कोण्डागांव
केशकाल, 31 जुलाई। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारना में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिव कुमार मंडावी राजमिस्त्री का काम करता है, पैर में मोच आने के कारण पिछले कुछ दिनों से घर में ही रहता था। शनिवार की सुबह सभी घर वाले खेत के काम से घर से बाहर थे तथा उसके पिताजी मन्दिर गए हुए थे। इस दौरान शिव कुमार घर में अकेला था। जिसके बाद सुबह लगभग 10-11 बजे के मध्य उक्त युवक ने घर की म्यार में कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वाले जब खेत से वापस आये तो उन्होंने शिवकुमार को फांसी से लटकता हुआ देखा, जिसे देखते ही घरवालों ने तत्काल रस्सी काट कर युवक को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने केशकाल थाना आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।