सामान्य ज्ञान

फतेहगढ़ साहिब
10-Aug-2021 3:40 PM
फतेहगढ़ साहिब

फतेहगढ़ साहिब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला का मुख्यालय है। यह जिला सिखों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। पटियाला के उत्तर में स्थित यह स्थान ऐतिहासिक और धार्मिंक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सिखों के लिए इसका महत्व इस लिहाज से भी ज्यादा है कि यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनका शहीदी दिवस आज भी यहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
 फतेहगढ़ साहिब जिला को यदि गुरुद्वारों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां पर अनेक गुरुद्वारे हैं जिनमें से गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का विशेष स्थान है। इसके अलावा भी इस जिले में घूमने लायक अनेक जगह हैं।

 रंगभेद नीति
दक्षिण अफ्रीका में नेशनल पार्टी की सरकार द्वारा सन् 1948 में विधान बनाकर काले और गोरों लोगों को अलग निवास करने की प्रणाली लागू की गयी थी। इसे ही रंगभेद नीति  कहते हैं। अफ्रीका की भाषा में अपार्थीड का शाब्दिक अर्थ है - अलगाव या पृथकता । यह नीति सन् 1994 में समाप्त कर दी गयी। इसके विरुद्ध नेल्सन मंडेला ने बहुत संघर्ष किया जिसके लिये उन्हें लम्बे समय तक जेल में रखा गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news