सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-12 अगस्त
12-Aug-2021 12:18 PM
हर दिन हॉट सीट-12 अगस्त

1. अच्छी नस्ल के पशु किस प्रदेश में पाए जाते हैं?
(अ) दक्षिणी भारत में (ब) गुजरात और राजस्थान में (स) पूर्वोत्तर प्रदेश में (द) तराई प्रदेशों में
2. भारत में पशुओं की दशा सुधारना अति आवश्यक है, क्योंकि पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान किस क्षेत्र में है?
(अ)कृषि की उन्नति में (ब) कृषक को संपन्न बनाने में (स) राष्ट्रीय आय की वृद्धि में (द) उक्त सभी में
3. अखिल भारतीय आधार ग्राम योजना किस पंचवर्षीय योजना के अधीन आरंभ की गई थी?
(अ) प्रथम पंचवर्षीय योजना (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना 
4. गन्ने से गुड़ बनाते समय छोटे कढ़ाये का तापमान निम्नलिखित में से कौन सा होना चाहिए?
(अ) 80-100 अंश सेंटीग्रेट (ब) 100-110 अंश सेंटीग्रेट (स)118 से 120 अंश सेंटीग्रेट (द) 140 अंश सेंटीग्रेट
5. खोजी कुत्ते द्वारा खोजा गया साक्ष्य किस श्रेणी में आता है?
(अ) मौखिक साक्ष्य (ब) दस्तावेजी साक्ष्य (स) अनुश्रुत साक्ष्य (द) वैज्ञानिक साक्ष्य 
6. अप्सरा क्या है?
(अ) विश्व सुंदरी (ब)अंतरिक्ष यान (स) बॉलीवुड की अभिनेत्री (द) परमाणु रियेक्टर 
7. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए  दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
8. निम्नलिखित में से कौन सा दिन इंटरनेशनल डे अर्गेस्ट ड्रग एब्यूज एंड इल्लिसिट ट्रैफिकिंग के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 26 जून (ब) 26 जुलाई (स) 26 अगस्त (द) 26 मई 
9. एशिया में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हंै?
(अ) 40 (ब) 45 (स) 55 (द) 70
10. माओरी जनजाति का निवास स्थान कहां है? 
(अ) इंग्लैंड (ब)न्यूजीलैंड (स) ग्रीनलैंड (द) आयरलैंड
11. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक पामेला हिक्स द्वारा लिखित है?
(अ) सिस्टर्स (ब) सल्ट्रीडेज (स) स्पीड पोस्ट (द)इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर
12. अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)19 अप्रैल (ब) 20 जून (स) 14 अप्रैल  (द) 6 अगस्त
13. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
14. हर साल नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर  दिए जाते हैं। यह तिथि कौन सी है?
(अ) 30 जून (ब) 13 जुलाई (स) 12 अगस्त ( द) 10  दिसंबर
15. हड़प्पा सभ्यता के विलुप्त हो जाने का क्या कारण माना जा सकता है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता के विस्तार के साथ भूमि की उवर्रता का निरंतर कम होना (ब) बाढ़ों का आना (स) विजातियों का आक्रमण (द) उपर्युक्त सभी कारण
16. 1961 ई. में बी.बी. लाल तथा बी.के. थापर के निर्देशन में किस सैंधव स्थल का उत्खनन किया गया?
(अ) कालीबंगा (ब) सुत्कागेन्डोर (स) लोथल (द) सोतकाकोह
17. भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक अधिक है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक (स) तृतीयक (द) तीनों का योगदान समान है
18. किस क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार श्रम शक्ति को प्राप्त है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक  (स) तृतीयक (द) तीनों क्षेत्रों में रोजगार समान है
19. भारतीय रेलवे कुल कितने जोन में विभाजित है?
(अ) 9 (ब) 16 (स) 18 (द) 20
20. बेंगुएला किस प्रकार की जलधारा है?
(अ) उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (ब)ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाहित होने वाली गर्म जलधरा (स) दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा
21. निम्नलिखित आदिवासी समुदायों में से कौन सा नीग्रिटो प्रजाति का है?
(अ) बद्दू (ब) किरगीज (स) सेमांग (द) मसाई
22. न्यूजीलैंड की राजधानी निम्र में से कौन सी है?
(अ) हैमिल्टन (ब) सोफिया (स) लागोस (द) वेलिंगटन
23. संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह निम्र में से कौन सा है?
(अ)मैक्सिको नगर (ब)न्यूयॉर्क (स) लंदन (द) टोक्यो-योकोहामा
24. कौन सा भारतीय राज्य केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) हिमाचल (स) असम (द) जम्मू और कश्मीर
25. ब्रिटेन की संसद मदर ऑफ पार्लियामेंट किसे कहा जाता है?
(अ) हाउस ऑफ लार्डस् (ब) हाउस ऑफ पार्लियामेंट (स) ब्रिटेन हाउस (द) उक्त में से कोई नहीं 
26. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है?
(अ) अपने नगर नियोजन के लिए (ब) मोहन जोदड़ो और हड़प्पा के लिए (स) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए (द) अपने उद्योगों के लिए
27. वृहत ज्वार कब आता है?
(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा समकोण बनाते हैं (स) जब सूर्य तेज हवा चल रही हो (द) जब रात बहुत ठंडी हो

सही जवाब- 1.(ब)गुजरात और राजस्थान में, 2.(द) उक्त सभी में, 3.(अ)प्रथम पंचवर्षीय योजना, 4.(स)118 से 120अंश सेंटीग्रेट,  5.(द) वैज्ञानिक साक्ष्य, 6.(द) परमाणु रियेक्टर, 7.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 8.(अ) एम.एस.स्वामीनाथन, 9.(स) 55, 10.(ब)न्यूजीलैंड, 11.(द) इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर, 12.(स) 14 अप्रैल, 13.(ब)आर्थर डंकल, 14.( द) 10  दिसंबर, 15.(द) उपर्युक्त सभी कारण, 16.(अ) कालीबंगा, 17.(ब) द्वितीयक, 18.(अ) प्राथमिक, 19.(ब)16, 20.(द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा, 21.(स)सेमांग, 22.(द) वेलिंगटन, 23.(द)टोक्यो-योकोहामा, 24.(द) जम्मू और कश्मीर, 25.(अ) हाउस ऑफ लार्डस, 26.(अ)अपने नगर नियोजन के लिए, 27.(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।  

   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news