छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 7 जनवरी की स्थिति में 39 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। इनमें सरगुजा जिले के 18, सूरजपुर जिले के 14, बलरामपुर जिले के 5, कोरिया जिले के 1 एवं जशपुर जिले के 1 मरीज शामिल हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर पहाड़ी पर बसे ग्राम पंचायत बड़े दमाली के आश्रित ग्राम खीरखीरी के 4 नग कुओं और ढोढ़ी की मरम्मत शीघ्र होगी। जनपद पंचायत सीईओ एस.एन. तिवारी ने आज ग्राम खीरखीरी पहुंचकर वहां पेयजल की व्यवस्था का जायजा लेकर सचिव को कुओं और ढोढ़ी के मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान वहां पीडीएस से 400 नग बारदाने समिति में भी जमा कराया गया।
उल्लेखनीय है कि पहाड़ी पर बसे दरिमा तहसील के बड़ा दमाली के ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम खीरखीरी पहुंचविहीन है। यहां पहुंचने के लिए करीब 4.50 किमी पैदल चलना पड़ता है। इस गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्य का जायजा लेने खुद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जाने वाले हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 7 जनवरी। छ.ग. प्रदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ का हड़ताल लगातार जारी है। पंचायत सचिव संघ की हड़ताल 26 दिसम्बर से व रोजगार सहायकों का हड़ताल 30 दिसम्बर से जारी है। आज हड़ताल स्थल पर प्रांतीय निकाय के आह्वान पर हड़ताल स्थल पर सचिव एवं रोजगार सहायकों ने सरकार को सदबुद्धि देने के लिए हवन-पूजन किया।
ज्ञात हो कि पंचायत सचिव संघ की एक मांग शासकीयकरण है। रोजगार सहायकों की मांगों में ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितिकरण, नगर पंचायत में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को संबंधित निकाय में शामिल करना, रोजगार सहायकों को वरियता के आधार पर सचिव पद पर सीधी भर्ती करना तथा रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाना शामिल हंै।
इससे पूर्व बुधवार को सरपंच संघ के अध्यक्ष राम सिंह एवं उपाध्यक्ष ललिता रोहित टेकाम, विजय कोर्राम, सहित अन्य सरंपचगण हड़ताल स्थल पर आकर समर्थन दिया तथा सरंपच संघ के अध्यक्ष राम सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों की मांगों को जायज बताते हुए शासन से इनकी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।
पंचायत मंत्री टी.एस.सिंहदेव से बात करने का जिक्र भी इनके द्वारा कही गयी है। जनपद सदस्य मीना श्याम ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
शासन स्तर पर अभी तक इनकी मांगों के बारे में निर्णय नहीं होने से हड़ताल लंबा खींचता नजर आ रहा है। सचिव एवं रोजगार सहायकों के हड़ताल में जाने से पंचायत के कार्यांे पर बुरा असर पड़ रहा है। मनरेगा तथा अन्य कार्य प्रभावित हैं, वहीं पंचायतों में कई निर्माण कार्य ठप है।
हड़ताल स्थल पर सचिव संघ के जिला कोषाध्यक्ष बाबुलाल दास, उदयपुर अध्यक्ष नोहर साय, सचिव गोपाल राम, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, रूपन, रामबिलास, खेलो, शिवकुमार, अमित सोनी, विनोद टेकाम, राजकुमार, फेंकू सिंह, जयनाथ राम, गिरजा प्रसाद, नसीमुद्दीन, मनीनाथ, शारदा, रोशनतारा, शेषकुमारी, उर्मिला यादव रोजगार सहायक संघ से गोविन्द सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष केसरी सिंह, सचिव, नंदकेश्वर, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार पैकरा, बलंदर, राजू राम, धनेश्वर, देवनंद, कौशिल्या एवं कुसुम सहित काफी संख्या में सचिव व रोजगार सहायक मौजूद रहे।
इस बारे में बात करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा ने बताया कि पंचायतों में सरपंचों को जिम्मेदारी दी गई है तथा मेट के माध्यम से मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं। पेंशन हितग्राहियों के खाते में जाता है इसलिए पेंशन की कोई दिक्कत नहीं है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 7 जनवरी। जिला मुख्यालय से करीब पचास किमी दूर उसूर ब्लॉक के फूतकेल गांव के ग्रामीणों को राशन लेने 4 किलोमीटर दूर तिम्मापुर आना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान फूतकेल में न लगकर तिम्मापुर में संचालित हो रही है। वहीं इस दुकान का संचालन दूसरे ग्राम पंचायत के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है। फूतकेल में दुकान के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मांग की। लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आ सका। फूतकेल के नाम से तिम्मापुर में जिस भवन में उचित मूल्य की दुकान का संचालन हो रहा है, वह जर्जर अवस्था में हैं। इतना ही नहीं दुकान के भवन में न किसी तरह का बोर्ड लगाया गया है और न ही दुकान खुलने की समय सारिणी का उल्लेख है।
फूतकेल में रहने वाले नारायण पुजारी, विष्णु पुजारी, एर्रागोल्ला चंद्रा, कमलेश व रमेश ने बताया कि काफी समय से वे गांव में ही राशन दुकान संचालित करने की मांग करते आ रहे हंै। ग्रामीणों का कहना है कि फूतकेल में ही राशन दुकान लगने से गांव वालों को 4 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। यह भी बताया कि सेल्समैन उन्हें माह के अंत में राशन का वितरण करता है और गुड़ उन्हें मिलता ही नहीं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर शासकीय शराब दुकान से लगे चखना सेंटर में बीती रात हुए विवाद ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया है। बीती रात 15 से 20 युवकों ने नशे की हालत में चखना दुकान संचालकों पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आये शराब दुकान के आधा दर्जन कर्मचारियों से भी उक्त युवकों ने जमकर मारपीट की। शराब की खाली बोतलों व पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला करने से शराब दुकान के दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि आसपास के लोग अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए थे। शराब दुकान के आसपास सभी चखना दुकान के संचालक इधर-उधर भागने लगे थे। पुलिस ने चखना सेंटर के संचालक मनोज की रिपोर्ट पर मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शराब बुधवार रात 9.30 बजे के लगभग गंगापुर शराब दुकान में 15 से 20 की युवक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। शराब दुकान से लगे चखना सेंटर के संचालक मनोज से किसी बात को लेकर उन युवकों का विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ गई थी कि युवकों ने ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि स्थिति यह बन गई थी कि उक्त युवकों ने वहां जो भी सामने आया, उन सभी की जमकर पिटाई की। आवाज सुनकर शराब दुकान के कर्मचारी भी बाहर बीच बचाव के लिए निकले। उनके साथ भी युवकों ने मारपीट की। इस दौरान शराब दुकान के दो कर्मचारी लड्डू सिंह व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाकर दाखिल कराया गया है। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने चखना सेंटर के संचालक मनोज की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा और न्यास के माध्यम से पूरे देश एवं विश्वभर के हिन्दुओं के सहयोग से भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना है।
इस अभियान में देश के सभी घरों में जाकर हिन्दु समाज से निधि समर्पण लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी,1 फरवरी और 2 फरवरी को यह अभियान चलेगा। सरगुजा जिला में अभियान को गति प्रदान करने के लिए अम्बिकापुर के संस्कार भवन, देवीगंज रोड में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन, अभियान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। यहाँ से अभियान से संबंधित कूपन एवं सामग्री पूरे जिले में वितरित की जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीधर उराँव, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सरगुजा विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव, राजेश तिवारी, जिला प्रमुख अशोक अग्रवाल, सह प्रमुख रामप्रसाद गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, देवनाथ सिंह, राजकुमार यादव, विश्वविजय सिंह तोमर, अरविन्द मिश्रा, अंकित कुमार तिर्की, रविकांत उराँव, चंदन शुक्ला सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। भाजपा जिला सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी विपक्ष का समय है तथा तीन साल सडक़ पर लड़ाई लडऩा है। इस लड़ाई में अम्बिकापुर जिले की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण भाजपा के पक्ष में है। आम जनता कांग्रेस की सरकार बदलना चाहती है। यदि भाजपा का कार्यकर्ता मन में ठान ले तो हमें 2023 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ पर संघर्ष कर जनता की आवाज बनना होगा, तभी परिवर्तन आएगा।
प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय तथा 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है जिसे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरगुजा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी के सरगुजा आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी, जिससे आने वाले समय में हम बेहतर परिणाम दे पाऐंगे।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ट नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जिले में भाजपा की मजबूत टीम बनी है। हम नवनियुक्त प्रभारी को अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे तथा संगठन के कार्यों को पूरी तत्परता व सक्रियता से करेंगे।
बैठक को पूर्व सांसद कमलभान सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा अभार प्रदर्शन मण्ड़ल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, परमवीर बाबरा, डी. के पूरिया, देवनाथ पैकरा, मंजुषा भगत, मधु चैदहा, कर्ताराम गुप्ता, राजबहादुर शास्त्री, मुनेष्वर राजवाड़े, राजकुमार बंसल, संतोष दास, प्रभात खलखो, जन्मेजय मिश्रा, रोशन गुप्ता, विकास पाण्डेय, विजय व्यापारी, अलोक दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश पाण्डेय, राधे ठाकुर, दिनेश साहू, श्रवण दास, अनिल सिंह, सर्वेस तिवारी, रजनीश पाण्डेय, विद्यानंद मिश्रा, अनिल अग्रवाल, जमुना यादव, महेन्द्र सिंह, रज्जू राम वैभव सिंह, रामकेश्वर राजवाडे, बालनाथ यादव, चन्द्रिका यादव, गुरूशरण सिंह, संजय सोनी, मनोज कंसारी, छोटू थामस, नकुल सोनकर, अवधेश सोनकर, धनराम नागेश, शानु कश्यप, वीर सोनी, दीपका यादव, हरविन्द्र टिनी, अमरजीत छाबडा, अजय सिंह, सेतराम बडा, विश्वविजय तोमर, अभिषेक शर्मा, चन्द्रवषु यादव, सिकेन्दर जायसवाल, अशोक सोनवानी, गौतम विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, संजीव सेट, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष ने कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 7 जनवरी। शहर की जनता को बिजली, पानी, सडक़ व सफाई जैसी मूलभुत सुविधा प्रदान करवाने के लिए मैं कार्य कर रही हूं। पहले साल का कार्यकाल वैश्विक महामारी कोरोना संकट आने के बाद भी हमने शहर में विकास कार्य थमने नही दिए। विकास कार्यों की रफ्तार जारी रखी। अब तक के एक वर्ष के कार्यकाल में मैनें मूलभूत सुविधाओं पर ही जोर दिया है। इसी का नतीजा है कि आज शहर की जनता को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। यहां की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर व पार्षदो ने मुझ पर भरोसा कर अपना सेवक चुना है, मैं निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगी। यह मेरा आत्मविश्वास है।
यह बातें गुरुवार को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगरपालिक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। प्रेसवार्ता के दौरान नपाध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई वहीं आने वाले वर्षों की कार्ययोजना भी बताई। नपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर के विकास कार्य के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे है, उन्हें भरोसा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार शहर के विकास कार्यो के लिए राशि मुहैया कराएगी। नपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल के संकट के दौरान नगरपालिका ने राशन वितरण, मास्क व सेनेटाइजर वितरण के साथ ही क्वारेंटीन सेंटर के लिए 17 लाख रुपये खर्च कर मानव सेवा की बेहतर मिसाल पेश की है। नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत भी शहर विकास के लिए ध्यान दे रही हैं। सांसद को भी कई विकास कार्य के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। प्रेसवार्ता में नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पीआईसी सदस्य अजय जायसवाल, नागेन्द्र जायसवाल, मो. हुसैन, सपन महतो, सोनाली गुप्ता, उषा यादव, पार्षद श्याम सुन्दर पोद्दार, मो. सईद, अभय बडा, रूबी पासी, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, शिवनारायण यादव, इमरान खान, रंजन शर्मा आदि मौजूद थे।
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन
नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका ने बेहतर कार्य किया है। शहर में 15 लाख रुपये की लागत से एक गौठान बनकर तैयार है। दूसरा गौठान भी 19 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। वहीं नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ ने अब तक गोबर खरीदी का 30 लाख रुपये भुगतान शहर के हितग्राहियों को कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को मूर्त रूप देने में नपा अग्रसर है।
अब तक हुए ये विकास कार्य
एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया से साझा करते हुए नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नपा ने नगरपालिका पार्क में 10 लाख की लागत से शहर का पहला ओपन जिम बनवाया है। इसके अलावा डेढ़ करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न वार्डो में सीसी व बीटी सडक़ के साथ ही नाली निर्माण किया गया है। सांस्कृतिक भवन में 80 लाख की लागत से वातानुकूलित प्रथम तल का निर्माण कराया गया है। विभिन्न वार्डों में 50 लाख की लागत से 8 आंगनबाड़ी निर्माण कराए गए हैं। 30 लाख की लागत से ट्यूबलर पोल शहर में लगाए गए हैं। नई सब्जी मंडी को सुव्यवस्थित करने 6 लाख रुपये से जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है। वार्ड क्रमांक 4 में 26 लाख की लागत से पुलिया निर्माण किया गया है। पुराने नगर पालिका कार्यालय में पार्किंग को बेहतर करने 20 लाख की लागत से पेवर ब्लाक लगाया गया है।
आने वाले सालों में मिलेगी ये सौगात
आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि आने वाले सालों में शहरवासियों को कई सौगाते मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका देने वाली है इनमें इनडोर स्टेडियम, सर्वमांगलिक भवन, गोकुल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, पौनी पसौरी योजना के तहत दुकान निर्माण, हनुमान टेकरी मंदिर में सामुदायिक भवन, वार्ड नम्बर 20 में मंगल भवन, रिटर्निंग वाल निर्माण के अलावा शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न वार्डों में बीटी व सीसी रोड विद्युत पोल एलईडी लाईट की व्यवस्था की जाएगी। सुरभी पार्क, हर्बल गार्डन, मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के साथ ही टैक्सी स्टैण्ड, विभिन्न घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि जोड़ा तालाब स्थित उद्यान का नाम
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की माता स्व. जानकी महंत की स्मृति में जानकी वाटिका रखा गया है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका आगामी वर्षों में कार्य करेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 7 जनवरी। गुरूवार को शासन के दिशा निर्देशन में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण हेतु मॉकड्रील का आयोजन किया गया। प्रथम द्वार पर वैक्सीनेशन ऑफिसर रामस्वरूप मार्को उपस्थित रहे जिनके द्वारा हितग्राहियों के वैध दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा था। इसके पश्चात मो. सिद्दीक आरएचओ के द्वारा हितग्राहियों की ऑनलाइन इंट्री कोविन एप में करने के उपरांत कोविड टीकाकरण हेतु कक्ष क्रमांक 2 में भेजा जा रहा था व वैक्सीनेटर पुष्पा मिंज आरएचओ के द्वारा कोविड वैक्सीन लगाकर डॉ. अतीक सोनी के निरीक्षण में 30 मिनट तक रखा गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की रिएक्शन होने पर संपूर्ण तैयारी की गई थी। टीकाकरण कार्य में मोबाइलाइजर का कार्य सीता सेन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया गया जिसका निरीक्षण एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा द्वारा किया गया। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस सिंह, सुलेमान खान बीपीएम, सौमेंद्र मंडल बीईई, भास्कर निराला बीडीएम, डॉ. कीर्ति चौहान, द्वारिका सिंह, रौशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 जनवर। सूचना का अधिकार अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के संबंध में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह कार्यशाला में कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने निजी स्कूल प्रबंधन एवं संचालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी समाज को वास्तविक दशा और दिशा शिक्षा से ही मिल सकती हैं। स्कूल प्रबंधन इस बात पर विशेष ध्यान दें कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ वह शिक्षा को लाभ देने वाली व्यावसायिक संस्थान न समझें, बल्कि सभी बच्चों में हरहाल में समानता बनाए रखें।
स्थानीय विंध्यवासिनी वार्ड के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की द्वितीय पाली में निजी शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को ‘नो प्रोफिट, नो लॉस‘ की नीति के साथ संचालित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कल्याणकारी नीति के तहत अनुमति दी जाती है, ताकि बच्चे अपना भविष्य बेहतर ढंग से संवार सकें। इसलिए वे अपने दिमाग से यह बात निकाल लें कि वे व्यावसायिक लक्ष्य लेकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुल्क के तौर पर जो राशि पालकों से ली जाती है, उसका अधिकांश हिस्सा बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और मानसिक विकास पर ही खर्च करना चाहिए। वहीं स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पालकों को भी यह बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि अंकों से विद्यार्थी की योग्यता को नहीं आंका जा सकता। यह आवश्यक नहीं कि बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र ही कामयाब इंसान बने। इसलिए बच्चे के मानसिक स्तर का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण कर उसके हुनर को अंजाम देने का यथासंभव प्रयास करें। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर गठित फीस समिति प्रशासन और निजी स्कूलों के मध्य समन्वय स्थापित कर समय-समय पर शुल्क का ऑडिट भी करेगी, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन को आवश्यक सहयोग करना होगा।
इसके पहले, जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन ने छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के तहत विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए समिति के अधिकारों एवं कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त समिति का कार्यकाल दो साल का होगा, जिसके अध्यक्ष कलेक्टर होंगे व पांच नामांकित सदस्य होंगे। समिति के सदस्य सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 216 अशासकीय विद्यालय हैं जिसमें 81 प्राथमिक, 71 माध्यमिक, 18 हाई स्कूल तथा 46 हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि उक्त अधिनियम की धारा-3 के तहत गठित समिति विद्यालय की वर्तमान फीस में अधिकतम 8 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमोदन कर सकेगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, वैयक्तिक तथा संयुक्त रूप से इस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के लिए जिम्मेदार होंगे। यदि विद्यालय प्रबंधन समिति अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करती है तथा सक्षम न्यायालय में दोषसिद्ध होने पर प्रथम उल्लंघन के लिए 50 हजार रूपए एवं उसके बाद भी नियमों का उल्लंघन किए जाने पर एक लाख रूपए या इसके समकक्ष जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
एसडीएम ने की छापामार कार्रवाई, बंद कराई दुकान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 7 जनवरी। आइकोनियो टैरेंट्स मार्केट प्राइवेट लि. बेरोजगार युवक-युवतियों को 200 रूपए शुल्क लेकर ऑनलाइन बिजनेस के लिए चार दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था साथ ही बिजनेस से संबंधि सामग्री विक्रय करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन सब कार्य बिना रजिस्ट्रेशन के शहर से लगे ग्राम पंचायत चैनपुर में संचालित हो रहा था। सूचना मिलने पर एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने गुरूवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि अवैधानिक तरीके से ऑनलाइन बिजनेस का संचालन पिछले करीब 6 माह से किया जा रहा था जिसमें सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां प्रशिक्षण लेकर कारोबार में उतर चुके हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार ज्यादा बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर गुरूवार को जब एसडीएम ने यहां छापा मारा तो करीब 20 की संख्या में कर्मचारी और 40 से भी ज्यादा बेरोजगार युवक-युवतियां मौके पर मिले। ऑनलाइन बिजनेस का संचालन कर रहे मुख्य कर्मचारी राजेश ठाकुर से दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया गया है, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब रजिस्ट्रेशन हुआ ही नहीं है, फिर इसका संचालन अवैधानिक है। उन्होंने दस्तावेजों के साथ अपने कार्यालय में बुलाया साथ ही जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक प्रशिक्षण बंद करने के लिए कहा। इस बीच नायब तहसीलदार ने वहां प्रशिक्षण लेने आए युवक-युवतियों से प्रशिक्षण के संबंध में सवाल किया गया तो वे चुप्पी साधे रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंटा, 7 जनवरी। कोंटा के स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता ली। जिसमे नपा अध्यक्ष कोंटा मौसम जया , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश व मंत्री प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोंटा अम्बठ्ठी देवी व अन्य लोग उपस्थित रहे । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि
मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर ने किसान आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है, 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है । ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी सरकार के तीन किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे है किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे है। मोदी भाजपा के किसान विरोधी चरित्र से छत्तीसगढ़, ही नही पूरे देश भर के किसान जान हो चुके हैं।
धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है। 2018 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं की सारी याददाश्त चली गयी है क्या? कांग्रेस सरकार ने किसानों और धान का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदा है। पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018- 19 में 15 लाख 71 हजार किसानों 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019- 20 में 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन हो चुका है । कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच ही कभी भाजपा के पास नही थी ।
धान का समर्थन मूल्य देने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा नेता सीधे- सीधे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। धान खरीदी पर भाजपा किस मुँह से बोल रही है ? भाजपा को किसानों और ग्रामीण मतदाताओं से अब कोई समर्थन इसलिये नही मिलेगा क्योंकि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी, मजदुर विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुके है।
भाजपा ने कहा था कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशो लागू करेंगे, किसानों को फसल की लागत पर डेढ़ गुना जोडक़र दाम देंगे, नहीं दिया। भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे, अभी तक किसानों की आय बढ़ाने के लिये कुछ भी नही किया। 2100रू. समर्थन मूल्य व 300 रु. 300 रु. बोनस का झूठा वादा भी भाजपा ने किया था । भाजपा ने तो किसानों के साथ धोखाधड़ी ही कि है। भाजपा किसान हितैषी बनने का सवांग रचती रही है और किसानों के लिये घडिय़ाली आंसू बहाती है। भाजपा के किसान विरोध चरित्र को छत्तीसगढ़ के किसान बखूबी जानते, समझते है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए है किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला । धान का समर्थन मूल्य एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रु. की प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है। भाजपा निरंतर किसान विरोधी कृत्यों में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के छवि खराब करने भाजपा षड्यंत्र प्रपंच झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है । भाजपा द्वारा किसानों को बरगलाने चलाएं भात पर बात और वर्तमान में खेत सत्याग्रह को किसानों ने ठेंगा दिखा दिया । भाजपा के राजनीतिक नौटंकी को किसानों का समर्थन नही मिला। छत्तीसगढ़ के किसान भली- भांति समझ गए हैं यह वही भाजपा है जो 15 साल तक राज्य में सत्ता में रही लेकिन धान को रखने के लिए चबूतरा और गोदाम का निर्माण तक नहीं करा पाई वादा के अनुसार किसानों को 2100रु धान की कीमत और 300 रु क्विंटल बोनस पांच साल तक नही दिया ।
राज्य निर्माण के बाद रमन भाजपा का 15 साल का शासन काल धान के कटोरा, अन्नदाता और अन्न के लिए आपदा से कम नहीं था। उस दौरान किसानों के ऊपर बेइंतिहा अत्याचार हुए खेत के लिए पानी मंगने वालों पर लाठी बरसाई गई, किसानों का शोषण किया गया। किसानों के लिए बनाये गए जलाशय की पानी को उद्योगपातियों को बेचा गया। किसानों से सीधा धान खरीदने के बाजए सीमावर्ती राज्यों से तस्करी कर लाये गये धान की रमन सरकार के संरक्षण में सरकारी खरीद होती थी। रमन भाजपा ने किसानों के बेतहर कल के लिये एवं अन्ना को सुरक्षित रखने के लिए कोई उपाय नहीं किया है। रमन भाजपा यदि किसानों के किए वादे को पूरा करते तो छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान कर्ज से दबे हुए नही होते । हजार किसानों की आत्महत्या की घटनाएं नही होती । रमन भाजपा ने किसानों के साथ वादाखिलाफी दगाबाजी की जिसके चलते किसान आपने खेत खिलहान पशुधन और स्त्रीधन को बेचने मजबूर थे । रमन भाजपा की कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार चलते ही छत्तीसगढ़ के खजने पर 41 हाजर करोड़ कर्जभार बढ़ा । जो विरासत में वर्तमान सरकार को मिला जिसका ब्याज भी वर्तमान सरकार चुका रही है। धान और चावल घोटाला भाजपा सरकार की ही देन है ।
किसान के अन्न का अपमान तो भाजपा करती थी जब 2100रु बोलकर नही दिया किसान और धान का अपमान भाजपा की फितरत है ।रुरु
राज्य सरकार के द्वारा एफ़ सी आई से चावल जमा करने के अनुरोध पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को बोनस तो नही दे रहे ? यह सवाल केंद्रीय खाद्य मंत्री क्यों पूछ रहे ? जबकि राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि यह किसानों की सहायता राशि है न की धान का बोनस । धान खरीदी प्रति व्विंटल में होती है। न्याय योजना की सहायता प्रति एकड़ में दी जा रही ।
नागेश ने कहा भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी गलत बयान दे रही कि केंद्र ने धान खरीदी के लिए 9000 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया है ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
शिवरीनारायण, 7 जनवरी। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने गरियाबंद जिले का अपना दो दिवसीय दौरा संपन्न किया प्रवास के दूसरे दिन वे अनंत महिमा शक्ति सागर गौ सेवा केंद्र कांडसर, श्री वासुदेव गौ सेवा समिति चैतन्य धाम माहुलकोट, तथा श्री युग ऋषि गौशाला समिति दीवान मूड़ा पहुंचकर निरीक्षण का कार्यक्रम संपन्न किया।
साथ ही उन्होंने विश्राम गृह देवभोग में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया एवं विशिष्ट जनों अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गौशाला संचालकों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी गौशालाओं में जाकर मुझे गौ माताओं के दर्शन करने के साथ उनके उत्थान एवं संवर्धन के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने का सौभाग्य मिला है इसी तारतम्य में मुझे सरगुजा प्रवास का शुभ अवसर प्राप्त हुआ वहां के गौशाला संचालकों ने मुझे अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्री भूपेश बघेल जी की सरकार के द्वारा गोबर खरीदी से प्राप्त आय के द्वारा उन्होंने पैरा काटने की मशीन खरीद रखा है साथ ही वहां के गौशाला के संचालकों के द्वारा केंचुआ विक्रय करके बड़ी आमदनी प्राप्त की जा रही है यह एक क्रांतिकारी प्रयोग है।
गौ सेवा आयोग और सरकार पहले भी थी लेकिन गौ माता की सेवा विगत 15 वर्षों में किस तरह से हो रही थी यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। सेवा के लिए आपके मन में श्रद्धा का भाव का होना आवश्यक है, केवल नाराबाजी करने से कभी भी सेवा का कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। एक गौ माता की सेवा करने मात्र से आपको संपूर्ण जगत के समस्त देवी देवताओं के आराधना और सेवा का फल प्राप्त होगा छत्तीसगढ़ राज्य में ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में पहली बार गौ माता की गोबर से बनाए गए दीपक का दीपावली के अवसर पर विदेशों में खरीददारी की गई यह हम सब के लिए गौरव की बात है हमें अपने कार्यों में और भी उत्कृष्टता लानी हैं और अपने राज्य को उन्नत बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयत्न करना होगा।
लोगों को पूर्व विधायक प्रत्याशी जनक राम ध्रुव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया इस अवसर पर विशेष रूप से विनोद तिवारी, नरेश अग्रवाल ,उदय नाथ जी, उमाशंकर यादव, अमित मिरी ,नीरज ठाकुर, अमृत पटेल, महेश्वर कोर्राम, कुंजल राम यादव, तुलसीराम, रवि यादव , तथा गौव सेवा आयोग से डॉ एस दासगुप्ता, डॉक्टर चंद्राकर, डॉ अनिल साहू, डॉ देवेश ओम प्रकाश जोशी, राम तीरथ दास जी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।गौशाला निरीक्षण के दौरान बिन्द्रानवागढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी तथा पूर्व विधायक गोवर्धन माझी ने राजेश्री महन्त जी महाराज से मुलाकात किये।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 7 जनवरी। बुधवार को विकासखण्ड के ग्राम कसाहीबहरा के पंचायत भवन पहुंचे जनपद अधिकारियों की टीम सहित करीब 50 ग्रामीणो को शिकायत कर्ता द्वारा मिट्टी तेल डाल कर जलाने का प्रयासअसफल हो गया। स्थानीय पुलिस के उपनिरीक्षक मनोरम जोशी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायत में पूर्व सरपंच कुमारी बाई दीवान द्वारा किये गये शौचालय व अन्य कार्य में 10 लाख की गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे कसीबाहरा के शिकायतकर्ता जयराम पटेल को पचायत भवन में बयान हेतु जांच टीम द्वारा बुलाया गया था।जांच टीम में पिथौरा जनपद के अधिकारी आर एल भारती,गौरीशंकर पैंकरा एवम अशोक साहू शामिल थे।परन्तु जयराम समय पर न आकर कोई 1 घंटा विलम्ब से आया और जांच टीम सहित बयान देने पहुचे कोई आधा सैकड़ा ग्रामीणों को पंचायत भवन में बन्द कर बाहरी गेट में ताला लगा दिया। इसके बाद अरोपी जयराम पंचायत भवन में पेट्रोल डाल कर उससे ग्रामीणों सहित जांच दल को जलाने की नीयत से बढ़ रहा था।आरोपी पेट्रोल छिडक़ कर आग लगने वाला था कि एक ग्रामीण अक्षय यादव आरोपी से भिड़ गए और उससे पेट्रोल और माचिस छीन ली। दूसरी ओर पंचायत भवन में बैठे जांच दल एवम घबराए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 में काल किया।कॉल करने के कुछ ही समय मे पिथौरा पुलिस के उप निरीक्षक मनोरथ जोशी स उ नि प्रकाश नागरची,प्र आ मनोज मानिकपुरी एवम आ घनश्याम निराला कसाहिबहरा पंचायत भवन पहुचे।तब तक पुलिस पहुचने की सूचना पाकर आरोपी पूर्व सरपंच घटना स्थल से भाग निकला।इसके बाद पुलिस ने ग्राम एवम आसपास तेजी से तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में ग्रामीण बताते है कि घटना कोई साढ़े 12 बजे दोपहर के आसपास की है।घटना स्थल पर यदि ग्रामीण अक्षय यादव आरोपी जयराम से नहीं उलझता तो एक गम्भीर घटना घट सकती थी।बहरहाल स्थानीय पुलिस आरोपी पूर्व सरपंच जयराम पटेल के विरुद्ध धारा 342,186,294,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इधर पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के पहले आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत स्थानीय एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। जहां से अरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए गए है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दोरनापाल, 7 दिसंबर। सुकमा जिले के दोरनापाल में धान खरीदी को लेकर दोरनापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्षा बबिता माड़वी ,उपाध्यक्ष यूथपति यादव ,पार्षद शिवभारती, कवासी हुर्रा , लयो दुर्गा की मौजूदगी में प्रेस वार्ता ली गई।
जिसमें कहा गया कि धान पर प्रमुख बिन्दु 6 जनवरी मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य खरीद रही है . 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 5 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है । ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किरानों के धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे हैं किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे है । मोदी भाजपा के किसान विराधी चरित्र से छत्तीसगढ़ , ही नहीं पूरे देश भर के किसान जान्न हो चुके है । पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले है । किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदा है । पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है । भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष रखरीदा गया । मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018-19 में 16 लाखा 1 हजार किसानों से 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019-20 में 10 लाख 52 हजार किसानों से 83 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया । इस साल 2 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है । कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच ही कभी भाजपा के पास नहीं थी । धान का समर्थन मूल्य देने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा नेता सीधे - सीधे जनता की आँखों में धूल झोकने की कोशिश है । धान खरीदी पर भाजपा किस मुंह से बोल रही है?
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 7 जनवरी। खेतों से सिंचाई के लिए लगे मोटर पंप, सोलर मोटर केबल तार, रोल पाइप चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, व एक फरार है। आरोपियों से मोटर 3 नग एचपी का सोलर मोटर पम्प , केबल तार , रोल पाईप बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम अमनिया के सुखीराम बैगा के खेत में लगे सोलर मोटर पम्प को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 29 दिसंबर के शाम 4 बजे से 30 दिसंबर के 8 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वार चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित नेताम के द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र के सभी इलाकों में पतासाजी किया जाने लगा तथा मुखबिरों से मिलकर उनसे उक्त घटना के विषय में चर्चा किया गया जिस पर मुखबिर से विवेचना दौरान सूचना मिलने पर ग्राम भंगीटोला में आरोपी सुखीराम बैगा से पूछताछ किया गया।
पूछताछ के दौरान अपने चार साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किए जिसमें सुखीराम बैगा, ओम प्रकाश उर्फ गलीराम, उमेश, मनीराम सभी निवासी भंगीटोला थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ. ग.) को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोटर 03 नग एचपी का सोलर मोटर पम्प , केबल तार, रोल पाईप बरामद किया गया है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया तथा इनका 5वां साथी जनकराम परस्ते फरार है।
प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जनवरी। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया ने बुधवार को प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं 15 साल से भाजपा द्वारा किए गए कुशानकाल के बारे में जानकारी दी।
श्री सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है। 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है। ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे हैं। किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे हैं। मोदी भाजपा के किसान विरोधी चरित्र से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देशभर के किसान जान चुके हंै।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी पर भाजपा नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है। मुख्यमंत्री बघेल की सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदा है। पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018-19 में 15 लाख 71 हजार किसानों से 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019-20 में 19 लाख 52 हजार किसानों से 83 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया। इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। जिसकी सोच भी कभी भाजपा के पास नहीं थी।
भाजपा ने कहा था कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगे, किसानों को फसल की लागत पर डेढ़ गुना जोडक़र दाम देंगे, नहीं दिया।
भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे, अभी तक किसानों की आय बढ़ाने कुछ भी नहीं किया। 2100 रुपए समर्थन मूल्य व 300 रुपए, 300 रुपए बोनस का झूठा वादा भी भाजपा ने किया था। भाजपा ने तो किसानों के साथ धोखाधड़ी ही की है।
प्रेसवार्ता में महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, हफीज खान, जितेन्द्र मुदलियार, शशिकांत अवस्थी, सुदेश देशमुख, फिरोज अंसारी, व अन्य मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 7 जनवरी। प्रदेश ब्यापी कलमबंद अनिश्चितकालीन पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी है । जिसमें धरना स्थल पर बुधवार को भजन कीर्तन किया गया वहीं गुरुवार को धरना स्थल पर प्रदेश की भूपेश कांग्रेस सरकार को जगाने रोजगार सहायकों एवम पंचायत सचिवों द्वारा मुंडन संस्कार सद्भुद्धि यज्ञ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।
पंचायत विभाग के प्रमुख दोनों अंगों के एक साथ कलम बंद हड़ताल की वजह से कार्य प्रभावित हो गए हैं। प्रदेश ब्यापी हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने अब तक की सरकार के रवैया के संबंध में पूछने पर बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष तुलसी राम साहू शासन प्रशासन से सम्पर्क बनाये हुए हैं ।किंतु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी तक न तो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही शासन के पंचायत अथवा अन्य जिम्मेदार मंत्रियों द्वारा आश्वासन तो दूर संतोषपूर्ण चर्चा तक नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष कामता साहू ने बताया कि यही स्थिति रोजगार सहायकों की है । जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। कसडोल जनपद पंचायत प्रांगण धरना स्थल पर बैठे 10 लोगों का मुन्डन संस्कार हुआ है ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 7 जनवरी। रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खोने के बाद डरकर चलती गाड़ी से कूद गया। उक्त ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
संतराम लहरे 22 वर्ष निवासी देवरी थाना भूपदेवपुर का रहने वाला है। संत राम वाहन चालक का कार्य करता है। जो गांव के ही रहवासी का ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 2586 का चालन रहा था। ट्रैक्टर से मांड नदी रेत का खनन का परिवहन में लगा हुआ था। जिसमें रोजाना की तरह वह आज भी ट्रैक्टर लेकर नदी घाट रेती लेने गया था। वापस आने के दौरान नेशनल हाईवे चारभांठा के पास वाहन की गति तेज रफ्तार होने की वजह से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन बेकाबू होने के साथ-साथ हिचकोले लेने लगा जिससे डरकर व वाहन से कूद गया लेकिन चालक संतराम का दुर्भाग्य यारा की पिक्चर पलट कर उसी के ऊपर गिर गई जिसके नीचे दबकर उसकी वह चोटिल हो गया।
मामले की सूचना राहगीरों ने डायल 112 को दिए और पुलिस टीम मौके पर आकर ट्राली के नीचे दबे युवक को निकालते हुए अस्पताल के लिए अगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल निकल गए जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 7 जनवरी। झारडीह रेल्वे यार्ड से राशन चोरी मामले में 8 चोर और 3 खरीददार आरपीएफ के हत्थे चढ़े। रेल्वे क्राईम ब्रांच और आरपीएफ रायगढ़ की विशेष टीम ने मामले का खुलासा किया।
विगत दिनों रेल्वे यार्ड झारडीह में चावल की कई बोरिया रायगढ़ आरपीएफ ने बरामद की थी मामले की तह तक जाने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरपीएफ क्राइम बिलासपुर से आई। टीम के साथ रायगढ़ आरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से मामले की विवेचना कर चोरी के चावल को बेचने वाले और खरीददारों को पकडऩे में अहम कामयाबी हासिल की है।
इस संबंध में आरपीएफ थाने से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड झारडीह में 16 दिसम्बर को आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर 43 बोरी उसना चावल बरामद किया था। मालगाडिय़ों से चावल चोरी कर आसपास बेचने की पुख्ता सूचना मिलते ही आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक एमएल यादव ने विशेष टीम का गठन कर पोस्ट के उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री को मामले का खुलासा करने आरपीएफ के विशेष जवानों को साथ घटनास्थल खाना किया।
वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना देकर आरपीएफ क्राइम ब्रांच बिलासपुर से उपनिरीक्षक अनिल गिरी और एसपी द्विवेदी को रायगढ़ भेजा गया और इस विशेष टीम ने दो दिन बाद 18 दिसंबर को महाबली केंवट 22 वर्ष तुरेकेला मदनपुर थाना खरसिया और रामकुमार यादव 36 वर्ष ग्राम बोरदी पुरैना मदनपुर थाना खरसिया को गिरफ्तार कर दोनों की निशानदेही पर चावल खरीददार भवनपाल अग्रवाल 55 वर्ष बड़े देवगांव मदनपुर थाना खरसिया तथा पीयूष अग्रवाल 29 साल वार्ड नंबर 04 कंचनपुर सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा को गिरफ्तार किया और पूर्व में पकड़े गए आरोपियों द्वारा बताए गए अन्य आरोपियों दिलीप बघेल 40 वर्ष टेलीपाली थाना डभरा जांजगीर चाम्पा, ज्वाला गभेल 23 वर्ष तुरेकेला मदनपुर थाना खरसिया, वीरेंद्र कुमार निषाद 21 वर्ष तुरेकेला मदनपुर थाना खरसिया की गिरफ्तारी 28 दिसंबर करके 31 दिसंबर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
22 दिसंबर को ही खरसिया और झारडीह के आसपास रेल्वे आरपीएफ की विशेष टीम ने दिलीप गभेल की निशानदेही पर फगुराम निवासी सुनील अग्रवाल की किराना दुकान में छापा मारकर वहाँ से चोरित चावल तथा गेहूं की बरामदगी की गई। उसे गिरफ्तार कर 23 दिसंबर को विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया। 25 दिसंबर को चोरी में शामिल कृष्ण कुमार भारद्वाज निवासी गाड़ाबोरदी को गिरफ्तार कर चोरित संपति चावल बरामद किया गया। उसे 26 दिसंबर को विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
नए वर्ष में 3 जनवरी 2021 को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय यादव एवं कौशल प्रसाद केंवट के कब्जे से चोरित बुकशुदा माल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार करके 4 जनवरी को विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया।
आरपीएफ रायगढ़ ने चावल, गेहूँ, शक्कर चोरी के तीन अलग-अलग मामले कायम कर मामलों में अन्य वांछित आरोपियों की सरगर्मी के साथ पतासाजी कर रही है। जिसमें चोरित और भी रेल संपति की बरामद होने की संभावना है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तीसरे बजट में दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए विधायक अरुण वोरा ने सभी विभागों से संबंधित बजट मांग प्रेषित की है।
लोक निर्माण विभाग से संबंधित मांगों में रविशंकर स्टेडियम का पुन:निर्माण, मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा होते हुए मिनीमाता चौक तक ओल्ड बाइपास रोड का फोरलेन मार्ग में उन्नयन, मानस भवन का संधारण, शहर की आंतरिक सडक़ों को धूल मुक्त बनाने पटेल चौक से शहीद चौक, राजेन्द्र पार्क चौक से गुरुद्वारा रोड व मालवीय चौक से स्टेशन तक मार्ग का डामरीकरण एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक निर्माण, गौरव पथ संधारण, शहर में कंपोजिट भवन का निर्माण एवं पुलगांव स्थित गुरुद्वारा से लेकर मुक्तिधाम इंटेकवेल तक शिवनाथ नदी के किनारे ऑक्सि कॉरिडोर के निर्माण की मांग प्रमुखता से शामिल है।
विधायक वोरा ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से आग्रह करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के अनुरूप शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी मांगों को बजट वर्ष 2021-22 में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पूर्व में की गई मांगों जिसमें नेहरू नगर से मिनी माता चौक तक 64 करोड़ का मार्ग सौंदर्यीकरण एवं डामरीकरण व पुलगांव से अंजोरा तक 54 करोड़ की सिक्स लेन सडक़ निर्माण को पूर्ण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति पुन: आभार जताया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 7 जनवरी। यूरिया खाद सप्लाई करने के नाम पर कृषि केन्द्र के व्यापारियों से एडवांस लेकर ठगी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के 2 आरोपियों को मुम्बई से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इंटरनेट से कृषि केन्द्रों के मोबाइल नंबर तथा अन्य विवरण प्राप्त कर ग्रामीण अंचल के व्यापारियों को निशाना बनाता था।
पुलिस के मुताबिक थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में 13 जुलाई को आरोपी अपने मोबाइल नंबर से अतुल फर्टिलाईजर के नाम पर रवि कृषि केन्द्र गुण्डरदेही के संचालक ललित जैन ग्राम-सिकोसा के मोबाइल में यूरिया खाद के रायपुर में रेक लगने के संबंध में बताया। जिस पर 400 बोरी यूरिया खाद की खरीदी के संबंध में बात कर 80 हजार रूपये एडवांस लेने के लिए ट्रेवल एजेंसी दुर्ग से संपर्क कर एक ड्राइवर को मुझे दुर्ग से गुण्डरदेही जाना है, कहकर गुण्डरदेही बुलाया। जब वह गुण्डरदेही गया तो आरोपी ने ड्राइवर को बोला कि तुम गए हो तो लक्ष्मी कृषि केन्द्र जाना तथा वहां से 80 हजार लेकर आना है, ड्राइवर वहां जाकर रूपये ले आया तथा अपना किराया भाड़ा काटकर 78500 रूपये दुर्ग के टूर एण्ड ट्रेवल के संचालक कुकरेजा के पास छोड़ दिया। जिसे संचालक 1200 रूपये अपना कमीशन काटकर 77300 रू. आरोपी गौरव अग्रवाल के एकाउंट नंबर में जमा कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के भाई सचिन कुमार के खाता में ट्रांसफर कर दिया था। आरोपी और सचिन उक्त लेन-देन में साथ-साथ काम करते थे। इस प्रकार दोनों आरोपी द्वारा कृषि केन्द्र के संचालक ललित जैन को 80 हजार रू. लेकर खाद नहीं पहुंचाकर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है। गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार आरोपी ने इंटरनेट से मोबाइल नम्बर तथा अन्य विवरण निकालकर 24 जुलाई को चौकी कंवर, थाना गुरूर के एकता कृषि केन्द्र सनौद के संचालक संतोष गंगबेर के मोबाइल में मुरादाबाद के अपने एक दोस्त के नाम से लिए मोबाइल नंबर से स्वयं को मनीष मधु फर्टिलाईजर का सेल्समैन बताकर 1200 बोरी यूरिया खाद का सौदा तय कर एडवांस 1,50,000 रूपये राज इन्टर प्राईजेस बादशाहपुर गुडग़ांव के खाता नंबर में 3 प्रतिशत के कमीशन पर गाड़ी ड्राइवर तथा पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीशन कटवाकर 1,42, 800 रूपये ट्रांसफर कराया। बाद में उक्त राशि को राज इंटरप्राईजेस से नगद प्राप्त कर एकता कृषि केन्द्र के संचालक से धोखाधडी़ किया। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुरूर, चौकी कंवर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार इन्टरनेट पर ही सर्च कर मोबाइल नम्बर व विवरण निकालकर आरोपी ने 6 अगस्त को थाना देवरी क्षेत्र के पटेल कृषि केन्द्र नाहंदा के संचालक टुमन लाल पटेल नांहदा के मोबाइल में अपने मोबाइल नंबर से स्वयं को अतुल इंटरप्राईजेस रायपुर का संचालक बताकर रायपुर में खाद रेक लगी है जिसमें खाद के लिए एडवांस के तौर पर 60,000 रूपये का सौदा तय कर गाड़ी ड्राइवर एवं पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीशन कटवाकर 58500 रू. आरोपी अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी किया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध दर्ज किया गया।
जिला बालोद के तीन अलग-अलग थानो में पंजीबद्ध उक्त अपराधों के विवेचना के क्रम में आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल बालोद से तकनीकी विवरण तथा आरोपी के बैंक खाता का आहरण विवरण प्राप्त कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में विशेष टीम मुम्बई भेजी गई थी। जो मुम्बई में मीरा रोड स्थित आरोपी के ठिकाने से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय ठाणे से 2 आरोपियों गौरव अग्रवाल पत्थलगांव जिला जशपुर-हाल मुकाम महाराष्ट्र एवं सचिन कुमार बादशाहपुर गुडग़ांव, हरियाणा हाल मुकाम महाराष्ट्र को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर बालोद लाया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जिला के अलावा जिला सरगुजा तथा जिला-जशपुर में भी समान प्रकार के अपराध घटित करना बताया गया। संबधित जिलों को इस तारतम्य में सूचित किया गया है। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल जब्त किया गया है तथा मामले के अग्रिम विवेचना में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर धोखाधड़ी कर प्राप्त किए रूपयों की बरामदगी की जानी है।
राजनांदगांव, 7 जनवरी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिंग सिसोदिया नेे 4 जनवरी को स्थानीय कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी, रोका-छेका योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, दाई-दीदी क्लिनिक योजना एवं कई योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। जिसके प्रसार-प्रचार की महती जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है
श्री सिसोदिया ने नए राजनांदगांव में नए राजीव भवन (कांग्रेस भवन) के निर्माण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए तथा जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से कूपन बांटकर जनसहयोग राशि एकत्र कर भवन निर्माण करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के राजनीति कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण शिविर लगाने की बात कही। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक के पूर्व कांग्रेस पार्षद दल, समस्त एल्डरमेन की बैठक श्री सिसौदिया ने लेकर सत्ता और संगठन में सामंजस्य बैठाकर जनभावनाओं के अनुरूप काम करने की बात कही। इससे पूर्व श्री सिसोदिया के कांग्रेस आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ता बैठक को महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, राजगामी संपदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख ने भी संबोधित किया। इस दौरान फिरोज अंसारी, मामराज अग्रवाल, विप्लव शर्मा, प्रमोद बागड़ी, प्रभात गुप्ता, अमित चंद्रवंशी, विकास गजभिये, सिद्धार्थ डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री व्यवसायी केन्द्रों का सर्विलेंस करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्डफ्लू के मामले में एहतियातन पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य के 7 जिलों में स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्मों से एकत्र सेम्पल की जांच में बर्डफ्लू रोग का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि विकास तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम. गीता ने बताया कि राज्य के दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बैकुण्ठपुर-कोरिया, बिलासपुर जिले के कोनी एवं सरगुजा जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्डफ्लू की जांच पड़ताल के लिए वहां से सेम्पल लेकर जांच की गई। सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्डफ्लू का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि राज्य में बर्डफ्लू रोग के प्रवेश को रोकने के संबंध में जिलों को विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। पक्षियों की असामान्य बीमारी एवं मृत्यु होने की स्थिति में अधिकारियों को सतर्कता बरतने की निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार की द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सेम्पल साईज का पालन करते हुए नमूने एकत्रकर राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बत्तख पालन वाले क्षेत्र एवं जंगली व अप्रवासी पक्षियों के इलाकों में विशेष निगरानी रखने तथा वन विभाग से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पोखर, झील को चिन्हांकित कर उन क्षेत्रों के समीप निगरानी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसका अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को बर्डफ्लू के रोकथाम एवं जैव सुरक्षा के सभी नियमों की जानकारी देने को कहा गया है। जिलों को बर्डफ्लू रोग से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, रासायन एवं पीपीई कीट तैयार रखने की भी हिदायत दी गई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के कुल 6 स्वयंसेवकों का गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली भागीदारी हेतु चयन किया गया है। इन छात्रों का चयन संस्था, जिला, विश्वविद्यालय स्तरों से होते हुए पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यो के स्वयंसेवकों में से युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों के द्वारा अंतिम रूप से चयन किया गया है। वर्तमान में ये स्वंयसेवक दिल्ली शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
डॉ. समरेन्द्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गणतंत्र दिवस परेड शिविर में छत्तीसगढ़ से भावना जायसवाल के.एन. महाविद्यालय कोरबा, ज्योति शास. चंदुलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन, यशोदा राजवाड़े वीणा गर्ल्स महाविद्यालय बिश्रामपुर, जितेश कुमार देवांगन एसएसजीआई भिलाई, लोकमान्य साहू बीआरएसएम कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर इंजी. एंड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च मुंगेली, विशाल कुमार देवांगन राजीव गांधी पीजी महाविद्यालय अंबिकापुर शामिल हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित स्वयंसेवक लगातार 30 दिन दिल्ली में रहकर सैन्य अधिकारियों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। परेड के पश्चात् ये स्वंयसेवक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। शिविर के दौरान स्वंयसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जाएगी।