सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-10 अगस्त
10-Aug-2021 3:44 PM
हर दिन हॉट सीट-10 अगस्त

1. ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रायोगिक तौर पर सर्वप्रथम किस देश में विकसित की गई थी?
(अ) इजराइल (ब) यूएसए (स) ऑस्ट्रेलिया (द) साइप्रस
2. भारत में नहरों द्वारा सिंचाई के जाल (नेटवर्क) में एक छोटी नहर में सामान्यत: कितना पानी छोड़ा जाता है?
(अ) 4 क्यूसेक से कम (ब) 10 क्यूसेक से कम (स) 15-20 क्यूसेक के बीच (द) 25-30 क्यूसेक के बीच
3. गन्ना कोल्हू के बेलन (रोलर) किस इस्पात के बने होते हैं?
(अ) ढलवां इस्पात (ब) गन मेटल (स) उच्च कार्बन इस्पात (द) पिटवां लोहा
4. पौधों में प्रकाश संश्लेषण किस रंग की किरण की उपस्थिति में सबसे अधिक होता है?
(अ) बैंगनी (ब) नीली (स) हरी (द) लाल
5. निम्नलिखित में से अल्प प्रकाशापेक्षी पौधा कौन सा है?
(अ) मटर (ब) चना (स) मक्का (द) कपास
6. मिट्टी की उर्वरता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
(अ) मिट्टी का पीएच व जैव पदार्थों की मात्रा (ब) मिट्टी की धनायन विनिमय क्षमता (स) मिट्टी का गठन (द) उपर्युक्त सभी
7. चित्रों के ऐसे संग्रह को क्या कहते हैं, जिनका निवेश प्रलेखों में किया जा सकता है?
(अ) फोटो शॉप (ब) ऑटो आकृतियां (स) शब्द कला (द) क्लिप कला
8. निम्नलिखित में से भारत का वह स्थल या स्मारक कौन सा है, जो यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल नहीं है?
(अ) तिरुपति-तिरुमाल मंदिर (ब) आगरा फोर्ट (स) दिल्ली में हुमायूं का मकबरा (द) केवलादेव नेशनल पार्क
9. राज्य समाजवाद निम्र में से किस पर विश्वास करता है?
(अ) राज्यविहीन समाज में (ब) जनतंत्र में (स) क्रांति में (द) विधिविहीन राज्य में
10. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद को नागरिकता के अधिकार को नियमित करने की शक्ति प्रदान करता है?
(अ) 8 (ब) 9 (स) 10 (द) 11
11. यह किसका कथन है- जब राज्य होगा तो स्वतंत्रता नहीं हो सकती, जब स्वतंत्रता रहेगी तो राज्य अस्तित्व में नहीं रहेगा?
(अ) बेंथम (ब) मिल (स) माक्र्स (द) लेनिन
12. उत्तर भारत में औरंगजेब के विरूद्घ प्रथम संगठित विद्रोह निम्र में से किसके द्वारा किया गया?
(अ) सतनामियों के द्वारा (ब) जाटों के द्वारा (स) बुंदेलों के द्वारा (द) मराठों के द्वारा
13. पानीपत के युद्घ में बाबर के किन तोपचियों ने तोपों का संचालन किया?
(अ) उस्ताद अली ने (ब) जहीरूद्दीन ने (स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने (द) उस्ताद अली और बदरूद्दीन
14. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन सा था?
(अ) शहना-ए-पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर
15. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
16. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया
17. शरीर का वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) पृथ्वी की सतह पर सभी जगह एक समान होता है (ब)धु्रवों  पर अधिकतम होता है (स) विषुवत् रेखा पर अधिकतम होता है (द) मैदानों की तुलना में पहाडिय़ों पर अधिक होता है
18. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किया ?
(अ) क्रॉम्पटन (ब) मैक्सवेल (स) आइंस्टीन (द) न्यूटन
19. निम्नलिखित में से कौन संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (ब) उपराष्टï्रपति (स) सालिसिटर जनरल (द) एटार्नी जनरल
20. संसदीय शासन प्रणाली की सफलता के लिए आदर्श स्थित क्या है?
(अ) एक प्रधान दल व्यवस्था का होना (ब) द्विदलीय व्यवस्था का होना (स) एक दलीय व्यवस्था का होना (द) बहुदलीय व्यवस्था का होना 
21. केंद्रीय उपोष्ण उद्यान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) झांसी में (ब) सहारनपुर में (स) लखनऊ में (द) वाराणसी में
22. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
(अ) लोथल (ब) हड़प्पा (स) मेहरगढ़ (द) मुंडिगाक
23. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका 
24. सुश्री भाग्यश्री थिप्से का नाम निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) शतरंज (ब) बैडमिंटरन (स) निशानेबाजी (द) तैराकी
25. ओबेदुल्ला गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) बैडमिंटन (ब) क्रिकेट (स) हॉकी (द) फुटबॉल
26. टेनिस में ग्रैण्डस्लैम जीतने के लिए खिलाड़ी को निम्नलिखित में से कौन सा एक टूर्नामेंट जीतना आवश्यक है?
(अ) ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन (ब) विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन  (स) विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, पेगस चेक ओपन, यूएस ओपन (द) डेविस कप, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन
27. राजनीतिक दल की परिभाषा सर्वप्रथम दी गई?
(अ)बर्क द्वारा (ब)बेंथम द्वारा (स)लास्की द्वारा (द) हीगेल द्वारा

सही जवाब-1.(अ) इजराइल, 2.(ब)10 क्यूसेक से कम, 3.(अ) ढलवां इस्पात, 4.(द) लाल, 5.(स) मक्का, 6.(द) उपर्युक्त सभी, 7.(द) क्लिप कला, 8.(अ) तिरुपति-तिरुमाल मंदिर, 9.(ब) जनतंत्र में, 10.(द)11, 11.(स) माक्र्स, 12.(ब) जाटों के द्वारा, 13.(स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने, 14.(ब) मीर बक्शी, 15.(स)सर्वोच्च न्यायालय, 16.(अ)आयरिश गणतंत्र, 17.(ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है, 18.(स)आइंस्टीन, 19.(द) एटार्नी जनरल, 20.(ब)द्विदलीय व्यवस्था का होना, 21.(स)लखनऊ में, 22.(स) मेहरगढ़, 23.(अ) सोवियत रूस,24.(अ) शतरंज,25.(स)  हॉकी,26. (अ) ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन, 27.(अ)बर्क द्वारा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news