस्कार (द) टेम्पलटन पुरस्कार

23. झंडा गीत किसने लिखा है?

(अ) रवीन्द्र नाथ टैगोर (ब) बंकिम चंद्र चटर्जी (स) मैथिलीशरण गुप्त (द) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

24. भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता है?

(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री

25. यदि सूरत में बेची वस्तुएं मुंबई या दिल्ली में बेची जाएं, तो वह किस प्रकार का व्यापार कहलाता है?

(अ) प्रादेशिक व्यापार (ब) आंतरिक व्यापार (स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) मुक्त व्यापार

26. वर्ष 1994 में जनसंख्या नीति के लिए किस समिति का गठन किया गया था?

(अ) स्वामीनाथन समिति (ब) दांतेवाला समिति (स) गोईपोरिया समिति (द) नाडकर्णी समिति

27. संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कोयला क्षेत्र कौन सा है? 

(अ) पेंसिलवेनिया क्षेत्र (ब) अप्लेशियन क्षेत्र (स) आंतरिक कोयला क्षेत्र (द) खाड़ी तटीय कोयला क्षेत्र

28. शानदार दूरियों का शहर के उपनाम से किस शहर को जाना जाता है?

(अ)न्यूयॉर्क (ब)वाशिंगटन डी.सी.(स)लंदन (द)स्टॉकहोम  

--

सही जवाब- 1.(स)मध्य प्रदेश में जबलपुर, 2.(ब) शिशु मृत्यु दर, 3.(द) लार्ड कार्नवालिस, 4.(द) शिशिर कुमार घोष, 5.(ब) अर्जेंटीना, 6.(द) हरियाणा, 7.(ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से, 8.(अ) प्रादेशिक व्यापार, 9.(द) क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश, 10.(द) अंटार्कटिका, 11.(ब) अवसादी चट्टान, 12.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 13.(द) मन्नार की खाड़ी, 14.(स) मैकमोहन रेखा, 15.(स) सिक्किम, 16.(ब) अरावली, 17.(स) गोदावरी, 18.(स) कृष्णा नदी के जल को चेन्नई लाना, 19.(ब)थाइलैण्ड की, 20.(स)आबूधाबी, 21.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 22.(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार, 23.(द) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’, 24.(अ)राज्यपाल, 25.(अ) प्रादेशिक व्यापार, 26.(अ) स्वामीनाथन समिति, 27.(ब)अप्लेशियन क्षेत्र, 28.(ब)वाशिंगटन डी.सी.।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news