सामान्य ज्ञान

तेजबल
10-Aug-2021 3:42 PM
तेजबल

तेजबल एक प्रकार का औषधीय पौधा है। विभिन्न रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है।  यह स्वाद में तीखा, कड़वा, और उत्तेजक होता है। यह पाचक  होता है। यह अरुचि, वात, पित्त, कफ को नष्ट करने वाली होती है।  हिचकी, खांसी, मंदाग्नि, मुखरोग, बवासीर और दांत के रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है।  तेजबल की छाल लाल मिर्च की समान तीखी होती है। 
विभिन्न भाषाओं में नाम- संस्कृत-तेजोवती, तेजस्विनी, हिन्दी- तेजबल, मराठी- तेजबल, गुजराती- तेजबल, बंगाली-तेजबल, अंग्रेजी-टुथएकट्री, लैटिन- जेन्थोक्सायलम होस्टाइल। 
 

सर्वप्रिय योजना
 देश की आम जनता को बुनियादी सुविधाओंं की वस्तुएं सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए सर्वप्रिय नाम से एक राष्टï्रीय योजना केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसके तहत राशन की दुकानों से खाद्यान्नों के अलावा 11 अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें दालें, नमक, चाय, नहाने का साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी वस्तुएं शामिल हैं। 
राशन की दुकानों पर ये वस्तुएं अपेक्षाकृत कम मूल्य पर आम जनता ॅ को  बिना राशन कार्ड के ही उपलब्ध कराई जा रही है।  इन सभी ग्यारह वस्तुओं के लिए कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है।  सर्वप्रिय योजना को चलाने के लिए राष्टï्रीय उपभोक्ता सहकारिता महासंघ नोडल एजेन्सी के रूप  में कार्य करता है। यह कंपनियों से थोक में माल खरीदकर न लाभ न हानि के आधार पर उन्हें राज्य सरकारों को दे देता है। जहां से सार्वजनिक वितरण विभाग या किसी अन्य एजेन्सी के माध्यम से इन वस्तुओं को राशन की दुकानों तक पहुंचाया जाता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news