सुकमा

कोंटा : धान खरीदी पर भाजपा को घेरा कांग्रेस ने
07-Jan-2021 6:49 PM
 कोंटा : धान खरीदी पर भाजपा को घेरा कांग्रेस ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंटा, 7 जनवरी। कोंटा के स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता ली। जिसमे नपा अध्यक्ष कोंटा मौसम जया , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश व  मंत्री प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोंटा अम्बठ्ठी देवी व अन्य लोग उपस्थित रहे । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि 

मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर ने किसान आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है, 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है । ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी सरकार के तीन किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे है किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे है। मोदी भाजपा के किसान विरोधी चरित्र से छत्तीसगढ़, ही नही पूरे देश भर के किसान जान हो चुके हैं।

धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है। 2018 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं की सारी याददाश्त चली गयी है क्या? कांग्रेस सरकार ने किसानों और धान का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदा है। पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है।  भाजपा की 15  साल की सरकार में तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018- 19 में 15 लाख 71 हजार किसानों 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और  दूसरे साल 2019- 20 में 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन हो चुका है । कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच ही कभी भाजपा के पास नही थी ।

धान का समर्थन मूल्य देने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा नेता सीधे- सीधे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। धान खरीदी पर भाजपा किस मुँह से बोल रही है ? भाजपा को किसानों और ग्रामीण मतदाताओं से अब कोई समर्थन इसलिये नही मिलेगा क्योंकि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी, मजदुर विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुके है।

भाजपा ने कहा था कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशो लागू करेंगे, किसानों को फसल की लागत पर डेढ़ गुना जोडक़र दाम देंगे, नहीं दिया। भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे, अभी तक किसानों की आय बढ़ाने के लिये कुछ भी नही किया। 2100रू. समर्थन मूल्य व 300 रु. 300 रु. बोनस का झूठा वादा भी भाजपा ने किया था । भाजपा ने तो किसानों के साथ धोखाधड़ी ही कि है। भाजपा किसान हितैषी बनने का सवांग रचती रही है और किसानों के लिये घडिय़ाली आंसू बहाती है। भाजपा के किसान विरोध चरित्र को छत्तीसगढ़ के किसान बखूबी जानते, समझते है।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए है किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला । धान का समर्थन मूल्य एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रु. की प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है। भाजपा निरंतर किसान विरोधी कृत्यों में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के छवि खराब करने भाजपा षड्यंत्र प्रपंच झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है । भाजपा द्वारा किसानों को बरगलाने चलाएं भात पर बात और वर्तमान में खेत सत्याग्रह को किसानों ने ठेंगा दिखा दिया । भाजपा के राजनीतिक नौटंकी को किसानों का समर्थन नही मिला। छत्तीसगढ़ के किसान भली- भांति समझ गए हैं यह वही भाजपा है जो 15 साल तक राज्य में सत्ता में रही लेकिन धान को रखने के लिए चबूतरा और गोदाम का निर्माण तक नहीं करा पाई वादा के अनुसार किसानों को 2100रु धान की कीमत और 300 रु क्विंटल बोनस पांच साल तक नही दिया ।

राज्य निर्माण के बाद रमन भाजपा का 15 साल का शासन काल धान के कटोरा, अन्नदाता और अन्न के लिए आपदा से कम नहीं था। उस दौरान किसानों के ऊपर बेइंतिहा अत्याचार हुए खेत के लिए पानी मंगने वालों पर लाठी बरसाई गई, किसानों का शोषण किया गया। किसानों के लिए बनाये गए जलाशय की पानी को उद्योगपातियों को बेचा गया। किसानों से सीधा धान खरीदने के बाजए सीमावर्ती राज्यों से तस्करी कर लाये गये धान की रमन सरकार के संरक्षण में सरकारी खरीद होती थी। रमन भाजपा ने किसानों के बेतहर कल के लिये एवं अन्ना को सुरक्षित रखने के लिए कोई उपाय नहीं किया है। रमन भाजपा यदि किसानों के किए वादे को पूरा करते तो छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान कर्ज से दबे हुए नही होते । हजार किसानों की आत्महत्या की घटनाएं नही होती । रमन भाजपा ने किसानों के साथ वादाखिलाफी दगाबाजी की जिसके चलते किसान आपने खेत खिलहान पशुधन और स्त्रीधन को बेचने मजबूर थे । रमन भाजपा की कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार चलते ही छत्तीसगढ़ के खजने पर 41 हाजर करोड़ कर्जभार बढ़ा । जो विरासत में वर्तमान सरकार को मिला जिसका ब्याज भी वर्तमान सरकार चुका रही है। धान और चावल घोटाला भाजपा सरकार की ही देन है ।

किसान के अन्न का अपमान तो भाजपा करती थी जब 2100रु बोलकर नही दिया किसान और धान का अपमान भाजपा की फितरत है ।रुरु

राज्य सरकार के द्वारा एफ़ सी आई से चावल जमा करने के अनुरोध पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को बोनस तो नही दे रहे ? यह सवाल केंद्रीय खाद्य मंत्री क्यों पूछ रहे ? जबकि राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि यह किसानों की सहायता राशि है न की धान का बोनस । धान खरीदी प्रति व्विंटल में होती है। न्याय योजना की सहायता प्रति एकड़ में दी जा रही ।

नागेश ने कहा भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी गलत बयान दे रही कि केंद्र ने धान खरीदी के लिए 9000 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news