सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 अगस्त
23-Aug-2020 12:44 PM
हर दिन हॉट सीट 23 अगस्त

1. इबोला वायरस का प्राकृतिक वाहक निम्नलिखित में से कौन सा जानवर है?

(अ) मच्छर (ब) फ्लाई  (स) बीटल (द) फल चमगादड़

2. उन्नीस अगस्त को निम्नलिखित में से किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?

(अ) अफगानिस्तान (ब) पाकिस्तान (स) जापान (द) चीन

3. सिनसिनाटी ओपन का खिताब निम्नलिखित में से किसने अपने नाम किया है?

(अ) विक्टोरिया अजारेंका (ब) एना इवानोविच (स) सेरेना विलियम्स (द) नावाक जोकोविच

4. भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता है?

(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री

5. राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं?

(अ) मुख्यमंत्री (ब) मुख्य न्यायाधीश (स) प्रधानमंत्री (द) उपराष्ट्रपति

6. दुनिया में विश्व मानक दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?

(अ)20 मई  (ब) 14 अक्टूबर  (स) 10 अप्रैल (द) 22 अप्रैल

7. पारसी मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस देश के निवासी माने जाते हैं?

(अ) फारस (ब) अमरीका (स) सऊदी अरब (द) इजरायल

8. क्षोभ मंडल एवं समताप मंडल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या जाता है?

(अ) समताप सीमा (ब) क्षोभ सीमा (स) मध्य सीमा (द) बाह्य सीमा

9. पृथ्वी के वायुमंडल का सर्वाधिक घनत्व निम्नलिखित में से किस स्थान पर होता है?

(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्य मंडल (द) आयन मंडल

10. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का विस्तार उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी सभी गोलाद्र्ध में है?

(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) दक्षिण अमेरिका

11. निम्नलिखित में से कौन सा महाद्वीप पूर्णत: हिमाच्छादित है?

(अ) उत्तर अमेरिका (ब) दक्षिण अमेरिका (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका

12. शानदार दूरियों का शहर के उपनाम से किस शहर को जाना जाता है?

(अ) न्यूयॉर्क (ब) वाशिंगटन डी.सी. (स) लंदन (द) स्टॉकहोम

13. ग्रेट ह्वाइट वे तथा ब्रॉड वे के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा नगर जाना जाता है?

(अ) न्यूयॉर्क (ब) वाशिंगटन डी.सी. (स) शिकागो (द) सेन फ्रांसिस्को

14. चकमा निम्नलिखित में से किस देश के शरणार्थी हैं?

(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान

15. उस्ताद मंसूर निम्नलिखित में से किसके शासनकाल के प्रसिद्ध चित्रकार थे?

(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब

16. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?

(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट

17. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?

(अ) क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स)पल्सार (द)क्वार्ट्ज

18. सिंदूर का रासायनिक नाम क्या है?

(अ) मरक्यूरस क्लोराइड (ब) मरक्यूरिक क्लोराइड (स) मरक्यूरिक सल्फाइड (द) पोटैशियम डाइक्रोमेट

19. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक का नाम क्या है?

(अ) राइजोपस स्टोलनीफर (ब)जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुड्क्जिाई

20. पेसो मुख्य रूप से किस देश की मुद्रा है?

(अ) कनाडा (ब)अर्जेंटीना (स) बेलारूस (द) डेनमार्क

21. भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?

(अ)अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स)मिजोरम (द) हरियाणा

22. दुनिया में विश्व मानक दिवस निम्न में से किस तिथि को मनाया जाता है?

(अ)20 मई  (ब) 14 अक्टूबर  (स) 10 अप्रैल (द) 22 अप्रैल

23. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का विस्तार उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी सभी गोलाद्र्ध में है?

(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) दक्षिण अमेरिका

24. राजनेता स्टालिन का संबंध निम्न में से किस देश से है?

(अ) सोवियत संघ (ब) अमरीका (स) जर्मनी (द) इराक

25. पश्चिमी घाट निम्न में से क्या है?

(अ) एक अवशिष्ट पर्वत (ब) एक मोड़दार पर्वत (स) एक भ्रंश कगार (द) एक ज्वालामुखी पर्वत

26. भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है?

(अ) गंगा (ब) ब्रह्मपुत्र (स) कृष्णा (द) गोदावरी

27. गंगा नदी को बांग्लादेश में निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

(अ) पद्मा (ब) जमुना (स) मेघना (द) सांगपो

28. सिल्वर नाइट्रेट को रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?

(अ) यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट करता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है

29. गिल्ट एज्ड बाजार किससे संबंधित है?

(अ) कटे-पुराने करेंसी नोट से (ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से (स) सरकारी प्रतिभूतियों से (द) निगम ऋण पत्र से

---

सही जवाब- 1.(द)फल चमगादड़, 2.(अ)अफगानिस्तान, 3.(स) सेरेना विलियम्स, 4.(अ) राज्यपाल, 5.(स) प्रधानमंत्री, 6.(ब) 14 अक्टूबर, 7.(अ) फारस, 8.(ब) क्षोभ सीमा, 9.(अ) क्षोभ मंडल, 10.(स) अफ्रीका, 11.(द) अंटार्कटिका, 12.(ब) वाशिंगटन डी.सी., 13.(अ) न्यूयॉर्क, 14.(स) बांग्लादेश, 15.(ब)जहांगीर, 16.(द) एंथ्रासाइट, 17. (ब) आणविक घड़ी,  18.(स) मरक्यूरिक सल्फाइड, 19.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 20.(ब)अर्जेंटीना, 21.(द) हरियाणा, 22.(ब)14 अक्टूबर, 23.(स)अफ्रीका, 24. (अ) सोवियत संघ  ,25. (स) एक भ्रंश कगार, 26.(अ)गंगा, 27.(अ) पद्मा, 28.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 29.(ब) सोना-चांदी/ सर्राफा से।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news