सामान्य ज्ञान
रम्बूटान एक मध्यम आकार का उष्णकटिबंधीय पेड़़ का फल है। यह मलेशिया का मूल निवासी है। अफ्रीका, कंबोडिया, कैरिबियन द्वीप, मध्य अमेरिका, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस सहित कटिबंधों में इसकी खेती की जाती है। थाईलैंड रम्बूटान का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
यह एक लोकप्रिय उद्यान फल पेड़ है और छोटे बगीचे में व्यावसायिक तौर पर उगाया जाता है। रम्बूटान फल लीची की ही सूरत, स्वाद और गुणों वाला होता है। लेकिन इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है और इसके छिलके पर रेशे होते हैं। इन रेशों के कारण ही इसको मलेशियन भाषा में रम्बूटान कहा गया। रम्बूटान का अर्थ उनकी भाषा में बाल है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का फल है और इसे अपेक्षाकृत अधिक गर्मी और नमी की आवश्यकता होती है।
कृष्णानगर
कृष्णनगर, नदिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, जो पश्चिम बंगाल राज्य का हिस्सा है।
जालांगी नदी के ठीक दक्षिण में स्थित यह शहर सडक़ व रेल जंक्शन और जिले का प्रमुख कृषि वितरण केंद्र है। चीनी मिलें यहां का प्रमुख उद्योग हे और यहां का एक उपनगर, गुर्नी, मिट्टी की रंगीन मूर्तियां बनाने के लिए विख्यात है।
1864 में इस शहर में नगरपालिका का गठन हुआ था। शहर में नदिया के महाराजा का महल और ईसाइयों का धर्म केंद्र स्थित है। यहां पर एक अस्पताल, बागवानी शोध केंद्र, जूट नर्सरी व कृषि प्रशिक्षण केंद्र और कई महाविद्यालय हैं। हर साल इस स्थान पर एक बड़ा मेला लगता है।